अशोक बनाए अध्यापक संघ के मुख्य संरक्षक

झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बिलासपुर इकाई ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रधान नरोत्तम धीमान, महासचिव कर्मदेव चौहान और कोषाध्यक्ष गुरमेल ठाकुर ने चरचा के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। कार्यकारिणी में अशोक शर्मा को मुख्य संरक्षक निक्का राम को संरक्षक, अश्वनी गौतम को वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश डोगरा ओर मस्त राम शर्मा को उपप्रधान, नरवीर सिंह चंदेल को सह सचिव, गोपाल दास डोगरा को सहायक सचिव, राम रतन ठाकुर और कश्मीर सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सुरेंद्र मोहन को प्रेस सचिव,…

Read More

करो या मरो के मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना हाइवेल्ड लायंस से

करो या मरो के मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना हाइवेल्ड लायंस से

जयपुर: पहले मैच में राजस्थान रायल्स से मिली हार और दूसरा मैच बारिश में धुलने के बाद आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कल हाइवेल्ड लायंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। मुंबई की ही तरह लायंस ने भी एक मैच गंवाया जबकि एक रद्द हो गया था। दोनों टीमों के दो मैचों में दो अंक हैं और टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये उन्हें हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई की टीम…

Read More

चेन्नई के लिए मेजबान बने धोनी: साक्षी

चेन्नई के लिए मेजबान बने धोनी: साक्षी

रांची: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने बुधवार रात चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने निवास पर दावत दी। रिपोर्ट के अनुसार धोनी और उनके परिवार की चेन्नई की टीम के साथ दावत आठ बजे शुरू होकर काफी देर तक चली। इस बीच धोनी और चेन्नई के अन्य खिलाडिय़ों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर इंतजार करते रहे। कप्तान धोनी अपने मेहमानों को विदा करने के लिए जब बाहर आए तो उन्होंने अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।…

Read More

अब टैक्स चोरी के चुंगल में फंसे कॉमेडियन कपिल

अब टैक्स चोरी के चुंगल में फंसे कॉमेडियन कपिल

मुंबई: ऐसा लग रहा है कि स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। 25 सितंबर को सुबह तकरीबन आठ बजे कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपल’ के सेट पर आग लग गई और अब टैक्‍स चोरी का मामला भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुंबई सर्विस टैक्‍स डिपार्टमेंट ने कपिल से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की है। सर्विस टैक्‍स डिपार्टमेंट ने 65 लाख रुपए की टैक्‍स चोरी के आरोप में कपिल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।…

Read More

सूडान में विरोध प्रदर्शन के दौरान 27 लोग मरे

सूडान में विरोध प्रदर्शन के दौरान 27 लोग मरे

खारतूम: सूडान में आज विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 27 व्यक्ति मारे गए। यह जानकारी मेडिकल सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मरे लोगों के शव ओमडरमन अस्पताल लाया गए। मृत व्यक्तियों के संबंन्धियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी ईंधन पर दी जा रही राजकोषीय सहायता में की गई कटौती का विरोध कर रहे थे।

Read More

केन्या ने मॉल हमले की जांच शुरू की

केन्या ने मॉल हमले की जांच शुरू की

नैरोबी: केन्या पुलिस ने नैरोबी के मॉल में हुए आतंकवादी हमले की जांच बुधवार को शुरू कर दी। इस हमले में पांच हमलावरों सहित कम से कम 72 लोगों की मौत हुई है। इस जांच को अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई), स्काटलैंड यार्ड और इजरायल तथा जर्मनी की खुफिया एजेंसियां सहयोग दे रही हैं। इसके साथ ही अधिकारी वेस्टगेट मॉल के मलबे से और शवों की तलाश कर रहे हैं। इस बात के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है कि शनिवार को मॉल पर…

Read More

मैक्सिको में तूफान से 139 मरे, 53 अभी भी लापता

मैक्सिको में तूफान से 139 मरे, 53 अभी भी लापता

मैक्सिको: मैक्सिको में आए दो तूफानों से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 139 हो गई और भूस्खलन की वजह से 53 लोग अभी भी लापता हैं। गृह मंत्री मिगुएल एंजेल ओसोरियो चोंग ने बताया कि पिछले सप्ताह देश में इन्ग्रिड और मैनुअल नाम के दो उष्णकटिबंधीय तूफान आने से कई राज्य प्रभावित हुए हैं। तूफानों की वजह कई जगह बाढ़ आई तथा भूस्खलन हुए, जिससे 35 लोग घायल हो गए। सबसे बड़ा हादसा दक्षिण-पश्चिम ग्युरेरो राज्य में हुआ जहां पहाड़ी में भीषण भूस्खलन होने के कारण एक पूरा गांव…

Read More

सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री से समुदाय पर हो रहे हमलों को उठाने की अपील की

सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री से समुदाय पर हो रहे हमलों को उठाने की अपील की

वॉशिंगटन: सिख…अमेरिकी समुदाय ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ कल होने वाली बैठक के दौरान वह सिखों पर होने वाले हमले के मुद्दो को उठाएं। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) ने सिंह के आगमन की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री के लिए यह बेहतरीन वक्त है कि वह अमेरिका में सिखों पर हो रहे हमले को राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक के दौरान उठाएं ।’’ सिखों पर हाल में हुए हमले का जिक्र करते हुए एनएपीए ने कहा…

Read More

पाक अत्याचार से तंग आए 450 हिन्दू परिवार ने किया पलायन

पाक अत्याचार से तंग आए 450 हिन्दू परिवार ने किया पलायन

अमृतसर: पाकिस्तान में तालिबान व कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों के अत्याचार से तंग आकर हिन्दू परिवारों का भारत आना जारी है। आज अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर के रास्ते लगभग 450 हिन्दू परिवार पलायन करके भारत आए हैं। हालांकि यह परिवार इन्दौर व अन्य राज्यों में हिन्दू धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का बहाना बना रहे हैं लेकिन सुरक्षा एजैंसियों की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर परिवार पाकिस्तान को छोड़ आए हैं और दोबारा पाकिस्तान नहीं लौटेंगे क्योंकि पाकिस्तान में हिन्दू परिवारों की सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है लेकिन इससे भारतीय सुरक्षा एजैंसियों…

Read More

आसाराम केस की सुनवाई कर रहे जज को धमकी भरी चिट्ठी

आसाराम केस की सुनवाई कर रहे जज को धमकी भरी चिट्ठी

जोधपुर: आसाराम केस की सुनवाई कर रहे जोधपुर सेशन कोर्ट के जज मनोज कुमार व्यास की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जज मनोज कुमार को आसाराम के एक अज्ञात समर्थक से धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। गौरतलब है कि आसाराम नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में अभी जोधपुर केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में कैद हैं। कोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। इसके अलावा जोधपुर कोर्ट ने आसाराम की साथी शिल्पी की भी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर…

Read More