शादी के दूसरे दिन दुल्हन कैश के साथ गायब! बद्दी (सोलन)। हैंडसम और अमीर रणवीर अपनी दादी की पसंद मनप्रीत से शादी कर लेता है। शादी की अगली सुबह रणवीर जब उठा तो मनप्रीत और घर का कैश-ज्वेलरी गायब थी। भेद खुला कि मनप्रीत अपनी आंटी रज्जो, अंकल गुरजीत और भाई हीरा के साथ मिलकर अमीर लड़कों को ठगती है। रणवीर की मुलाकात दो और लड़कों से हुई, जिन्हें मनप्रीत ने ऐसे ही धोखा दिया था। इस हादसे के बाद रणवीर की दादी का दिल टूट गया। रणवीर दादी से…
Read MoreYear: 2013
किराया बढ़ोतरी पर बिफरी भाजपा
किराया बढ़ोतरी पर बिफरी भाजपा सोलन। किराया वृद्धि और बढ़ती महंगाई को लेकर जिला भाजपा ने उपायुक्त चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम सीपी वर्मा के माध्यम से राज्यपाल उर्मिला सिंह को ज्ञापन भेजकर जल्द किराया बढ़ोतरी को कम करने और महंगाई में लगाम कसने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता विरोधी है। आज तक किराये में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई। 30 फीसदी बढ़ोतरी से आम जनता पर बोझ डाल दिया है। वहीं न्यूनतम किराया…
Read Moreएकजुटता के होने लगे प्रयास
अर्की (सोलन)। अर्की कांग्रेस में एकजुटता के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख पार्टी आलाकमान ने ब्लॉक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जन संपर्क अभियान सहित कार्यकर्ताओं से बूथ एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन का आह्वान किया है। वीरवार को अर्की ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक एवं नालागढ़ विस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पूर्व अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता…
Read Moreविधायक रामकुमार के भाई-भाभी पर एफआईआर
विधायक रामकुमार के भाई-भाभी पर एफआईआर सोलन/बद्दी। नगर परिषद बद्दी में करोड़ों की अनियमितताओं के आरोपों के तहत विजिलेंस थाना सोलन में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में दून के पूर्व कांग्रेस विधायक लज्जा राम चौधरी के बेटे मदन लाल व उसकी पत्नी भूपेंद्र कौर समेत कुछ अन्य को भी नामजद किया है। आरोपी पति पत्नी ज्योति हत्याकांड में फंसे दून के विधायक राम कुमार चौधरी के भाई व भाभी हैं। दर्ज एफआईआर में 2002 से वर्ष 2009 तक प्रधान नगर पंचायत और अध्यक्ष नगर परिषद रहते करोड़ों की…
Read Moreजब लागू नहीं आदेश तो क्या बढ़ेंगे रे
जब लागू नहीं आदेश तो क्या बढ़ेंगे रेट सोलन। जिला सोलन में ग्राहकों से लूट की खुली छूट है। यहां जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी निरोधक अधिनियम बेदम साबित हो रहे हैं। सरकारी कीमतें तय होने के बावजूद होटलों, ढाबों और अन्य दुकानों में अमल नहीं हो पा रहा है। वहीं रसोई गैस और अन्य खाद्य पदार्थों में भारी भरकम बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी लिस्ट में तय कीमतों को बढ़ाने के लिए एक भी कारोबारी ने संबंधित विभाग को कीमत बढ़ाने का आवेदन नहीं किया है। लिहाजा हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी…
Read Moreसजा मां बाला सुंदरी का दरबार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नाहन (सिरमौर)। नवरात्र मेले को लेकर महामाया बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर सजधज गया है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। आग्नेय शास्त्र, विस्फोट सामग्री सहित दूसरे हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बिलासपुर के नैनादेवी की घटना से सबक लेते हुए मंदिर में मां के दर्शन के लिए उतने ही श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश करेंगे, जितनी क्षमता है। किसी भी प्रकार की भगदड़ को रोकने के लिए…
Read Moreजतोग कैंट में पानी के टैंक में मिला युवक का शव
शिमला। 30 सितंबर से लापता युवक का शव जतोग कैंट में पानी के टैंक में मिला है। यह टैंक आर्मी के अधीन है। घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर युवक का घर है। इसकी पहचान नेहूल उर्फ अमित (18) के तौर पर हुई है। यह हत्या है या हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। युवक 30 सितंबर सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से बाल कटवाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी तलाश शुरू…
Read Moreशिक्षकों की जेसीसी होने की उम्मीद बंधी
शिमला। प्रदेश में शिक्षकों की जेसीसी होने की उम्मीद बंधने लगी है। हिमाचल राजकीय अध्यापक यूनियन ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पर शीघ्र बैठकर बुलाने पर विचार किया जाएगा। यूनियन ने सीएम को 35 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें 10 ज्वलंत समस्याओं को शीघ्र निपटाने के लिए ज्ञापन अलग से सौंपा। यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को दिसंबर से करवाने के फैसले को अगले साल से लागू करने की मांग की गई। युक्तिकरण…
Read Moreप्रोजेक्ट निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के कून का तर में बन रहे थाना पलौन पनविद्युत परियोजना से प्रभावित लोग अपने हितों को लेकर लामबंद होने लगे हैं। प्रोजेक्ट निर्माण से आने वाली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने माहन देव मंदिर के समीप बैठक कर रणनीति तैयार की है। हिमाचल पावर कारपोरेशन की ओर से कून का तर में 190 मेगावाट जलविद्युत प्रोजेक्ट बनाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के कई लोगों की जमीनें और मकान भी जाएंगे। ग्रामीणों ने बैठक कर संघर्ष समिति गठित करने की भूमिका तैयार की है।…
Read Moreशारदीय नवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारी पूरी
मंडी। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर के अलावा जिले के प्रसिद्ध माता के मंदिरों में शारदीय नवरात्र पर दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटियों ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य पर मंदिरों में हवन और पाठ के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। माता के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। अधिकतर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कमेटियों ने संभाल रखा है। इस बार पांच अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे…
Read More