द्रंग ब्लॉक-प्रथम को ऑल राउंड बेस्ट ट्राफी

गोहर (मंडी)। जंजैहली स्कूल में वीरवार को प्राथमिक स्कूलों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में द्रंग ब्लॉक-प्रथम ने ऑल राउंड बेस्ट के खिताब पर कब्जा जमाया। छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट पार्टिसिपेशन में सुंदरनगर ब्लॉक-दो ने पहला, कबड्डी में द्रंग ब्लाक-दो, खोखो में करसोग प्रथम, वॉलीबाल में द्रंग ब्लॉक-प्रथम, बैडमिंटन में करसोग ब्लॉक-दो, लोक नृत्य में सराज खंड-एक, समूह गान में सुंदरनगर, भाषण में सुंदरनगर-दो, एकलगान में सुंदरनगर-एक, फैंसी ड्रेस और वन एक्ट प्ले…

Read More

अदालतों में लंबित मामलों को निपटाने की ट्रेनिंग

मंडी। अदालतों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए इन दिनों उपायुक्त कार्यालय कांफ्रेंस हाल में मिडिएशन (मध्यस्थता) पर न्यायधीशों की 6 दिवसीय कार्यशाला चल रही है। इसमें मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों सहित 24 न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मिडिएशन का प्रशिक्षण देने के लिए अमेरिका में रहने वाले मिडिएशन के विशेषज्ञ डा. शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अदालतों में…

Read More

एबीवीपी ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला

मंडी। बस किराये के विरोध में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने कालेज परिसर में परिवहन मंत्री जीएस बाली का पुतला फूंका। राज्य सरकार के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई के सचिव अजय चंदेल ने कहा कि सरकार ने बस किराये में बढ़ोतरी करके प्रदेशभर में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों और कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। यदि इस बारे में सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन पर उतर जाएगी। परिषद के पूर्व अध्यक्ष योगेश ने कहा कि…

Read More

काम न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

गोहर (मंडी)। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का नाचन के चैलचौक और गोहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रतिभा का सर्वप्रथम चैलचौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें हर हाल में बताया जाए तथा उनका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। गोहर उपमंडल में जो अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची मुख्यमंत्री के पास आ गई है तथा इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रतिभा सिंह…

Read More

विधायक के भाई-भाभी पर धोखाधड़ी में एफआईआर

नगर परिषद बद्दी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोपों के तहत विजिलेंस थाना सोलन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में दून के पूर्व कांग्रेस विधायक लज्जा राम चौधरी के बेटे मदन लाल व उसकी पत्नी भूपेंद्र कौर समेत कुछ अन्य को भी नामजद किया है। आरोपी पति पत्नी ज्योति हत्याकांड में फंसे दून के विधायक राम कुमार चौधरी के भाई व भाभी हैं। दर्ज एफआईआर में 2002 से वर्ष 2009 तक प्रधान नगर पंचायत और अध्यक्ष नगर परिषद रहते करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। पूर्व सरकार…

Read More

ओहदा तो दिया, लेकिन बांध दिए हाथ!

बिलासपुर। आखिर वही हुआ, जिसकी संभावना पिछले काफी समय से जताई जा रही थी। सरकार ने ओहदा तो दे दिया, लेकिन काम करने की आजादी नहीं दी। हाईकमान के समक्ष भी बात रखी गई, लेकिन स्थिति जस की तस रही। यही वजह रही कि घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को सीपीएस पद से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस के इस युवा तुर्क के ‘धमाके’ से जिले की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले घुमारवीं के युवा विधायक राजेश धर्माणी…

Read More

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ मामले ने उठाए कई सवाल

चुवाड़ी (चंबा)। ककीरा स्कूल में एक जिम्मेदार अधिकारी की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने और फिर स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से उसका साथ देने के मामले ने एक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में अगर अश्लील हरकतों का शिकार हुई छात्रा और उसका परिवार हिम्मत न जुटाता तो एक बार फिर से शिक्षा के मंदिर की मर्यादा तार-तार करने वाले आसानी से बच कर निकलते । हैरतअंगेज यह है कि शिक्षा विभाग सरकार की ओर से स्कूली बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए…

Read More

बस किराये में बढ़ोतरी पर भाजपा मुखर

चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में की गई 30 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर चंबा भाजपा मुखर हो गई है। वीरवार को भाजपा की ओर से किराया बढ़ोतरी के खिलाफ शहर में रैली निकाली गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा ने उपायुक्त संदीप कदम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और मांग की है कि बस किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन ने बताया…

Read More

0 दिन में राशन न मिला तो होगा आंदोलन

तीसा (चंबा)। क्षेत्र की सनवाल पंचायत के लगभग 60 राशनकार्ड धारकों को पिछले दो माह से सस्ता राशन नहीं मिला है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने विभाग को चेताया है कि अगर दस दिन के भीतर राशन नहीं मिला तो वे सनवाल बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सनवाल डिपो के लिए लगभग दो माह से राशन की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण राशनकार्ड धारकों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी पीर मोहम्मद,…

Read More

होली प्रोजेक्ट की जांच टीम ने उपायुक्त को दी जानकारी

चंबा। होली-बजौली पावर प्रोजेक्ट की सुरंग की दिशा को लेकर चले विरोध के बीच प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट टीम ने जिला मुख्यालय में आकर ग्रामीणों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया जारी किए जाने की बात कही है। यह बयान टीम के सदस्यों की उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात के बाद लोकसंपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया है। बुधवार को शिमला से आई विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम ने बांध स्थल के अलावा सुरंग का जायजा लिया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में…

Read More