घनसाली (टिहरी)। जीआईसी घुमेटीधार में दो दिनी जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं की विज्ञान के प्रति बढ़ती क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीईओ (माध्यमिक) डीसी सती ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से देशभर में वर्ष 2008 से इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक तकनीकी से जोड़ना है। जिला समन्वयक एएन दूबे ने…
Read MoreYear: 2013
प्रतापनगर पीएचसी में तीन से नहीं आया पानी
लंबगांव (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में तीन दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जलापूर्ति कराने की मांग की है। प्रतापनगर पीएचसी के लिए बनाई गई पेयजल लाइन का प्राकृतिक स्रोत सूख जाने पर जल संस्थान की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही थी, लेकिन तीन दिन से संस्थान का टैंकर नहीं आ पाया है। आस-पास कहीं कोई स्रोत न होने से कर्मचारी बूंद-बूंद…
Read Moreपरियोजना प्रबंधन के खिलाफ गुस्साए ग्रामीण
घनसाली (टिहरी)। घुत्तू जल विद्युत परियोजना के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन ने शुक्रवार को आंदोलन का रूप ले लिया। अभी तक समस्या न सुलझाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और घुत्तू बाजार बंद कराया। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन का पुतला भी फूंका। उन्हाेंने कहा कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं किया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। भिलंगना नदी पर 24.5 मेगावाट की भिलंगना जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों में कंपनी के निर्माण कार्य से पूर्व हुए समझौते के…
Read Moreमहिला भालू के हमले से घायल, रेफर
देवाल। शुक्रवार दोपहर को ग्राम पंचायत पलबरा में अपने घर से 50 मीटर दूर खेत में काम कर रही देबुली देवी (40) पत्नी बलवंत राम को भालू ने घायल कर दिया। पीड़िता को परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया है। पीएचसी देवाल के स्टाफ ने बताया कि महिला के सिर, पीठ, चेहरे, पैर एवं जांघ पर भालू के नाखुन के गहरे जख्म हैं।
Read Moreजिलासू झूला पुल दे रहा हादसों को न्योता
कर्णप्रयाग। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से दस से अधिक गांवों को जोड़ने वाला जर्जर जिलासू झूला पुल अनहोनी का कारण बन सकता है। वर्ष 1971 में तहसील मुख्यालय से करीब छह किमी दूर जिलासू में झूला पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल के बनने से अलकनंदा नदी के दूसरे छोर पर बसे जिलासू, झिरकोटी, सरणा, एरास, कोल्डा, गिरसा, ऑली-कांडई, उतरसू, मस्ट गांव, बगड़ आदि गांवों की करीब तीन हजार से अधिक आबादी को लाभ मिला। कुछ ही वर्षों में पुल देखरेख के अभाव में बदहाल होने लगा।…
Read Moreशासन से नामित सभासदों का स्वागत
टनकपुर। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन द्वारा नामित सभासदों का जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि बोर्ड में नामित सदस्यों के शामिल होने से शहर के विकास को गति मिलेगी। खर्कवाल गार्डन में पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ सभासद देवेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा ने नामित सभासद खालिद अंजुम, ईश्वरी प्रसाद, नीरू बैजल, अनिल चौधरी, संपत लाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। स्वागत करने वालों में…
Read Moreखटीमा में विशेष चिकित्सा शिविर 22 को
टनकपुर। भोजीपुरा (बरेली) स्थित श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज प्रशासन ने क्षेत्र के रोगियों से रविवार को खटीमा में लगाए जा रहे निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। कॉलेज के डाक्टर ललित सिंह ने बताया कि कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन खटीमा के सहयोग से 22 दिसंबर को थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा के प्रांगण में निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में कैंसर, गैस्ट्रो विभाग, एंडज्ञेक्रायनोलॉजी, हृदय रोग, चेस्ट रोग, मेडिसीन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी, नाक-कान और गला, सर्जरी, बाल रोग के…
Read Moreदुग्ध संघ ने बसुधुरा में पशु प्रदर्शनी लगाई
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से दुग्ध उत्पादक समिति बसुधुरा में पशु प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों ने हिस्सा लिया। दुग्ध संघ के प्रभारी पीएंडआई एलडी बिनवाल के संचालन में आयोजित पशु-प्रदर्शनी में राजेश सेलिया की गाय को पहला, भूपेश जोशी की गाय को दूसरा और तुलसी देवी की गाय को तीसरा स्थान मिला। दुग्ध संघ के प्रांतीय को-आपरेटिव सदस्य देवी दत्त जोशी ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दुग्ध संघ सदस्य प्रहलाद राम, पशु चिकित्सक डा.…
Read Moreमेट्रोपोलिस के दफ्तर में छापा
रुद्रपुर। टैक्स चोरी की सूचना पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क एवं सेवाकर विभाग (सर्विस टैक्स) की टीम ने नैनीताल रोड स्थित आवासीय कालोनी मेट्रोपोलिस के दफ्तर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच की। मेरठ से आई सर्विस टैक्स की टीम शुक्रवार की सुबह नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस केदफ्तर में पहुंची। टीम ने कार्यालय में मौजूद सभी प्रबंधकाें से संबंधित फाइलें अपने कब्जे में ले लीं और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सर्विस टैक्स विभाग को सूचना मिली थी…
Read Moreजमीन वापस मांग रहे गणेशपुर के ग्रामीण
उत्तरकाशी। उद्योग लगाकर स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के आश्वासन पर उद्योग विभाग की ओर से खरीदी गई जमीन अब ग्रामीण वापस मांगने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उद्योग विभाग यहां आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई करने के बजाय बाहरी लोगों को पट्टे पर जमीन बांटने की तैयारी कर रहा है। गणेशपुर गांव के पूर्व प्रधान बिहारीलाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, नंदा देवी, धर्मवीर मखलोगा, अनूप राणा, युद्धवीर और विजय सिंह पडियार आदि ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व उद्योग विभाग ने गरमपानी में ग्रामीणों की…
Read More