नूरपुर/बैजनाथ। पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत जसूर-जवाली सड़क मार्ग पर बस-कार की भिड़ंत में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही रैहन पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह पटियाल, हेड कांस्टेबल दलजीत कटोच व कांस्टेबल सुजान सिंह राणा की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार जसूर-जवाली सड़क मार्ग पर राजा का तालाब के समीप बरोह नामक स्थान पर एक निजी कालेज की बस और कार के बीच भिड़ंत हो गई। इससे कार…
Read MoreYear: 2013
विवि में मारपीट पर एबीवीपी का प्रदर्शन
कुल्लू। विश्वविद्यालय में हुई हिंसा और पुलिस प्रशासन द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई के विरोध में परिषद की कुल्लू इकाई ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। साथ ही एसपी कुल्लू के माध्यम से डीआईजी और प्रदेश सरकार को उचित कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष अनीश ने बताया कि विवि प्रशासन ने एबीवीपी के 30 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा की शुरुआत और मारपीट एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने की थी। कहा कि 30 कार्यकर्ताओं…
Read Moreचरवाहों पर भांजी लाठियां
नंगड़ा (ऊना)। स्थानीय बेले में तीन चरवाहों पर कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकाें को इतनी बेरहमी से पीटा कि एक युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जाते समय घायल युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला नंगड़ा…
Read Moreमोदी की लोकप्रियता का जवाब नहीं : अनुराग
दौलतपुर चौक (ऊना)। मोदी की लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं है और देश की जनता उन्हें पलकों पर बैठा रही है। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने नंगल जरियालां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने बढे़डा राजपूता में संपर्क मार्ग का लोेकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद ही मिला है, जबकि विकास के नाम पर लॉलीपाप ही मिला है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित…
Read Moreबहडाला में जमीन को लेकर भिड़े दो गुट
ऊना। क्षेत्र के बहडाला में जमीन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्रास केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सायं राकेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र राम प्रकाश निवासी बहडाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व बहडाला में जमीन खरीदी थी। उनके पड़ोसी राम पाल निवासी बहडाला भी इस जमीन को खरीदने के इच्छुक थे। सोमवार शाम रामपाल, प्रह्लाद, दिनेश एवं चंदन सभी निवासी बहडाला ने उनकी जमीन पर हल चला…
Read Moreअवैध खनन से रोकने पर पीटा
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के मवा सिंधिया में अवैध खनन कर रहे लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर उसे गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मवा सिंधिया तहसील अंब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रोज की तरह स्वां नदी के किनारे पशुओं को चराने गया था।…
Read Moreपेखूबेला में खुलेगा इंडियन आयल डिपो
ऊना। उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऊना जिले को विकास के अनेक तोहफे मिले हैं और जिले को शिखर पर पहुंचाने के लिए एक विस्तृत एजेंडा तैयार किया जा रहा है। ऊना के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अगिभनहोत्री ने कहा कि ऊना जिले में आने वाले दिनों में इंडियन आयल डिपो भी खुलेगा। इसके लिए पेखूबेला में 60 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसमें 800 करोड़…
Read Moreकम समय में परमाणु मसले को सुलझाना चाहता है: ईरान
तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि देश कम समय में परमाणु विवाद को सुलझाने के लिए दृढ़ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को रुहानी ने कहा कि नॉन-प्रोलिप्रेशन ट्रीटी (एनपीटी) के तहत ईरान को परमाणु ऊर्जा पाने का वैधानिक अधिकार है और अंतर्राष्ट्रीय चिंताओं को दूर करने वह पी 5 प्लस 1 (ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका और जर्मनी) के साथ बातचीत के लिए तैयार है। रुहानी ने ईरान में नीदरलैंड्स के राजदूत जोहांस डूमा के साथ बैठक में यह उम्मीद जताते हुए कहा कि…
Read Moreअब 20 अक्तूबर को होगा मालदीव का चुनाव
माले: मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सात सितंबर को हुए पहले दौर के मतदान को रद्द कर दिया है और नया चुनाव 20 अक्तूबर को कराने का आदेश दिया है। इसके पहले न्यायालय ने पहले दौर के का मतदान स्थगित करने का आदेश दिया था। मुहम्मद नशीद को, जिन्हें गत वर्ष सत्ता से हटा दिया गया था। पहले दौर के मतदान में 45 प्रतिशत वोट पाए थे। चुनाव जीतने के लिए यह न्यूनतम आवश्यक मत नहीं था इसलिए दूसरे दौर के मतदान की…
Read Moreमिनी स्कर्ट पर लगी रोक से पूरी क्लास हो गई न्यूड
वुडापेस्ट: क्या कोई किसी खास ड्रेस को लेकर इस तरह का विरोध कर सकता है कि उसके लिए न्यूड होने से भी परहेज न करे और जिसे देख सामने वाले की आंखें शर्म से झुक जाए। लेकिन यहां तो मामला पूरी क्लास का है। शायद यह बात आपके लिए हैरानी वाली होगी। वुडापेस्ट की एक यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने जो किया उससे तो यही लगाता है कि मिनी स्कर्ट के लिए वह कुछ भी कर सकते है। दरअसल हंगरी की यूनिवर्सिटी ऑफ कापोस्वार ने कॉलेज में मिनी स्कर्ट पहनकर आने…
Read More