जुब्बल (शिमला)। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास को गति मिली है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में करोड़ों रुपये की लाभकारी योजनाएं चल रही हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने रविवार को बढ़ाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शांडिल ने इस दौरान घयान-सलाला-घापली-सुजाला संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि सड़क से चार गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश…
Read MoreYear: 2013
नॉन बीएड शिक्षकों ने मांगी ग्रांट इन एड
रामपुर बुशहर। पीटीए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से प्रदेश भर में सेवाएं दे रहे नॉन बीएड पीटीए शिक्षकों के लिए ग्रांट इन एड की मांग की है। पीटीए शिक्षक सराहन में मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने अन्य शिक्षक वर्ग की तरह पीटीए शिक्षकों के लिए छुट्टियों का वेतन देने की भी मांग मुख्यमंत्री से उठाई। शिमला जिले के पीटीए अध्यक्ष बोविल ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले शिक्षकों ने सीएम से हटाए गए शिक्षकों की बहाली के साथ ही पूर्व सरकार के समय पीटीए शिक्षकों पर बने मुकदमों को…
Read Moreसेब से लदी जीप लुढ़की, दो की मौत
रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के तहत मंगलाड खड्ड के पास सेब से लदी पिकअप एनएच से गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक किन्नौर जिले के पांगी गांव के रहने वाले थे। हादसे में नौ वर्षीय एक बालक को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामला दर्ज करके पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप पांगी गांव से सेब लेकर शिमला की तरफ जा रही थी। मंगलाड…
Read Moreपुरानी योजना के तहत पेंशन देने का मामला हाईकोर्ट में
पिथौरागढ़। वर्ष 2005 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन देने के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका में 2 दिसंबर को सुनवाई होगी। शिक्षक त्रिलोतन जोशी, हिमांशु तिवारी, कैलाश चंद्र जोशी, जितेंद्र सिंह वल्दिया, ललित बसेड़ा और अन्य ने उक्त प्रकरण पर सितंबर माह में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ललित सामंत ने नैनीताल से फोन पर बताया कि मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बीके बिष्ट की एकल खंडपीठ में चल रही है। 5 अक्तूबर को न्यायालय ने…
Read Moreछह घंटे ठप रही बिजली, लोग परेशान
हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन एवं इसकी पोषित लाइनों की मरम्मत के चलते शनिवार को छह घंटे शट डाउन लिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युतापूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शनिवार को कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन की मरम्मत एवं लाइन सुधार कार्य प्रात: दस बजे शुरू हुआ। इस वजह से कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, बाजार क्षेत्र, बरेली रोड, रामपुर रोड, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा, आजाद नगर आदि इलाकों की बिजली सप्लाई ठप रही। विभाग ने शट डाउन अपराह्न तीन बजे तक किए जाने…
Read Moreफार्मेसिस्टों के कार्य बहिष्कार से दवा वितरण कार्य ठप
हल्द्वानी। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को बेस अस्पताल और महिला चिकित्सालय के फार्मेसिस्टों ने सामूहिक अवकाश कर कार्य बहिष्कार किया। इस कारण अस्पतालों की ओपीडी में दवा वितरण कार्य पूरी तरह ठप रहा। साथ ही इंजेक्शन आदि भी नहीं लग सके। इधर, फार्मेसिस्टों के चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी होने के बावजूद बेस अस्पताल प्रशासन द्वारा दवा वितरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबित मांगों को लेकर नैनीताल और हल्द्वानी के आंदोलनरत फार्मेसिस्ट, चीफ फार्मेसिस्ट…
Read Moreसर्वे का ‘मकड़जाल’ या फिर होगा मोदी का कमाल
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा में प्रत्याशी की लोकप्रियता के लिए सर्वे होने की चर्चा शुरू हो गई है। कुछ नेता दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आंतरिक तौर पर एक सर्वे करा चुके हैं। हरिद्वार में मदन कौशिक अपने स्तर पर पहले से ही चुनाव अभियान शुरू कर रखा है। पिछली बार उनका टिकट काटकर साधु समाज को दे दिया गया था। क्षेत्र में लगातार उनकी सक्रियता बनी हुई है। पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट! उमा भारती कर रही…
Read Moreबदली परंपरा, 14 साल बाद दिन में हुई संधि पूजा
14 साल बाद ऐसा संयोग बना कि बंगाली समाज की ओर से की जाने वाली देवी की संधि पूजा रात की जगह दोपहर में हुई। दरअसल, यह पूजा हमेशा अष्टमी और नवमी के मिलन पर होती है और यह मिलन रात में ही होता रहा है। इस बार यह मिलन दिन में हुआ। अष्टमी के मौके पर यह पूजा 3 बजकर 48 मिनट पर हुई। पढें, ‘मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट’ 40 मिनट की संधि पूजा उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा के समय महाष्टमी के दिन 40 मिनट…
Read Moreमोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट’
पिछली दफा उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट गंवाने वाली भाजपा को उम्मीद है कि मोदी का करिश्माई नेतृत्व भाजपा को सूबे में नई ताकत देगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश की जनता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से खिन्न आ चुकी है। मोदी बेहतरीन विकल्प देश का हर वर्ग परिवर्तन चाहता है। इस समय देश की जनता के सामने मोदी बेहतरीन विकल्प हैं। रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। पढें, सर्वे का…
Read More44 गुलदारों को ढेर कर चुके हैं लखपत
बागेश्वर। ग्यारह साल पहले गैरसैंण के आदिबद्री क्षेत्र में 12 स्कूली बच्चों को आदमखोर तेंदुए ने मार डाला तो शिक्षक लखपत सिंह रावत ने आदमखोरों को मारने का संकल्प लिया। लखपत सिंह पहले से अच्छे निशानेबाज थे। ग्यारह सालों के अंतराल में उन्होंने 44 आदमखोर मार गिराए हैं। गैरसैण के ग्वाड़ गांव में 1964 में जन्मे लखपसिंह पेशे से शिक्षक हैं और वर्तमान में गैरसैंण ब्लाक में सर्व शिक्षा के समन्वयक हैं। उन्होंने छात्र जीवन में ही एसएसबी में गुरिल्ला प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग सीखी। बाद में शिक्षक बने और…
Read More