चीन: प्यार जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान कुछ भी करने पर मजबूर हो जाता है। इस बात का अंदाजा आप सामने आ रहे इस वीडिय़ों से खुद ही लगा सकते है। दरअसल हांगकांग के इस प्रेमी जोड़े के बीच गलतफहमी हो गई और जिसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने घुटने टेककर उसे मनाने लगा। घुटनों के बल रोते हुए प्रेमी ने बताया कि उसका किसी दूसरी लड़की के साथ कोई अफेयर नहीं इसके बावजूद लड़की ने उसकी बात पर यकीन न करते हुए उसे एक के…
Read MoreYear: 2013
दिलीप कुमार के घर को स्मारक बनाकर सजाएगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद: मशहूर अदाकार दिलीप कुमार के पाकिस्तान के पेशावर में स्थित पुश्तैनी घर को संरक्षित स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। खंडहर बने इसी छोटे घर में दिलीप कुमार का जन्म हुआ था। क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इन्साफ, पीटीआई पार्टी के नेतृत्व वाली खैबर पख्तूनख्वा सरकार संस्कृति विभाग के संसदीय सचिव आरिफ यूसुफ ने आज पेशावर में दिलीप कुमार के किस्सा ख्वानी बाजार खुदादाद मुहल्ले में जाकर इस भवन को देखा और पत्रकारों से कहा कि अभिनेता के वंशजों की इस धरोहर…
Read Moreमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में हर्षवर्धन के नाम की अटकलें
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं वहीं प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने विजय गोयल के कामकाज की शैली के बारे में केंद्रीय नेतृत्व से अपनी नाराजगी जताई है। दिल्ली भाजपा सूत्रों ने बताया कि काफी संख्या में पार्टी के नेताओं का मानना है कि कांग्रेस की शीला दीक्षित से मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार होना चाहिए। पार्टी की दिल्ली इकाई के कई नेताओं ने…
Read Moreगोवा में आज विधानसभा कार्यवाही का बहिष्कार करेगी कांग्रेस
पणजी: गोवा की विपक्षी कांग्रेस पार्टी राज्य में ईद..उल..अजहा के मौके पर छुट्टी की घोषणा न किए जाने के विरोध में आज विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी। कांग्रेस ईद..उल..अजहा के दिन विधानसभा की कार्यवाही जारी रखने का विरोध कर रही है। पार्टी नेताओं ने कल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र आर्लेकर से उनके कक्ष में मुलाकात कर आग्रह किया था कि आज के दिन छुट्टी की घोषणा की जाए और कार्यवाही कल तक के लिए टाल दी जाए। विधानसभा में कांग्रेस के नेता एलिक्जो रेगिनाल्डो लारेंको ने आरोप लगाया है कि…
Read Moreमध्य फिलीपींस में भूकंप, 93 की मौत
मनीला: मध्य फिलीपींस में आज सुबह आए 7.2 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 93 लोगों की मौत हो गई जिससे कई इमारतें और ऐतिहासिक चर्च ढह गए। फिलीपींस के सबसे पुराने चर्च का घंटाघर भी ध्वस्त हो गया। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बज कर 12 मिनट पर आया। इसका केन्द्र 33 किलोमीटर की गहराई में बोहोल द्वीप के कारमेन शहर में स्थित था। कारमेन शहर में अनेक इमारतें ढह गईं। कारमेन कस्बे के निकट के प्रान्त में, जहां भूकंप का झटका लगा, 69 व्यक्तियों की…
Read Moreआसाराम मामले के लिए एक और सरकारी वकील मांगा जाएगा’
अहमदाबाद: आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीडऩ मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख ने मंगलवार को यहां कहा कि वह गुजरात सरकार से अपील करेंगे कि आसाराम के खिलाफ पुख्ता मामला बनाने के लिए एक और विशेष सरकारी वकील मुहैया कराया जाए। एसआईटी द्वारा और कानूनी सहायता मांगे जाने के सवाल पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) सेक्टर एक , जे के भट ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए , हम राज्य सरकार से अपील करेंगे कि वह आसाराम के खिलाफ मामले…
Read Moreमोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की 19 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के कानपुर में प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने यहां पत्रकारों से कहा कि कानपुर की रैली ऐतिहासिक होगी और उसमें लाखों लोग हिस्सा लेंगे। रैली को मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी सम्बोधित करेंगे। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के कानपुर आने के सम्बंध में कुछ नहीं कहा लेकिन बताया कि मंच पर पार्टी के…
Read Moreदिन दहाड़े गुलदार की गर्जना से ग्रामीण भयभीत
बागेश्वर। न्याय पंचायत अमसरकोट में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। भयभीत ग्रामीण अपने नियमित कार्य नहीं कर पा रहे हैं। गांव में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार सुबह 10.30 बजे तक कई बार तेंदुआ दिखाई दिया। गांव गरीब मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। मालूम हो कि गत बृहस्पतिवार की रात गुलदार ने बोरगांव में और शनिवार को अमसरकोट में दो बच्चों को मार डाला था। इसके बाद इसी रात शिकारी लखपत सिंह ने मादा गुलदार को ढेर कर दिया। इसके…
Read Moreदो महीने बाद भी लापता पुलिस कर्मी का सुराग नहीं
कांडा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बजीना गांव निवासी लापता पुलिस कर्मी का सवा दो महीने बाद भी पता नहीं चल सका है। पत्नी ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पति को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई है। खोज नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की धमकी दी। ज्ञापन में बजीना निवासी बसंत राम की पत्नी मीना देवी का कहना है कि उसके पति पिथौरागढ़ जिले के थाना जौलजीबी में सिपाही के पद पर तैनात थे। गत तीन अगस्त को वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए। छुट्टी…
Read Moreदो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे फार्मेसिस्ट
पिथौरागढ़/लोहाघाट/टनकपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर फार्मेसिस्टों ने मांगों के समर्थन में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान आवश्यक सेवाएं ठप रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को फार्मेसिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। जिससे मरीजों को फजीहत झेलती पड़ी। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीके जोशी की अध्यक्षता में बैठक करते हुए फार्मेसिस्टों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही मांगें…
Read More