फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाए सरकार : मिताड़ी

बनबसा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगत सिंह मिताड़ी ने कहा कि सरकार ने जल्द ही फसलों के समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाए तो किसान राज्यव्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने से पहले सरकार फसलों का समर्थन मूल्य तय करें। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को पहले किसानों के हितों की रक्षा करते हुए फसलों के समर्थन मूल्य निर्धारित करने होंगे। उन्होंने गेहूं का समर्थन मूल्य 2500, धान का 2150 और गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल तय किए जाने…

Read More

जगदीश, अनिल, सचिन फर्राटा में अव्वल

लोहाघाट। कोलीढेक में सीआरसी समन्वयक विद्याधर बगौली की देखरेख और रमश्ेा देव की अध्यक्षता में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राआें की खेल और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक स्तर पर जगदीश बोहरा प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय, सचिन सिंह तृतीय, बालिकाओं में अनीता, कंचन, मोनिका, 200 मीटर में मुकेश बिष्ट, अनिल कुमार, रितिक सैनी, बालिकाओं में अंजलि फर्त्याल, अनीता, सुमन, 400 मीटर में मुकेश बिष्ट, अनिल कुमार, नरेश कुमार, बालिकाओं में कंचन फर्त्याल, अनीता, करिश्मा, 600 मीटर में मुकेश बिष्ट, प्रीतम पाटनी,…

Read More

दो भारतीय तांगा चालक नेपाल में गिरफ्तार

बनबसा। नेपाल पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट के आरोप में दो भारतीय तांगा चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गत दिवस मीना बाजार (बनबसा) निवासी तांगा चालक मो. लईक और शंकर गिरि को महेंद्रनगर में लूटपाट किए जाने के जुर्म में नेपाल पुलिस ने दबोच जेल भेजा है। आए दिन भारतीय तांगा चालकों पर नेपाली सवारियों से लूट करने की शिकायतें मिलती रहती हैं। पांच दिन पूर्व भारतीय तांगा चालकों पर लूटपाट किए जाने की सूचना के बाद नेपाल पुलिस सतर्क हो गई। उन्होंने सादी वर्दी में तांगा चालकों…

Read More

जीजीआईसी में छात्रावास को मंजूरी

टनकपुर। शिक्षा के विकास में सरकार ने क्षेत्र को एक और तोहफा दिया है। सरकार ने स्थानीय बालिका इंटर कालेज में 100 छात्राओं की क्षमता वाला छात्रावास मंजूर किया है। दर्जा कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर सरकार ने पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना, इंजीनियरिंग कॉलेज और स्पोर्ट्स हास्टल की मंजूरी के बाद अब छात्रावास के निर्माण को मंजूर दी है। दर्जा मंत्री ने बताया कि एससी-एसटी और बीपीएल परिवार की छात्राओं के लिए बन रहे इस छात्रावास में 100 छात्राओं के लिए आवासीय व्यवस्था मुहैया होगी। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

रुद्रपुर। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सरकार और मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया गया। शनिवार को तमाम भाजपाई नगर निगम पार्षद सरो राय के नेतृत्व में आदर्श इंद्रा कालोनी में एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेसियों ने पहले रुद्रपुर निगम मेयर को बदनाम करने के लिए जाति व उम्र का मुद्दा बताकर न्यायालय में मामला उछाला, मगर यहां से भी उन्हें मायूस ही होना पड़ा। कहा कि अब प्रदेश सरकार सहित कांग्रेेसी…

Read More

छह लाख की लूट का खुलासा, चार बदमाश धरे

किच्छा। बीती छह सितंबर को व्यापारी के मुनीम से छह लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस और दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश हाईवे पर लूट की शाजिश बनाते समय गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश भातू गैंग के हैं। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश तीसरी मील स्थित यात्री विश्राम गृह में लूट की साजिश रच रहे हैं। इस पर कोतवाल…

Read More

रहस्यमय हालात में प्रधानाध्यापक की मौत

खटीमा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नानकमत्ता में तैनात प्रधानाध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उलधन मार्ग पर सड़क किनारे धान के खेत में पड़ा मिला। क्षतिग्रस्त स्कूटी भी वहीं से बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में गिरकर मौत होना मान रही है। कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह उलधन के पास एक व्यक्ति शव और स्कूटी पड़े होने की सूचना पूर्व प्रधान सदा सिंह राणा ने दी।…

Read More

वाहन चोर दबोचा, चार बाइक बरामद

काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। कोतवाल डीसी ढौंडियाल ने बताया कि क्षेत्र में एक वाहन चोर गिरोह सक्रिय था। पुलिस टीम ने शमशान घाट स्थित ढेला नदी पुल पर चेकिंग के दौरान धीरज निवासी ग्राम मुरादाबाद, यूपी को एक बाइक के साथ दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन और बाइक बरामद की। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों पर शिकंजा कसने में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी से…

Read More

फील्ड कर्मचारियों को तीन साल से नहीं मिली वर्दी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड वन रक्षक संघ की चिंतन सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने सिविल सोयम वन प्रभाग में गत तीन वर्षों से फील्ड कर्मचारियों को वर्दी नहीं दिए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मियों को शीघ्र वर्दी दी जाए। उन्होंने कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दिए जाने पर भी रोष जताया। बैठक में तय हुआ कि फील्ड कर्मचारी संयुक्त फील्ड कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 16 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार में शामिल होने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पिथौरागढ़ वन प्रभाग के अध्यक्ष…

Read More

थपलिया मोहल्ले से होगी कूड़ा प्रबंधन की शुरुआत

अल्मोड़ा। स्वच्छ हरित नागरिक संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अक्तूबर से नगर के थपलिया मोहल्ले में स्थित बद्रेश्वर मंदिर से कूड़ा प्रबंधन की शुरुआत की जाएगी। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए मोहल्ले के सौ परिवारों को संगठन द्वारा नि:शुल्क कूड़ेदान दिए जाएंगे। बैठक में शहर में ठोस कूड़ा प्रबधन पर चर्चा हुई और थपलिया मुहल्ले से अभियान की शुरुआत करने का निर्णय हुआ। इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे। पालिका सभागार में हुई बैठक में आशा डसीला, डा. जेसी दुर्गापाल, कर्नल…

Read More