तेहरान: ईरान अरब देशों के साथ पारस्परिक सम्मान की नीति और सहयोग को बढ़ाना चाहता है। यह जानकारी ईरान के उप विदेश मंत्री ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुताबिक, अरब और अफ्रीकी मामलों के उप विदेश मंत्री होसीन अमीर-अब्दोल्लाहियान ने कहा, ‘‘ईरान और सऊदी अरब इलाके के दो मुख्य देश हैं और हमारे पारस्परिक संबंध, सहयोग और विचार-विमर्श इलाके एवं मुस्लिम जगत की कई समस्याओं को सुलझा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सऊदी अरब इसकी क्षमता और क्षेत्रीय मसलों में इसकी भूमिका की वजह से फारस की…
Read MoreYear: 2013
ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया ब्रैड पिट को
लंदन: हॉलीवुड के सुपर स्टार ब्रैड पिट के लिए उस समय आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दुनिया के इस सर्वाधिक चर्चित चेहरे को एक ब्रिटिश युद्ध नायक पहचान नहीं पाया। इस युद्ध नायक ने पिट को बताया कि उन्होंने उनके (पिट के) बारे में सर्च इंजन गूगल में जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि पिट फिल्मों में काम करते हैं। टेलीग्राफ की खबर में कहा गया है कि पिट ने 90 वर्षीय पीटर कम्फर्ट को दूसरे विश्व युद्ध पर बन रही अपनी एक फिल्म…
Read More50 राज्यों मे आज से शुरू होगी ‘ओबामाकेयर’ बीमा की बिक्री
विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के पुरजोर विरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रिय स्वास्थ्य रक्षा कानून के तहत आज 50 राज्यों में बीमा पालिसियों की बिक्री शुरू हो जाएगी। यह कानून राष्ट्रपति के दिल के इतने करीब है कि उन्होंने बजट में विपक्ष के अड़ंगे के कारण देश में आंशिक आर्थिक बंद हो जाने के बाद भी इस कानून को स्थगित करने से मना कर दिया। वर्ष 1960 में हेल्थ केयर विधेयक के बाद से यह अमेरिका का सबसे महत्वाकांक्षी कानून है। इस कानून के तहत हर अमेरिकी नागरिक…
Read Moreआस्ट्रेलिया इंडोनेशिया के साथ तनाव दूर करेगा
आस्ट्रेलिया इंडोनेशिया के साथ अपने संबंधों में आए तनाव को दूर करेगा। दोनों देशों के बीच तनाव आस्ट्रेलिया द्वारा सीमा सुरक्षा के लिए किए गए कड़े उपाय के कारण पैदा हुआ है। आस्ट्रेलिया ने यह उपाय इंडोनेशिया से उसके यहां शरण लेने के लिए आने वालों की बढ़ती संख्या के कारण उठाया था। आस्ट्रेलिया के कंजरवेटिव प्रधानमंत्री टोनी अबाट ने इस बारे में सकारात्मक संकेत दिए हैं और इसे बीते कल का तनाव बताया है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी अबाट सात सितंबर को चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री बनने के बाद…
Read Moreसीरिया में चीन के दूतावास पर मोर्टार के गोले से हमला, एक घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क में चीनी दूतावास के परिसर पर मोर्टार से गोला दागकर हमला किया गया है जिसमें एक सीरियाई कर्मचारी की मौत हो गई है और दूतावास की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज बताया कि सीरिया में ढाई वर्ष पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद से पहली बार चीनी दूतावास पर हमला हुआ है। चीनी दूतावास ने पुष्टि की कि कथित रूप से दमिश्क के दक्षिणी उपनगर से कल दागा गया मोर्टार का गोला दूतावास के परिसर में गिरा जिससे कार्यालय की…
Read Moreभूकंप प्रभावित इलाके में रॉकेट हमला, बाल बाल बचे बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आज हुए एक रॉकेट हमले में मुख्यमंत्री अब्दुल मलिक बाल बाल बच गए। समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार अवारान जिले में हुए इस हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पिछले दिनों आए 7.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र अवारान के निकट था और सबसे ज्यादा तबाही इसी इलाके में हुई थी। भूकंप में 500 से अधिक लोग मारे गए। हमले के समय मुख्यमंत्री भूकंप प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे।
Read Moreऑनलाइन करिए अपने पितरों का तर्पण
श्राद्ध को पितरों का कर्ज उतारने का माध्यम माना जाता है। लोग घरों में या हरिद्वार में गंगा तट पर पितरों को तर्पण देते हैं। लेकिन वक्त के साथ यह परंपरा भी हाईटेक स्वरूप ले चुकी है। विदेशों में रहने वाले लोग व्यस्तता के चलते घर नहीं आ पा रहे, लेकिन ऑनलाइन तर्पण दे रहे हैं। ऑनलाइन संपर्क पर पत्नी संग पूजा ऑस्ट्रेलिया के व्यापारी मिलन एवाम ने दो दिन पूर्व ही अपने पंडित से तर्पण करवाया। पंडित से ऑनलाइन संपर्क पर जुड़े मिलन अपने घर पर पत्नी संग पूजा…
Read Moreजाम में फंसे तो दून पुलिस देगी हर्जाना
राजधानी देहरादून में अकसर शोभायात्राएं और बारातों की वजह से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। जिस कारण सैकड़ों लोग इनकी वजह से घंटों जाम में फंसे रहते हैं। आम आदमी को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस इन पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि सरकार को प्रस्ताव भेजकर शोभायात्राओं और बारातों के तय समय से अधिक देर तक सड़क पर रहने की स्थिति में जुर्माना लिया जाएगा। यात्राओं के लिए अनुमति अनिवार्य एसएसपी ने बताया कि इसके लिए वीडियोग्राफी…
Read Moreपत्थर की चपेट में आकर एक की मौत, एक घायल
चिन्यालीसौड़। गंगोत्री राजमार्ग पर धरासू नालूपाणी में पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। घायल यात्री को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया। सोमवार तड़के साढ़े पांच बजे एक इनोबा कार उत्तरकाशी से दिल्ली जा रही थी। धरासू नालूपाणी के पास सड़क पर पत्थर आ गए। पत्थर हटाने के लिए मनीष मंजूनाथ (27 वर्ष, पुत्र महादेव निवासी बासाबेसवाडा बैंगलौर कर्नाटक) और बृजेश (22 वर्ष, पुत्र गौरीशंकर काकोरी बुलंदशहर दिल्ली) वाहन से बाहर…
Read Moreतहसील पर गरजी रामासिंराई की महिलाएं
पुरोला। रामासिंराई पट्टी के कई गांवों की महिलाओं ने प्रशासन पर आपदा राहत सामग्री वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम से मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की और ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को क्षेत्र के गुंदियाटगांव, कंडियालगांव, महरगांव, लम्कोटी, मठ आदि गांव की महिलाएं तहसील पहुंची और धरना दिया। उन्होंने राहत सामग्री वितरण में बंदरबांट करने का आरोप लगाया। कहा कि राहत सामग्री वितरण में कोई भी मानक तय नहीं किया…
Read More