श्रमिकों की समस्याओं पर मंथन

ऊना में रविवार को इंटक श्रमिकों और अन्य कामगारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के इंटक के कार्यकारी प्रधान राम सिंह परमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिला प्रधान कामरेड जगत राम ने की। इस मौके पर जगत राम शर्मा ने कहा कि श्रमिकों और कामगारों के कल्याण के लिए प्रदेश इंटक तथा उसकी इकाइयों के पदाधिकारी वचनबद्ध हैं। शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में इंटक से संबध 10 यूनियनों के 75 पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य वक्ता राम सिंह परमार…

Read More

नाकाबंदी के बीच धड़ाधड़ चालान

ऊना। जिला पुलिस ने ऊना में विशेष अभियान के तहत गश्त बढ़ा दी है और जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है। अश्वनी मर्डर केस के आरोपियों को पकड़ना भी अभियान का मकसद है। इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के भी चालान काट रही है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने जिलेभर में रात के समय गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस का दावा है कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मकसद से ऐसा किया गया है। बीती रात नाकाबंदी एवं…

Read More

कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को लोनिवि के बंगाणा स्थित विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कुटलैहड़ कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रेम कौशल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के बारे में चर्चा की गई। इसमें कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को यूपीए सरकार की स्कीमों को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाध्यक्ष ने भूमि अधिग्रहण मामले पर भी…

Read More

संदिग्ध अवस्था में घूमते तीन धरे

अंब (ऊना)। उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को अंब पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दबोच लिया। शनिवार देर शाम इन तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने तीन संदिग्धों के धरे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार देर शाम मैड़ी के कुछ लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक यहां शुक्रवार से लेकर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थलों से तीन युवकों…

Read More

‘सरकार हिलाने के लिए नेताओं का मरना जरूरी’

‘सरकार हिलाने के लिए नेताओं का मरना जरूरी’

इंडियन मुजाहिदीन के गिरफ्तार किए गए आतंकवादी यासीन भटकल और असदुल्लाह अख्तर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए नक्सलवादियों के हमले के तरीके को अपना सकता है। एक इंग्लिश न्यूजपेपर में छपी खबर के मुताबिक इस खुलासे के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है और उन्हें नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक इंडियन मुजाहिदीन ने तय कर लिया है कि सरकार हिलाने के लिए…

Read More

मनमोहन सिंह 2 अक्टूबर को करेंगे कैबिनेट की बैठक

मनमोहन सिंह 2 अक्टूबर को करेंगे कैबिनेट की बैठक

अमेरिका से लौटते ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक करेंगे। दो अक्टूबर को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में दागियों पर अध्यादेश को वापस लेने का फैसला संभव है। बतां दें कि कुछ दिव पहले दागियों पर अध्यादेश को राहुल गांधी ने बकवास कहा था। राहुल गांधी के बयान के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिका में कहा था कि कैबिनेट में चर्चा करेंगे। कैबिनेट ने अध्यादेश को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा हुआ है लेकिन राष्ट्रपति ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। अध्यादेश के…

Read More

प्रधानमंत्री को कथित तौर पर ‘देहाती महिला’ कहे जाने पर उठा बड़ा विवाद

प्रधानमंत्री को कथित तौर पर ‘देहाती महिला’ कहे जाने पर उठा बड़ा विवाद

+] नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह को कथित तौर पर ‘देहाती महिला’ संबोधित किये जाने पर एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है और नरेंद्र मोदी ने इसे प्रधानमंत्री का ‘सबसे बड़ा अपमान’ बताया। प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार मोदी ने यहां एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने (शरीफ) मेेरे प्रधानमंत्री को देहाती महिला कहने का साहस कैसे किया। भारत के प्रधानमंत्री का इससे अधिक अपमान और नहीं हो सकता । हम राजनीति के विषय पर उनसे लड़…

Read More

चारा घोटाला: लालू यादव दोषी करार, हो सकती है 3 से 5 साल की जेल

चारा घोटाला: लालू यादव दोषी करार, हो सकती है 3 से 5 साल की जेल

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव सीबीआई कोर्ट पहुंच चुके हैं। करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े एक मामले को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत में आज लालू यादव पर थोड़ी ही देर में फैसला आने वाला है। मीडिया को कोर्ट रूम में जाने की इजाजत नहीं है। कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज आने वाले इस फैसले के मद्देनजर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने पुत्र तेजस्वी प्रताप और पार्टी के अन्य सहयोगियों के साथ रविवार शाम पटना से रांची पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ बिहार के…

Read More

मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगीः शरीफ

मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगीः शरीफ

न्यूयार्कः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को आज आश्वस्त किया कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 के हमले के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। श्री शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान हुई बातचीत में डा. सिंह से कहा, वास्तव में हमारी मंशा इनके खिलाफ कार्रवाई करना है। अब इस मामले में प्रगति होगी क्योंकि पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने मुंबई का दौरा किया है और सबूत एकत्र किए हैं। इस बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते…

Read More

नवाज शरीफ ने मनमोहन को बताया ‘देहाती औरत’!

नवाज शरीफ ने मनमोहन को बताया ‘देहाती औरत’!

वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान को ‘आतंक का अड्डा’ क्या बताया कि इससे बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह पर एक अभद्र टिप्पणी कर दी। एक बातचीत में नवाज शरीफ ने मनमोहन सिंह को ‘देहाती औरत’ कह डाला। पाकिस्तानी चैनल के रिपोर्टर के मुताबिक इस दौरान वहां भारतीय पत्रकार बरखा दत्त भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज रात पाक पीएम नवाज शरीफ से आमने-सामने बातचीत करने वाले हैं। जून में नवाज के पीएम…

Read More