शिमला। टीजीटी बनने के लिए रविवार को टेट परीक्षा में हजारों आवेदकों ने हिस्सा लिया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लगभग सत्रह हजार आवेदकों के लिए 85 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा केंद्रों में 608 आवेदक अनुपस्थित रहे। लगभग साढ़े सोलह हजार प्रार्थियों ने टेट की परीक्षा दी। नॉन मेडिकल संकाय के टेट के लिए बोर्ड के पास 11 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे। वहीं, मेडिकल संकाय के लिए 5900 आवेदन पहुंचे थे। इनमें से नॉन मेडिकल में 377 और मेडिकल संकाय में 231 आवेदक अनुपस्थित रहे। इनके अलावा…
Read MoreYear: 2013
दैनिक वेतनभोगी बनाओ या पक्का करो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन ने सरकार से मांग की है कि उन्हें या तो दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए या फिर नियमित किया जाए। सोमवार को पंचायती चौकीदारों का एक प्रतिनिधिमंडल इंटक के राज्य उपाध्यक्ष सोहन वर्मा के नेतृत्व में पंचायत राज मंत्री अनिल शर्मा से राज्य सचिवालय मेें मिला। प्रतिनिधिमंडल में इंटक के कार्यालय सचिव संजय चौहान, पंचायत चौकीदार यूनियन के उपप्रधान जगदीश चंद विशेष रूप से मौजूद थे। यूनियन ने मांग की कि 1952 से लगे पंचायत चौकीदारों के भविष्य को देखते हुए इनके लिए प्रदेश सरकार…
Read Moreदिसंबर तक पूरी होगी चिटों पर भर्ती की जांच
शिमला। चिटों पर भर्ती मामले में हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि इस केस की जांच प्रगति पर है और संभव है कि दिसंबर 2013 तक इसे पूरा कर लिया जाए। राज्य सरकार ने अदालत के आदेशानुसार यह रिपोर्ट पेश की। मुख्य न्यायाधीश एम खानविलकर और न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद वर्ष 2005 से आज तक हुई जांच का विस्तृत ब्योरा इस केस में तलब किया था। मसला वर्ष 1993 से 1998 के बीच चिटों पर दी गई नौकारियों का है।…
Read Moreहॉस्टल के हक को हस्ताक्षर अभियान
शिमला। एचपीयू में हॉस्टल की मांग को लेकर एबीवीपी ने हस्ताक्षर अभियान छेड़ा। 100 से अधिक छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाई। एबीवीपी के कैंपस सेक्रेटरी नवनीत कुमार ने बताया कि लड़कियों के 10 हॉस्टल में से किसी में भी एमआई तथा रीडिंग रूम की सुविधा नहीं है। जबकि, इन हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की संख्या 1300 से अधिक है। उन्होंने दावा किया कि एक दिन के हस्ताक्षर अभियान में हॉस्टल की 1000 से अधिक छात्राओं ने हस्ताक्षर किए। छात्राओं ने इस दौैरान हॉस्टल जाने वाली सड़कों…
Read Moreकार्यकर्ता बाजार से नहीं खरीदेंगे खाद्य सामग्री
धर्मपुर (मंडी)। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की धर्मपुर प्रोजेक्ट कमेटी ने सीडीपीओ धर्मपुर के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी, निदेशक और सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग शिमला को मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में यूनियन ने आंगनबाड़ी केंद्राें में दाल, चने, मटर और अन्य खाद्य सामग्री विभाग की ओर से सप्लाई करने की मांग की है। वर्तमान में विभाग की ओर से केंद्रों में दिए जाने वाले आहार की सप्लाई बंद कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सामग्री बाजार से क्रय…
Read Moreसंस्कृति का संरक्षण जरूरी : प्रतिभा सिंह
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल का जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेला सोमवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह में की अध्यक्षता सांसद प्रतिभा सिंह ने की। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं और इन मेलों और उत्सवों से हमारी संस्कृति के जीवंत दर्शन होते हैं। मेले से आपसी भाईचारा और मेल जोल बढ़ता है।हमें अपनी अमूल्य संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी प्राचीन संस्कृति को कायम रख सके। उन्होंने कहा कि…
Read Moreसस्ते राशन के डिपुओं से खाद्य तेल गायब
मंडी। मंडी जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को सरसों और रिफाइंड तेल का कोटा नहीं मिल रहा है। त्योहारी सीजन में डिपुओं पर सस्ते राशन का पूरा कोटा न मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी डिपो में चीनी नहीं मिल रही है तो कभी तेल नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को बाजार से महंगे दामों पर तेल और अन्य सामान खरीदना पड़ रहा है। जिले के अधिकतर डिपुओं में सितंबर माह के खाद्य तेल की सफाई नहीं…
Read Moreलाखों खर्च, फिर भी नहीं संवरी झील
रिवासलर (मंडी)। त्रिवेणी धर्म स्थली रिवालसर में पवित्र झील के सौंदर्यीकरण की योजनाएं सिरे ने ही चढ़ पाई हैं। हालांकि, इन योजनाओं को शुरू करने में लाखों रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इन योजनाओं में झील की डिसिल्टिंग, रैन बसेरा, झील परिसर में लाइटें, दूषित पानी की निकासी, कार पार्किंग, पार्क और पर्यटक केंद्र आदि की योजनाएं शुरू तो की गई। मगर कोई भी योजना अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। इसे लेकर स्थानीय बाशिंदों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी पितांबर दत्त, सोहन लाल, सुदर्शन कुमार,…
Read Moreफैंसी ड्रेस में नौनिहालों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की शहरी शाखा मंडी में एलकेजी कक्षा के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाम, ओक और पाइन सेक्शन के बच्चों ने मनमोहक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एलकेजी पाम सेक्शन में देवल टंडन, अनन गुलेरिया ने पहला, हितार्थ और सुजन्य सेन ने दूसरा तथा दक्ष और यशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुनीश, मनस्वी और आरुषि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस सेक्शन में जज की भूमिका अनिता, सुप्रिया और निशा ने निभाई। ओक सेक्शन में मान्या ने…
Read Moreधर्मपुर खंड में कांगो का गहरा अव्वल
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर खंड प्रथम में छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला घरवासड़ा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर डरवाड़ पंचायत के प्रधान दान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के खो खो मुकाबले में कांगो का गहरा जोन की छात्राओं ने टिहरा जोन को 7-4 से पराजित किया। वहीं, कबड्डी में भी छात्राओं के वर्ग में कांगो का गहरा ने देवब्राडता जोन को 31-16 से हराया। वहीं, छात्र वर्ग की कबड्डी में बीड जोन ने चोलथरा को पराजित किया। खो-खो में सरी…
Read More