संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर एबीवीपी से निष्कासित

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में एसएसजे परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर प्रसन्नता जताई गई। संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सह जिला संयोजक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व जिला संयोजक और एक अन्य को एबीवीपी से निष्कासित कर दिया गया है। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि परिषद छात्र हितों के लिए काम करने वाला एकमात्र संगठन है। उन्होंने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थक प्रत्याशियों की जीत पर संतोष जताया। उन्होंने…

Read More

एशिया यूथ बैडमिंटन में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी

अल्मोड़ा। आठ से 13 अक्तूबर तक इंडोनेशिया के कुडूस नगर में आयोजित होने जा रही एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चिराग सेन, कुहू गर्ग अंडर-17 और लक्ष्य सेन, अक्षिता भंडारी अंडर-15 आयु वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चिराग सेन एकल, मिश्रित युगल में, कुहू गर्ग मिश्रित युगल में, लक्ष्य सेन एकल, युगल, मिश्रित युगल में, अक्षिता भंडारी एकल, युगल में भाग लेंगी। गत वर्ष डानगोवान चीन में हुई एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप…

Read More

आकर्षण का केंद्र बना 15 लाख का पेन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित दिल्ली ज्वेलरी एंड जैम फेयर में रविवार को काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन 15 लाख रुपये का पेन आकर्षण का केंद्र रहा। गोल्डन कलर के इस पेन पर दुनिया के नायाब सात सौ हीरे जडे़ हैं। छोटी-छोटी कटिंग वाले हीरे से पेन को बेहतरीन लुक दिया गया है। इसके अलावा मेले में गुजरात से विशेष तौर पर एक बेल्ट रखी गई है, जिसका बक्कल सोने का है। पुरुषों की बेल्ट की कीमत एक लाख, जबकि महिलाओं की…

Read More

एनएच में लग गईं स्ट्रीट लाइटें

हमीरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मृदुल चौक से अणु तक एनएच के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद परिषद हरकत में आई और स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया। एनएच किनारे दो दर्जन स्ट्रीट लाइटें गत करीब एक साल से खराब चल रही थीं। स्ट्रीट लाइटों के पोल तो लगे हुए थे, लेकिन ट्यूब लाइटें गायब थीं। हालांकि समस्या को लेकर लोगों ने विभाग से कई बार शिकायत की थी लेकिन…

Read More

युवकों की शिकायत लेकर महिला पहुंची थाने

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के गांव रुहाल की एक महिला ने मोटरसाइकि ल सवार तीन लड़कों पर गलत नीयत से पीछा करने की शिकायत नादौन थाना में की है। महिला का कहना कि वह घर आ रही थी तो रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और फब्तियां कसी। कुछ दूरी पर आकर दुकानदारों को बताया तथा पिता को फोन पर सूचना दी। पिता अन्य ग्रामीणाें के साथ लड़काें के गांव गए, उसके पश्चात पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तहकीकात के लिए जांच अधिकारी को मौका पर…

Read More

मतदाता सूची का पुनरीक्षण पहली

भोरंज (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी भोरंज बलवान चंद मंढोत्रा ने बताया कि उपमंडल भोरंज में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 26 सितंबर को राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को अभिहित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और 28 सितंबर को बूथ लेवल अधिकारियों को तहसील परिसर भोरंज में विशेष पुनरीक्षण अभियान-2014 के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 2…

Read More

चकमोह में साधु की हत्या

बड़सर (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के गांव चकमोह में एक बाबा की पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में चकमोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाबा की हत्या के बाद शव को सड़क की ओर घसीटा गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जब घटनास्थल तक पहुंची तो पक्षियों ने शव को नोच डाला था। पुलिस के मुताबिक बाबा की हत्या रविवार रात करीब 11 बजे हुई है। बताया…

Read More

स्टोन क्रशर में एक की मौत

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के नवांग्राम स्थित एक स्टोन क्रशर से एक प्रवासी का शव बरामद किया गया है। मृतक रविवार को ही यहां आया था। इसके अन्य साथी यहां काम करते हैं। पुलिस का प्रथम दृष्टया में मानना है कि काम करते समय यह स्टोन क्रशर की चपेट में आ गया, कारण है कि इसके शरीर के आगे के हिस्से पर बहुत अधिक चोटें हैं। पुलिस ने जिस समय शव को कब्जे में लिया, उसे क्रशर से दूर फेंका हुआ था। जिस पर साक्ष्य मिटाने और लापरवाही के चलते…

Read More

मनमर्जी से रोकी नक्शों की मंजूरी

सोलन। शहर में जनता के कार्यों को करने वाली अफसरशाही संजीदा नहीं है। भवनों के नक्शों का मंजूर करना तो दूर, विभागीय पेचिदगियों में फंसी जनता परेशानी झेलने को मजबूर है। शहर के लोगों की सहूलियत के लिए बना गया सिंगल विंडो सिस्टम विभागीय पचड़ों में फंसकर पूरी तरह ठप हो चुका है। नगर परिषद और टीसीपी के माध्यम से नक्शों की स्वीकृति पर बिना कारण रोक लगा डाली है। एक दूसरे को जिम्मेवार ठहराकर नक्शों की स्वीकृति थोपी जा रही है। सैकड़ों लोग रोजाना भवन के नक्शे पास करने…

Read More

मौसम के बदलते मिजाज से सेहत नासाज

नाहन (सिरमौर)। मौसम के बदलते मिजाज से सेहत नासाज है। बच्चे को खासकर वायरल ने अपनी चपेट में लिया है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई इलाकों में पिछले पखवाड़े भर से मौसम करवटें बदल रहा है। कभी तेज चटख धूप तो कभी हल्की रिमझिम बारिश के चलते वातावरण में वायरल सक्रिय हो गया है। जो लोगों को बिस्तर पकड़ने पर मजबूर कर रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल नाहन की ओपीडी में हर रोज 50-60 नौनिहाल वायरल से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इन दिनों नाहन अस्पताल की मुख्य ओपीडी में…

Read More