शिमला। मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी अमित पाल सिंह आरटीआई कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने आरटीआई की अपील नहीं सुनने के आरोप पर आयोग से मिले कारण बताओ नोटिस का खुद जवाब दिया। इस जवाब में उन्होंने हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन में किसी अपील के मिलने से इनकार किया। ये भी कहा कि एसोसिएशन पर आरटीआई एक्ट लागू नहीं होता। राज्य सूचना आयोग में इस मामले पर अब 6 नवंबर को बहस रखी गई है। उसी के बाद अंतिम निर्णय आएगा। मंडी निवासी परमानंद सैनी ने हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन…
Read MoreYear: 2013
बरसात ने किसानों को चिंता में डाला
पधर (मंडी)। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बारिश से हाल ही में निकाली गई मक्की की फसल सड़ने के कगार पर है। धान की फसल भी खराब होने लगी है। अन्य नगदी फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं हुई हैैैं। इन दिनों किसान मवेशियों के लिए सर्दियों का चारा जुटाने के लिए अपनी घासणियों में हरा घास काट रहे हैं, यह भी वर्षा के पानी से खराब होने लगी है। पिछले दो दिन से पशुपालकों ने चारा कटाई के कार्य पर रोक लगा…
Read Moreआईआईटी को दिए कॉलेज भवन पर बनेगी रणनीति
मंडी। अभिभावक-अध्यापक संघ वल्लभ कॉलेज मंडी में आईआईटी को दिए गए कॉलेज भवन और रूसा प्रणाली के चलते कक्षाएं लगाने में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर 26 अक्तूबर को बैठक आयोजित करेगा। पीटीए अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया, सह सचिव लक्ष्मण सिंह, सदस्य भूपेंद्र सिंह, परमानंद आजाद, नवीन गुलेरिया, सलाहकार हेम सिंह वर्मा ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। जिस कारण बहुत सी कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। जबकि, रूसा प्रणाली के तहत विषयों की अधिकता…
Read Moreबाबा’ पर दुष्कर्म के प्रयास का केस
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत बटे-कृष्ण मंदिर में शनिवार को यहां रह रहे एक बाबा पर मंदिर के साथ लगते कमरे में नौ वर्षीय बच्ची पर दुराचार के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। मामला सामने आने के बाद लोगों ने बाबा की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देश में एक बहुचर्चित ‘संत’ और उसके पुत्र पर लगे यौन शोषण के आरोपों का मामला सामने आने के बाद अब देवभूमि…
Read Moreफर्जी सर्टिफिकेट के खरीदार भी नपेंगे!
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में फर्जी सर्टिफिकेट मामले में गिरफ्तार किए गए कथित आरोपी के अलावा खरीददारों पर भी गाज गिरने वाली है। मोटी रकम देकर सर्टिफिकेट खरीदने वालों को भी पुलिस जांच के दायरे में शामिल करने जा रही है। वहीं, फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर सरकारी और गैर सरकारी नौकरी पर जमकर बैठे ऐसे लोगों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। पुलिस ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। बुधवार को फर्जी सर्टिफिकेट का पर्दाफाश करते हुए घुमारवीं पुलिस ने शिक्षण संस्थान चलाने वाले धर्म सिंह को…
Read Moreबनीखेत में खुला अग्निशमन केंद्र
डलहौजी (चंबा) उपमंडल डलहौजी के बनीखेत में फायर स्टेशन का उद्धघाटन हो गया है। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने किया। पद्दर रोड़ पर खोले गए इस फायर स्टेशन से लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन के खुलने से न केवल डलहौजी ,बनीखेत अपितु भटियात व सलूणी क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की भौगोलिक स्थिति के अनुसार बनीखेत आस-पास के क्षेत्रों के लिए केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां फायर स्टेशन खोल गया…
Read Moreतेंदुए ने मार डाली 11 बकरियां
चंबा। ग्राम पंचायत बरौर के गांव सेल में तेंदुए ने 11 बकरियां मार डाली हैं। इससे पशु पालक को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्वार दीन पुत्र यूसफ निवासी सेल ने अपनी बकरियां घर के साथ लगते जंगल में चरने के लिए छोड़ी थीं। रात के समय तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया और एक-एक करके 11 बकरियां मार डाली। सुबह जब स्वार दीन अपनी बकरियों को देखने गया तो बकरियां वहां से गायब मिली। इसके बाद उसने बकरियाें की…
Read Moreवाटरफॉल में डूबने से पर्यटक की मौत
मैकलोडगंज। दिल्ली के साथ लगते पालमनगर (गुड़गांव) से पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में दोस्तों संग घूमने आए युवक की भागसू स्थित वाटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गुड़गांव में वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय कार्तिक त्यागी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार को पर्यटन नगरी से भागसूनाग के वाटरफॉल घूमने आए थे। ये तीनाें युवा वाटरफॉल में मौज-मस्ती करते हुए फोटो खींच रहे थे। पुलिस थाना मैकलोडगंज के प्रभारी गुरवचन सिंह ने बताया कि फोटो के लिए जैसे…
Read Moreयहां नहीं जलता रावण का पुतला
बैजनाथ (कांगड़ा)। पूरे भारत वर्ष में दशहरे का इंतजार हर व्यक्ति को बेसब्री से रहता है, लेकिन बैजनाथ में इस त्योहार को मनाने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। रावण की तपोस्थली के नाम से विश्व प्रसिद्ध इस नगरी में दशहरा मनाने पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। लेकिन शिव के परम भक्त रावण व उसके भाइयों मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाना भगवान शिव को रास नहीं आता है। ऐसा नहीं है कि बैजनाथ में कभी भी दशहरा नहीं मनाया गया मगर जिस किसी भी व्यक्ति…
Read Moreमैया के दरबार जयजयकार
चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा। ….जयकारा शेरांवाली दा। जोर से बोलो जय माता दी। कांगड़ा जिला के ऐतिहासिक शक्तिपीठ दुर्गा के नव रूपों के उद्घोष से गूंज उठे। शनिवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कांगड़ा स्थित श्री बज्रेश्वरी, चामुुंडा स्थित श्री नंदिकेश्वर धाम और श्री ज्वालाजी में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। लोगों ने घंटों कतार में खड़े होकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। श्री चामुंडा में कन्या पूजन के साथ हलवा, पूरी और चने का प्रसाद बांटा गया। मंदिर…
Read More