कुल्लू। आनी और निरमंड क्षेत्र के देवी-देवता बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए रवाना होंगे। ढोल, नगाड़ों, नरसिंह और करनाल की स्वर लहरियों पर देवताओं के संग सैकड़ों देवलु भी कुल्लू आएंगे। देवी-देवता इस दौरान करीब दो सौ किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे। देवताओं के कारकूनों ने देेवरथों को सजाकर तैयार कर लिया है। दशहरा पर्व में भाग लेने वाले आनी-निरमंड के देवी-देवता सबसे लंबी दूरी तय करते हैं। देवता करीब 200 किमी का पैदल सफर कर इस अंतरराष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाते हैं। देवताआें की इस…
Read MoreYear: 2013
काम न करने पर ठेकेदार का टेंडर रद
भल्याणी (कुल्लू)। मणिकर्ण सड़क को चकाचक करने की कवायद को तगड़ा झटका लगा है। लोक निर्माण विभाग ने एक ठेकेदार का निर्माण कार्य शुरू न करने पर टेंडर रद कर दिया है। इसकी पुष्टि लोनिवि कुल्लू मंडल-एक के अधिशासी अभियंता विनोद आनंद ने की है। मणिकर्ण सड़क के जरी से बगियांदा तक सड़क को पक्का करने के लिए विभाग ने एक ठेकेदार को काम वितरित किया था। बावजूद इसके ठेकेदार दो माह से इस कार्य का श्रीगणेश नहीं कर पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए लोनिवि के अधिकारियों ने ठेकेदार…
Read Moreमनाली में फ्री मेडिकल कैंप कल
मनाली। रोटरी क्लब मनाली और लेडी बिलिंगडन अस्पताल मनाली नौ अक्तूबर को मनाली में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाएगा। शिविर में नाक, कान और आंख के मरीजों का निशुल्क इलाज होगा। रोटरी क्लब मनाली के सदस्य अजय अबरोल ने बताया कि रोटरी क्लब मनाली और मिशन अस्पताल मनाली संयुक्त रूप से 9 अक्तूबर को शिविर लगाने जा रहा है। शिविर में नाक, कान और गले के विशेषज्ञ चिकित्सक संजीव शर्मा मरीजों का चेकअप करेंगे। कैंप में ब्लड शुगर और हड्डियों की जांच के अलावा कम सुनाई देने वाले लोगों को सुनने…
Read Moreदशहरा के लिए आज से आवंटित होंगे प्लाट
कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि कुल्लू दशहरा उत्सव में दुकानों, प्रदर्शनियों और अन्य वाणिज्यिक कार्यों के लिए प्लाटों का आवंटन आठ अक्तूबर से शुरू होगा। आवंटन प्रक्रिया तेरह अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और तय समय पर बचत भवन कुल्लू में संपर्क कर सकते हैं। ठाकुर ने कहा कि आठ अक्तूबर की सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक हिंडोला, झूले, सर्कस, वैरायटी शो, टेली कम्यूनिकेशन स्टाल, टेंट हाउस के लिए प्लाट आवंटित किए जाएंगे। 9 अक्तूबर को फूड…
Read Moreसड़क और अस्पताल भवन जनता को समर्पित
मैड़ी (ऊना)। विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को ज्वार-लाहड़ संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क से सैकड़ों स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। इससे पहले उन्होंने लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि विकास हमेशा से ही कांग्रेस की पहचान रहा है। समाज के हर वर्ग को समान सुविधा तथा हर…
Read Moreजसविंद्र सिंह बने बीडीसी सदस्य
ऊना। चताड़ा के पंचायत समिति पद के लिए रविवार को हुए चुनाव का नतीजा सोमवार सुबह घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में चताड़ा के जसविंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद को 200 मतों से हराकर चुनाव जीता है। इस पद के लिए रविवार को हुए मतदान में लगभग 2404 वोट पड़े थे। इनमें से जसविंद्र सिंह को 1280 मत हासिल हुए, जबकि रमेश कुमार ने 1080 मत प्राप्त किए। 24 मत रद किए गए हैं। इस पद पर पूर्व सदस्य सुखविंद्र सिंह…
Read Moreसीएम से उठाएंगे कालेज के सरकारीकरण का मुद्दा
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश के उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भटोली कालेज के सरकारीकरण मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेज की प्रबंधन समिति अपनी मर्यादा में रह कर कालेज का संचालन करे। अग्निहोत्री सोमवार को भटोली कालेज में एनएसयूआई एवं एसएफआई की ओर से 26 सितंबर से कालेज के सरकारीकरण मामले को लेकर दिए जा रहे सांकेतिक धरने को खत्म करवाने पहुंचे थे। अग्निहोत्री ने कालेज में सरकारीकरण मामले पर सांकेतिक धरने पर बैठे एससीए के उपाध्यक्ष…
Read Moreदंपति पर पत्थरों से हमला
ऊना। क्षेत्र के माजरा मोड़ समूर कलां में पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर दूसरे गुट के लोगों ने पत्थरों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात में दंपति को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात की मुख्य वजह पेड़ ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी…
Read Moreकाशापाट पंचायत प्रधान सस्पेंड
रामपुर बुशहर। काशापाट पंचायत प्रधान प्यासु मल को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए प्यासु मल से प्रधान पद की मुहर समेत अन्य रिकार्ड तुरंत पंचायत सचिव को सौंपने के लिए कहा है। काशापाट पंचायत प्रधान प्यासु मल के खिलाफ उपप्रधान समेत अन्य सदस्यों ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच बिठाई गई। प्रारंभिक जांच में…
Read Moreरामपुर पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति रामपुर की सोमवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक में अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर अगली बैठक में अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहा तो उनके खिलाफ उपायुक्त से उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में एचआरटीसी, सिविल सप्लाई समेत कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। समिति अध्यक्ष गुड्डी देवी ने कहा कि कई विभागों के अधिकारी समिति की बैठकों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और वे खानापूर्ति…
Read More