गरुड़। विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रियूनी लखमार के राशन कार्डधारकों ने सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेता पर दो माह से राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर शीघ्र राशन नहीं मिला तो डंगोली स्थित खाद्यान्न गोदाम में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। जिलाधिकारी को भेजे हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्राम प्रधान रियूनी-लखमार भगवती देवी ने कहा है कि गांव के सस्ते गल्ले के दुकानदार ने गांव के कार्डधारकों को अगस्त और सितंबर का राशन आज तक नहीं बांटा है। ग्राम प्रधान ने बताया…
Read MoreYear: 2013
प्रधानों का कार्यकाल समाप्त, खातों पर लगी रोक
अल्मोड़ा/बागेश्वर। राज्य की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है। ग्राम प्रधानों के चुनाव दो-तीन माह में होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक शासन ने इस अवधि के लिए प्रधानों की जगह प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है। उधर बागेश्वर के जिलधिकारी बीएस मनराल ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल…
Read Moreज्वेलर के बेटे ने की खुदकुशी
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में नामी ज्वेलर के बेटे ने रविवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय ज्वेलर का परिवार गुड़गांव गया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्वेलर राकेश मक्कड़ ईस्ट न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सूर्या होटल के सामने मानिकचंद के नाम से…
Read Moreपार्क में बैलून फटा, आठ बच्चे घायल
नई दिल्ली में कालिंदीकुंज स्थित वाटर एम्यूजिंग पार्क दिल्ली राइड्स में सोमवार दोपहर मिक्की माउस बैलून फटने से आठ बच्चे घायल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन बच्चों-रितिक, कार्तिक और अभिनव की हालत गंभीर बताई गई है। सभी बच्चे वेस्ट गोरखपार्क एक्सटेंशन स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। जामिया नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि सोमवार दोपहर स्कूल के करीब…
Read Moreइंसानों से मच्छरों को हो रहा है डेंगू!
आपको जान कर ताज्जुब होगा कि डेंगू मरीजों से भी एडीज मच्छर में डेंगू का वायरस आ रहा है। दरअसल, सभी एडीज मच्छरों में डेंगू का लार्वा नहीं होता, लेकिन यदि डेंगू के मरीज को बिना वायरस वाला एडीज मच्छर काट ले तो उसमें भी इसके वायरस आ जाते हैं। इसके बाद यदि वह मच्छर किसी को काटता है तो उसे डेंगू हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सभी एडीज मच्छरों में डेंगू का लार्वा नहीं होता है। इन दिनों ये मच्छर डेंगू के लिए कैरियर का काम कर…
Read Moreहैदरपुर में बनेगा फाइव स्टार अस्पताल
उत्तरी दिल्ली के हैदरपुर में पांच सितारा सुविधाओं से लैस अस्पताल बनेगा। एम्स के पैटर्न पर बनाए जाने वाले इस अस्पताल में सभी बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। � उत्तरी दिल्ली नगर निगम करीब छह सौ करोड़ रुपये की लागत से यह अस्पताल बनाएगा। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2017-18 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को स्थाई समिति ने अस्पताल के निर्माण की योजना को हरी झंडी दे दी। स्थाई समिति की बैठक में योजना प्रस्तुत करते हुए अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) मयंक शर्मा ने बताया कि…
Read Moreप्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं देने वाले हैं’
नई दिल्ली: विवादों के बीच आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश लौटेंगे। आने वाले कुछ दिनों में सरकार दागी जनप्रतिनिधियों पर लाए गए विवादित अध्यादेश को वापस ले सकती है लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के कारण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस्तीफा नहीं देने वाले। ये विचार सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे पूर्व नौकरशाहों ने व्यक्त किए हैं। सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किए गए अध्यादेश को राहुल के ‘बकवास’ बताए जाने पर वह इस्तीफा नहीं देंगे। राहुल ने ये टिप्पणियां तब…
Read Moreघर पहुंचे संजय दत्त, परिवार के साथ बिताएंगे छुट्टी
मुंबई: फिल्म अभिनेता संजय दत्त पुणे की यरवडा जेल से छुट्टी पाने के बाद मुंबई में अपने घर पहुंच गए हैं। संजय दत्त को जेल से 14 दिन की छुट्टी मिली है। फर्लो नाम के नियम के तहत संजय दत्त को छुट्टी मिली है। संजय ने इलाज का हवाला देते हुए कोर्ट से पेरोल की गुहार लगाई थी। इससे पहले आज सुबह संजय दत्त को पेरोल की मंज़ूरी मिलने के बाद पुणे की यरवडा जेल से अपने घर के लिए रवाना हो गए। जेल से बाहर आए संजय ने कहा…
Read More‘अध्यादेश पर राहुल के बयान से प्रधानमंत्री का पद छोटा हुआ’
नयी दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने आज कहा कि दागी जनप्रतिनिधियों की सदस्यता बचाने सम्बन्धी अध्यादेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान से न सिर्फ प्रधानमंत्री का पद छोटा हुआ है बल्कि इससे यह संदेश भी गया है कि एक खास परिवार सबसे ऊपर है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यहां महिला प्रेस कोर में संवाददाताओं सेकहा कि प्रधानमंत्री एक संस्था है और उसके कामकाज पर आलोचना भी होती है लेकिन जब सत्तारूढ पार्टी की ओर से ही उस पर प्रहार होता है…
Read Moreवीके सिंह की मुश्किलें बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोर्ट ने वी के सिंह को नोटिस जारी करके पूछा कि आप पर अवमानना का केस क्यूं न चले। कोर्ट ने 23 अक्टूबर तक जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उम्र विवाद के मामले में पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह के आयु विवाद मामले में उसके आदेश पर कथित प्रतिकूल टिप्पणियों के मामले में अवमानना नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली नजर में सिंह…
Read More