जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक कस्बा जसूर में पुलिस को एक लावारिस कार मिली है, जिसमें दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगी हुई थीं। जसूर के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास पिछले 4 दिन से खड़ी इस कार के अगली तरफ जेएंडके की नंबर प्लेट जेके 02ए 3600 तथा पिछली तरफ पंजाब की नंबर प्लेट पीबी10 एडब्लयू 0155 लगी हुई थी। अभी हाल ही में जेएंडके में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह लावारिस कार का मिलना सुरक्षा की दृष्टि से कई सवाल खड़े…
Read MoreYear: 2013
पायलट थाने को नहीं मिली 15 दिन में फोरेंसिक रिपोर्ट
धर्मशाला। शिक्षा बोर्ड के पास गटर में मिले सकोह निवासी रविंद्र के शव को लेकर अभी तक फोरेंसिक लैब अपनी रिपोर्ट थाने में नहीं सौंप पाई है। लैब से रिपोर्ट न आने के कारण पुलिस कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा पाई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर मृतक के परिजन भी थाना प्रभारी से मिले थे और परिजनों ने आशंका जताई है कि रविंद्र को मारने के बाद उसके शव को गटर में फेंका गया था। वहीं, धर्मशाला थाना पायलट प्रोजेक्ट के तहत आता है। ऐसे में लैब…
Read Moreब्यास में कार गिरने से चार लोग घायल
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली घूमने आए सोलन जिले का एक परिवार के चार सदस्य पतलीकूहल के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तड़के करीब सवा पांच बजे पतलीकूहल के 18 मील के पास हुए इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार सभी चार पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल पर्यटकों को प्रारंभिक उपचार के लिए मनाली अस्पताल में भर्ती किया था, जहां चिकित्सकों ने बाद में सभी घायलों को छुट्टी दे दी…
Read Moreदशहरा उत्सव में 1600 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
कुल्लू। कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन से लेकर होटल व्यवसायियों ने भी होटलों को संवारना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एसपी कुल्लू डा. विनोद धवन ने बताया कि दशहरा उत्सव की सुरक्षा के लिए इस बार 1600 पुलिस जवान, 25 सीसीटीवी कैमरे और पांच चेक पोस्टों का इंतजाम किया गया है। वहीं, देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि इस बार सरकार और प्रशासन ने दशहरा उत्सव में 400 नए टंथा…
Read Moreरहस्यों का खजाना है शीत मरुस्थल
ताबो (लाहौल-स्पीति)। शीत मरुस्थल स्पीति घाटी अपने अंदर कई रहस्य और अद्भुत खजाने को छिपाए हुए है। सैलानी बरबस इन रहस्यों को जानने यहां खींचे चले आते हैं। यहां के प्राचीन गोंपाओं यानी मठों में बौद्ध धर्म की विभिन्न परंपराओं के दीदार होते हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मुश्किल मौसम में भी हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक दौड़े आते हैं। स्पीति घाटी में लगभग सौ गोंपा हैं। ताबो गोंपा सबसे प्रमुख है। इसके अलावा पिन वैली का खुंगरी गोंपा, काजा का तिनचू और डंखर गोंपा भी प्रसिद्ध…
Read Moreपार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ने को तैयार : राम लाल
मनाली। पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने कहा कि यदि पार्टी आदेश देगी तो वे हमीरपुर से लोक सभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं तथा पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी, वे उसे निभाने के लिए हर वक्त तैयार हैं। ठाकुर ने कहा कि भाजपा को नरेंद्र मोदी के बजाय अनुराग ठाकुर को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपनी तुलना राहुल गांधी से की है। राम लाल ठाकुर…
Read Moreकोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती भाजपा
कुल्लू। प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा चुनाव और मंडी लोस उपचुनाव में मिली हार की गलतियों से सबक लेते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई अगले वर्ष होेने वाले लोस चुनावों की तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। इसी के चलते आज पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू और मनाली के भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स और 2014 के लिए मैदान मारने को लेकर अभी…
Read Moreअश्वनी मर्डर केस नहीं सुलझा पाई पुलिस
ऊना। अंब के नलोह में नकाबपोशों द्वारा अश्वनी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। वारदात को एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है। अश्वनी मर्डर केस जिले का एकमात्र अनसुलझा केस नहीं है, बल्कि और भी मर्डर के मामले अभी अनसुलझे हैं। अंब के ही कलरूही में बीते वर्ष बारह वर्षीय बच्ची से दुराचार के बाद हत्या का मामला, हरोली के पोलियां क्षेत्र में महंत सिंगारा राम मर्डर…
Read Moreमारपीट की वारदातों में पांच गिरफ्तार
ऊना। जिला मुख्यालय के रायसरी और बसाल के दो-दो गुटाें में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दोनाें वारदातों में पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। मामलों की पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। घटनाओं में घायल हुए लोगों का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला देवी एवं उनकी भाभी निशा निवासी रायसरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुकेश कु मार उर्फ रिंपी निवासी रायसरी ने अपने परिवार के साथ मारपीट की है। आरोपी के छोटे…
Read Moreबस किराया वृद्धि पर भड़की भाजपा
जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, महासचिव यशपाल सिंह राणा, विजय चौधरी, उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, सुदेश ठाकुर, कमलेश कुमारी, राज कुमार डोगरा, केवल सिंह, विजय शर्मा, कमलेश भारती, मक्खन चौधरी, सचिव कमल राज, सतीश ठाकुर मास्टर संसार चंद, एडवोकेट राजेंद्र भट्टी, राज कुमार धीमान, जसमेर देवी, सत्या राणा, रेखा चौधरी, मंजू जरियाल, ठाकुर हरि सिंह, मंगत राम शर्मा, शेर सिंह गर्ग व देस राज राणा ने संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार की ओर से बस किराया वृद्धि और राशन के डिपुओं में एपीएल परिवारों की चीनी व खाद्य तेल…
Read More