कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पास कंडी (दसूहा) के अनिल कुमार उर्फ विक्की तथा उसके अन्य 6 परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रुचि निवासी भडवार (नूरपुर) ने न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में कहा कि उसकी शादी 8 फरवरी 2012 को पास कंडी (दसूहा) निवासी अनिल कुमार उर्फ विक्की के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन बाद में उसके पति तथा सास-ससुर ने दहेज के…
Read MoreYear: 2013
सबिसडी के चक्कर में दिहाड़ी भी गई
अंब (ऊना)। केंद्र सरकार की सबिसडी योजना के चक्कर में लोगों की दिहाड़ी भी जा रही है। दिहाड़ीदार सबिसडी के चक्कर में रुपये गंवा रहे हैं। दो-दो बार राशन और सिलेंडर तथा अन्य सामान लेने के बावजूद सबिसडी एक बार भी नहीं मिली। लोगों को पेश आ रही इस तरह की समस्याओं से प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन की ओर से गई सारी तैयारियां महज कागजी औपचारिकता बनकर रह गई हैं। जिनके पास उचित साधन हैं वे चुपचाप बैठे हैं। मजदूरी कर गुजारा करने वाले लोग सबिसडी के चक्कर…
Read Moreजर्जर भवन बने लोगों के लिए खतरा, हादसे का अंदेशा
ऊना। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में कई भवन जर्जर हो चुके हैं। हालत यह है कि भूकंप का हल्का सा झटका भी ऊना शहर के लिए घातक हो सकता है। 80 से 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराने यह जर्जर भवन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं,लेकिन प्रशासन और नप इन जर्जर भवनों को लेकर अभी तक संजीदा नहीं दिख रहे हैं। नगर परिषद में पिछले कई वर्षों से भवन गिराने की प्रक्रिया लटकी हुई है। नप बैठकों में मात्र प्रस्ताव एवं लोगों को नोटिस…
Read Moreडिपुओं से दाल, चीनी और तेल गायब
ऊना/गगरेट/अंब। त्योहारी मौके पर ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी डिपुओं से सस्ते राशन की खेप गायब हो गई है। डिपो होल्डर तर्क दे रहे हैं कि इस बार सस्ते राशन की सप्लाई नहीं आई। लोग डिपुओं से मायूस होकर लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारी मौके पर सरकार और विभाग की ओर से ऐसा भद्दा मजाक अच्छा नहीं लगता। जिला में इस समय 291 सरकारी डिपो चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। कमरतोड़ महंगाई के इस दौर…
Read Moreबंगाणा में बीएसएनएल सेवाएं चरमराईं
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में बीएसएनएल की संचार सेवाएं हांफ गई हैं। इसके कारण कई दिनों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग मजबूर होकर अन्य निजी संचार कंपनियों का सहारा लेकर संपर्क कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली के प्रति गहरा रोष जताया है। उपभोक्ताओं में ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान महेंद्र सिंह, बुधान के प्रधान शिवनाथ शर्मा, उप प्रधान जोगेंद्र पौणू, व्यापार मंडल के महा सचिव डा. राम सिंह कुटलैहड़िया, सतीश कुमार, प्रवीण…
Read Moreसिराज उत्सव का छह नवंबर से
आनी(कुल्लू)। सिराज उत्सव आनी के राजा रघुवीर सिंह मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव के सम्मान में आयोजित इस उत्सव को इस बार छह से आठ नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय वीरवार को सिराज उत्सव कमेटी ने शमशर मंदिर में जाकर देवता से अनुमति से लिया। सिराज उत्सव कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा और उपाध्यक्ष फ कीरचंद वर्मा ने बताया कि छह नवंबर को क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव, पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव के आगमन के साथ ही…
Read Moreसर्दी जुकाम का इलाज भी 40 किमी दूर
रामपुर बुशहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी में चिकित्सक और अन्य सहयोगी स्टाफ न होने से लोगों को प्राथमिक उपचार तक की सुविधा भी नहीं मिल रही है। सीपीएस (स्वास्थ्य) एवं विधायक नंदलाल की गृह पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक का पद दो साल से रिक्त है। फार्मासिस्ट भी नहीं है। लोगों को सर्दी जुकाम भी हो जाए, तो उपचार करवाने करीब 40 किमी दूर रामपुर आना पड़ता है। पीएचसी में रिक्त पदों को भरने की मांग बार-बार उठती रही है, लेकिन लोगों को हर आश्वासन ही मिले। ऐसे…
Read More… और हिलेरी क्लिंटन को भरना पड़ा जुर्माना
लंदन: कानून सबके लिए बराबर होता है, चाहे वह आम आदमी हो या कोई बहुत बड़ी हस्ती और इसी का अनुभव अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को ब्रिटेन में हुआ। क्लिंटन को पार्किंग का टिकट नहीं खरीदने पर 80 पौंड का जुर्माना भरना पड़ा। डेली मेल के अनुसार वेस्टमिनिस्टर सिटी कौंसिल वार्डेन ने सिल्वर मर्सीडीज पर 80 पौंड का नोटिस चिपका दिया, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड विरोध करते रहे। क्लिंटन यहां कैथम हाल में एक समारोह में भाग लेने आई थीं। वह पांच कारो के काफिले में आई…
Read Moreभारतीय अमेरिकियों से लूटपाट में तीन लोगों को 30 वर्ष की कैद
वाशिंगटन: फ्लोरिडा की एक अदालत ने भारतीय-अमेरिकियों को लूटने की सिलसिलेवार घटनाओं के मामले में तीन लोगों को 30 साल कैद की सजा सुनाई है। यह जानकारी संघीय अभियोजकों ने दी। इन तीन व्यक्तियों के नाम लुईस रॉड्रिग्ज गोमेज, डेविड मैरिन मोनराय और जॉन रोमेरो राड्रिग्ज है। अदालत में इन तीनों आरोपियों को लूटपाट की 11 घटनाओं में दोषी ठहराया गया था। इन सभी घटनाओं में भारतीय समुदाय के लोगों के घरों को निशाना बनाया गया था। इन लोगों को फ्लोरिडा की हिल्सब्रोग, पाइनेलास, पास्को, मैरियन और एलचुआ काउंटीज से…
Read Moreस्विस बैंक खोलेगा काले धन का रहस्य
नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड ने अपनी बैंकिंग के रहस्यों पर पड़ा ताला तोड़ दिया है। टैक्स चोरों को धरने के लिए चल रही अंतर्राष्ट्रीय मुहिम के तहत हुए समझौते पर दस्तखत के साथ स्विस बैंकों की गोपनीयता का फायदा अब टैक्स चोरों को नहीं मिलेगा। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉपरेशन एंड डेवलपमेंड यानी ओईसीडी में टैक्स मामलों के प्रमुख पास्कर सेंट अमान्स ने समाचार एजेंसी से कहा, इसके साथ ही ‘बैंकों की गोपनीयता खत्म’ हो गई है। 60 से ज्यादा देशों के बीच हुए समझौते में स्विट्जरलैंड का शामिल होना शायद इस…
Read More