सिलसिलेवार बम हमलो से थर्राया बगदाद, 21 मारे गए

सिलसिलेवार बम हमलो से थर्राया बगदाद, 21 मारे गए

बगदादः इराक की राजधानी बगदाद के नजदीकी क्षेत्रों में सिलसिलेवार कार बम विस्फोट की वारदात में कम से कम 21 लोग मारे गए। जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में कम से कम आठ कार बम के हमले हुए। इन हमलों में 98 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजधानी बगदाद के उत्तरी क्षेत्र में दो हमलों में चार लोग मारे गए जबकि दक्षिणी शहर फलुजा में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमले में दो सैनिक मारे गए। रविवार को इराक के…

Read More

सीबीआई अदालत में लालू की हुई वीडियोकाफ्रेंसिंग से पेशी

सीबीआई अदालत में लालू की हुई वीडियोकाफ्रेंसिंग से पेशी

रांची: चाईबासा कोषागार से 37 करोड़ 70 लाख रुपये फर्जी ढंग से निकालने के मामले में जेल में पांच वर्ष की कैद की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले के आर सी 68-ए चाईबासा कोषागार से ही 37 करोड़ 62 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में आज पुन वीडियोकाफ्रेंसिंग के माध्यम से यहां दूसरी सीबीआई अदालत में पेशी हुई। इस मामले में लालू यादव के अलावा छह अन्य आरोपियों की भी जेल से वीडियोकाफ्रेंसिंग से पेशी हुई। इससे पूर्व चार मामले…

Read More

SC का चुनाव आयोग को निर्देश: मतदाताओं को मिले वोटिंग की रसीद

SC का चुनाव आयोग को निर्देश: मतदाताओं को मिले वोटिंग की रसीद

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 2014 में होने वाले आम चुनावों में मतदाताओं को ईवीएम से मतदान की पर्ची देने की योजना चरणबद्ध तरीके से लागू करने का आज निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित होगा। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भी निर्देश दिया कि वह वोट वेरिफायर पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) प्रणाली लागू करने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराए। मुख्य न्यायाधीश पी सदाशिवम और न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की खंडपीठ ने कहा, ‘‘ईवीएम में वीवीपीएटी लगाने से ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ चुनाव…

Read More

दिल्ली गैंगरेप: दोषियों के वकीलों ने केस से नाम वापिस लिया

दिल्ली गैंगरेप: दोषियों के वकीलों ने केस से नाम वापिस लिया

नर्इ दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले वर्ष 16 दिसंबर को हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए दो दोषियों मुकेश और पवन कुमार गुप्ता के वकीलों ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि दोषियों के परिवार द्वारा मामले में किए जा रहे कथित हस्तक्षेप के आधार पर वे खुद को इस मामले से अलग कर रह रहे हैं। इस मामले के दोषी मुकेश के वकील वी के आनंद ने न्यायाधीश रेवा खेत्रपाल और प्रतिभा रानी की खंडपीठ को बताया कि इस मामले में…

Read More

राहुल का मायावती पर प्रहार कहा, कांग्रेस पैदा करेगी लाखों दलित नेता

राहुल का मायावती पर प्रहार कहा, कांग्रेस पैदा करेगी लाखों दलित नेता

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती पर प्रहार करते हुए आज आरोप लगाया कि उन्होंने अपने आगे दलित वर्ग के किसी नये नेता को उभरने नहीं दिया। गांधी ने यहां अनुसूचित जाति सशक्तीकरण पर राष्ट्रीय जागरुकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दलित आंदोलन के दूसरे चरण में दलित वर्ग के नेताओं का उभरना बंद हो गया है। मायावती ने दलित वर्ग के नेतृत्व पर कब्जा जमा लिया और नये नेताओं को आगे नहीं आने दिया। उन्होंने कहा हालांकि यह मायावती…

Read More

विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी : राजनाथ

विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी : राजनाथ

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और वह सबसे ज्यादा सांप्रदायिक पार्टी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव सुराज और विकास के एजेंडे पर लड़ेगी। हम जनता के बीच सुराज के दावे के साथ जाएंगे। इसके विपरीत कांग्रेस लोगो को मुद्दों से भटकाना चाहती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हम छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हैट्रिक बनाएंगे। इसके अलावा बीजेपी राजस्थान और दिल्ली में भी…

Read More

पंचायत सचिव के बिना लटके काम

रिवालसर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिध्याणी में पिछले दो माह से पंचायत सचिव न होने के कारण पंचायत का कामकाज ठप होकर रह गया है। पंचायत के लोगों को काम के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पंचायत तथा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही स्थायी तौर पर पंचायत सचिव की नियुक्ति करने की मांग की है। सिध्याणी पंचायत में गत दो माह से पंचायत सचिव का पद खाली पड़ा है। लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए…

Read More

बीमा कंपनी को 31,002 रुपये हर्जाना

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 31,002 रुपये की राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए। इसके अलावा बीमा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने का आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सरकाघाट तहसील के भांबला निवासी अमर सिंह धीमान पुत्र एमआर धीमान की शिकायत को उचित मानते हुए कंपनी के मुंबई कार्यालय और स्थानीय…

Read More

पार्टी की मजबूती पर फोक्स कर गए दिग्गज

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर भाजपा मंडल के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग शिविर में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी टिप्स दिए। संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। शिविर में पहुंचने पर भाजयुमो तथा मंडल भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने कहा किअपने दायरे को बढ़ाएं और बूथ को मजबूत करें। अगर बूथ मजबूत…

Read More

बस किराया बढ़ोतरी पर वामपंथी ‘लाल’

मंडी। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ वामपंथियों ने राज्यव्यापी आह्वान पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। सोमवार को माकपा के लाल झंडे तले कामरेडों ने विरोध प्रदर्शन और एनएच-21 पर आईटीआई के पास करीब आधा घंटा चक्का जाम किया और प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री जीएस बाली के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, परस राम, जोगिंद्र वालिया, रविकांत, जगदीश ठाकुर, सुरेंद्र सेन, जैवंती, हरदीप कौर, रमेश गुलेरिया, गुरूदास वर्मा और गोपेंद्र शर्मा ने…

Read More