लोहाघाट। उत्तराखंड रचनात्मक शिक्षक मंडल की ओर से स्थानीय बीआरसी में ‘विद्यालयों में क्या हो शिक्षण का माध्यम’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में शिक्षकों का कहना था कि अंग्रेजी विषय की पढ़ाई तो ठीक है, लेकिन शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी बनाए जाने से बच्चों की रचनात्मकता और सृजनात्मक क्षमता समाप्त हो जाएगी। मुख्य वक्ता राज्य समन्वयक नवेंदु मठपाल ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण, एनजीओई करण, पीपीपी करण की ओर धकेलने के लिए अनेक साजिशें की जा रही हैं। राष्ट्र भाषा हिंदी से विमुख करने की एक सोच पैदा की…
Read MoreYear: 2013
खनन को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गंभीर
बाजपुर। बंजारी वन निगम कांटे पर उप खनिज के लिए लगी कतार तोड़कर डंपर ले जाने पर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। बात बढ़ी तो एक पक्ष के समर्थकों के अंधाधुंध फायरिंग करने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना से खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रामनगर और बाजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कोसी, दाबका…
Read Moreनशे में धुत युवकों ने दंपति को धुना
शक्तिफार्म। नशे में धुत जिप्सी सवार चार युवकों ने बाइक सवार दंपति से अभद्रता और मारपीट कर दी। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। युवकों के साथ दो युवतियां भी थीं। युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। शनिवार की शाम जगतारपुर निवासी काला सिंह अपनी पत्नी विमला कौर के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही जिप्सी संख्या-यूपी32एन-4788 में सवार नशे में धुत चार युवकों…
Read Moreदुकानों के छज्जे उखाडे़, सड़क से कब्जा हटाया
काशीपुर। प्रशासन ने पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार शुक्रवार से महाराणा प्रताप चौक से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। दुकानों के छज्जे हटाए। साथ ही नाली के पार पटरी पर पक्की सड़क बना दी। इससे अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारियों ने अपने बरामदों की चादरें हटानी शुरू कर दी। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे एसडीएम डा. आशीष श्रीवास्तव और एएसडीएम डीपी सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। जेसीबी मशीन ने आधा दर्जन दुकानों के अलावा…
Read Moreरैली निकाल कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा का एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ड्योलीडाना मंदिर में आयोजित किया गया। स्वयं सेवकों ने स्कूल से ड्योलीडाना मंदिर तक रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। शिविर के तहत स्वयं सेवकों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चला कर कूड़े का निस्तारण किया। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डा. मदन मोहन साह, उप प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने संयुक्त रूप से रैली को रवाना किया। शिविर के बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों…
Read Moreबिना परिचय पत्र साइबर कैफे वाले नपेंगे
रानीखेत। बिना परिचय पत्र के कोई भी साइबर कैफे में प्रवेश नहीं कर सकता, साथ ही नाबालिगों को भी अकेले कैफे में आने पर मनाही होगी। निरंतर बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा ने नगर से ही पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट 2000 के तहत नगर में संचालित साइबर कैफे चिह्नित कराकर कैफे स्वामियों को कोतवाली में हर हाल में पंजीकरण कराने को कहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा का कहना है कि धीरे-धीरे पर्वतीय क्षेत्रों में…
Read Moreअब द्वारसौं के जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव
रानीखेत। तल्ली रियूनी के बाद अब द्वारसौं के कंपाट नं. 14 से मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। शव पानी में डूबा हुआ था, एक हफ्ते के भीतर दूसरी घटना से वन विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। पोस्टमार्टम में तेंदुए की अत्यधिक ठंड लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों ने कालिका में ही शव को जला दिया है। नगर से चार किमी दूर स्थित कालिका रेंज अंतर्गत द्वारसौं में तेंदुए के शव की सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी दीवानी…
Read Moreमैच में रोया गर्लफ्रेंड का बच्चा, पटककर मार डाला!
अमेरिका में एक युवक ने टीवी पर फुटबॉल मैच देखने के दौरान एक बच्चे के शोर करने पर उसको मौत की नींद सुला दिया। पुलिस के मुताबिक पांच माह का वह बच्चा युवक की गर्लफ्रेंड का था। पुलिस ने बताया कि बीते सात दिसंबर को ओकाहोमा का 22 वर्षीय मार्किज वॉकर फुटबॉल मैच देख रहा था। लेकिन, इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का पांच माह का बेटा रो रहा था। बच्चे के काफी देर तक रोने के बाद अचानक गुस्साए वॉकर ने उस बच्चे को बहुत तेजी से झपटा, जिसकी वजह…
Read Moreहुड़दंग मचाते दो धरे
हमीरपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे दो लोगाें को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव जीहड़ शराब पीकर मनरेगा के मजदूरों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था, तो वहीं देवेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बालू शराब पीकर घर में हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Moreबोर्ड गलत नीतियों के कारण घाटे में गया
नादौन (हमीरपुर)। जेई, एएई संघ विद्युत बोर्ड की क्षेत्रीय इकाई का सम्मेलन गीता भवन नादौन में आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष ने वर्ग से जुडे़ कर्मचारियों को विद्युत बोर्ड की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड से जुड़ा प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी विषम परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य कर रहा है, उन्हीं की बदौलत प्रदेश में विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। सुखविंद्र सिंह ने संघ द्वारा रखी जायज मांगों पर सहमति…
Read More