धर्मशाला में लंका और अक्षय का दहन

धर्मशाला। रामनवमी के अवसर पर पुलिस मैदान धर्मशाला में कचहरी अड्डा दशहरा कमेटी की ओर से लंका और अक्षय कुमार दहन किया गया। इसमें नेशनल बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रकाश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में फोर्टिस अस्पताल के निदेशक भी विशेष तौर से उपस्थित रहे। शाम करीब छह बजे पुलिस मैदान में रावण की लंका और मेघनाद के पुत्र अक्षय कुमार का पुतला जलाया गया। वहीं लंका दहन और अक्षय दहन से पूर्व शहर में श्रीगणेश, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, मेघनाद और वानर सेना…

Read More

खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता का ध्यान रखें दुकानदार

कुल्लू। दशहरा उत्सव के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदारों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर रहेगी। मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस तक रद कर उन्हें उत्सव में स्टाल तक नहीं लगाने दिए जाएंगे। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में लगने वाले अस्थाई खाद्य स्टाल और कुल्लू शहर के होटलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर रोज दबिश देंगे। यदि इस मौके पर खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई गई तो फिर कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी पुष्टि अस्पताल में तैनात फूड इंस्पेक्टर भवीता टंडन ने की है।…

Read More

मोटरसाइकिल से टकराकर महिला की मौत

पतलीकूहल (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पतलीकूहल में एक मोटरसाइकिल से टकराकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतलीकूहल में गैस एजेंसी के सामने एक मोटर साइकिल ने सड़क से गुजर रही एक महिला को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक महिला की शिनाख्त…

Read More

रोहतांग में हिमपात से कारोबारी खुश

मनाली। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्वाइंट रोहतांग दर्रा में हिमपात से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शुक्रवार रात से हो रहे हिमपात से मनाली की तमाम चोटियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़ चुकी हैं वहीं पूरी घाटी भी शीत लहर की चपेट में आ गई है। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे सहित मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, सेवन सिस्टर पीक, थान परी टिब्बा, मनाली पास, हामटा पास, शिरघनतुंग, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, चंद्रखंणी पास मांगण, व्यास कुंड, भृगु लेक और…

Read More

चप्पे-चप्पे से वाकिफ कातिल

ऊना। अंब के नलोह में अश्वनी की गोली मारकर की गई हत्या की वारदात के पीछे के सच से पुलिस अभी तक पर्दा नहीं उठा सकी है। इस वारदात ने कई सवालों को जन्म देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं। भारी विरोध, धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। विशेष जांच टीम के गठन के बाद शुरू हुई नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग से भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। लोगों में चर्चा है कि यदि नकाबपोश…

Read More

मां के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार दोपहर बाद विशेष तौर पर अष्टमी पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के अंदर 11:15 बजे शुरू हुई पूजा दोपहर बाद 1:15 बजे तक चली। पूजा में मंदिर के पुजारी देवकी, संदीप, गोपाल, विनोद, प्रकाश, विक्की आदि ने भाग लिया। पूजा के दौरान मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया। माता को स्नान भोग, नारियल की बलि, क न्या पूजन आदि के पश्चात प्रसाद बांटा गया। भगवती का षोडशोपचार पूजन भी किया गया। मंदिर में माथा टेकने देश-विदेश…

Read More

अंशकालीन जलवाहकों का मानदेय बढ़ाया जाए

ऊना। जिला अंशकालीन एवं जलवाहक कम सेवादार कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। संघ ने अंशकालीन जलवाहकों का मानदेय तीन हजार करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया है। अंशकालीन संघ की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय बीआरसी भवन ऊना में जिला अध्यक्ष संदीप कुमार बन्याल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला के विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि चिरलंबित मांगों और समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया…

Read More

मैहतपुर में दो दुकानों के ताले टूटे

मैहतपुर (ऊना)। जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरों ने स्थानीय पुलिस की नींद उड़ा रखी है। कानून के लंबे हाथ चोरों की गर्दन तक नहीं पहुुंच पा रहे हैं। शुक्रवार रात स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के बसदेहड़ा में दो दुकानों के ताले तोड़कर शातिरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। हालांकि, यह बात दूसरी है कि चोरों के हाथ कुछ सिक्के और फटे पुराने नोट ही हाथ लग पाए। बसदेहड़ा चौक पर एक किराना दुकान के मालिक सतपाल ने बताया कि…

Read More

सराहन में दशहरा मेला आज से

रामपुर बुशहर। मां भीमाकाली की नगरी सराहन में रविवार को ऐतिहासिक दशहरा मेला शुरू हो जाएगा। शाम करीब पांच बजे भगवान रघुनाथजी की भव्य शोभायात्रा से मेले का आगाज होगा। शोभायात्रा मां भीमाकाली मंदिर से राजमहल परिसर तक निकाली जाएगी। रघुनाथजी के साथ मेले में आमंत्रित देवी-देवता और उनके साथ आए सैकड़ों देवलु भी भव्य यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। 13 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले दशहरा मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मेले के लिए सराहन मंदिर समेत बाजार को खूब…

Read More

भीमाकाली में हजारों ने नवाया शीश

रामपुर बुशहर। सराहन स्थित मां भीमाकाली के मंदिर में अष्टमी पर मां के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे। सुबह मंदिर खुलने से लेकर शाम की आरती तक मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सराहन मंदिर में समूचे हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल से भी मां से आशीर्वाद लेने भक्त पहुंचे थे। मंदिर परिसर में गृह रक्षकों और न्यास कर्मियों की मौजूदगी में पूरा दिन शांतिपूर्ण माहौल में भक्तों ने बारी-बारी से दर्शन किए और सुख शांति का आशीर्वाद लिया। अन्य दिनों की अपेक्षा अष्टमी…

Read More