सुंदरनगर (मंडी)। एटीएम और क्रेडिट कार्ड चोर गिरोह ने एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर रजत शर्मा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 13,400 रुपये की राशि निकाल ली। पैसे निकालने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। रजत शर्मा की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रजत शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर आईओबी बैंक से उनके खाते से 13,400 रुपये निकाल लिए। रजत शर्मा को…
Read MoreYear: 2013
बीएसएल जलाशय में बहता मिला युवक का शव
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। कुछ लोगों ने जब शव को बहते हुए देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना आसपास के थानों को दी। सूचना मिलने पर बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त गोपी चंद (32) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी चुनाहन के रूप में हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया शव को बल्ह…
Read Moreदेसी घी की शुगर फ्री मिठाई बेचेगा मिल्कफेड
गोहर (मंडी)। मिल्कफेड दिवाली परदेसी घी की शुगर फ्र ी मिठाई को पूरे प्रदेश में बेचेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध एकत्रित करने वाली सोसाइटियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की बिक्री की जाएगी। मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेत राम ठाकुर ने कहा कि त्योहार पर मिठाइयां तैयार कर मुनाफ ा कमाना उद्देश्य नहीं है। बल्कि, लोगाें को बाजार से सस्ते दाम पर शुद्ध और अच्छी किस्म की मिठाई उपलब्ध करवाना है। मिल्क फेड पहले 5 हजार से 12 हजार लीटर प्रतिदिन दूध एकत्र करता था। अब पूरे प्रदेश…
Read Moreक्यों मौन हैं वीरभद्र : अनुराग
भराड़ी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौन क्यों हैं? वह क्यों जवाब नहीं दे रहे कि उनके और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खाते में करोड़ों रुपये कहां से आए ? उनके अनुसार कांग्रेस सर्कल के लोग भी अब इसको लेकर चिंतित है कि आखिर यह पैसा क्यों दिया गया। अनुराग ने वीरवार को घुमारवीं उपमंडल के बरोटा में करीब दो लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन किया।…
Read Moreदयोथ में चौबीस घंटे का ब्लैक आउट
जुखाला (बिलासपुर)। विद्युत सेक्शन दयोथ के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बुधवार, वीरवार का दिन परेशानी भरा रहा। लगभग 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग अंधेरे में रात गुजारने के लिए विवश हो गए। दयोथ सेक्शन के तहत मंझोत, पंदोह, ब्रह्मपुखर, विनायक घाट, परनाली में विद्युत बोर्ड की उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के सभी दावे खोखले साबित हुए। स्याहुला पंचायत के उपप्रधान गोपाल शर्मा, सुरेश कुमार, किशोरी लाल, रघुवीर शर्मा, शशि शर्मा, बाबू राम शर्मा, प्रेम लाल ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण…
Read Moreनदी में डूबने से बारहवीं के छात्र की मौत
सुरंगानी/सुंडला चंबा। सरंगानी पुलिस चौकी के तहत बैरास्युल नदी में नहाने गए एक स्कूली छात्र की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजीर में जमा दो कक्षा में अध्ययनरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी मंजीर अपने रिश्तेदार के यहां बेही गांव गया हुआ था। इसी दौरान वीरवार को दोपहर के समय वह एक युवक के साथ नदी में नहाने चला गया। इस दौरान नहाते समय वह अचानक नदी का बहाव की चपेट में आकर…
Read Moreदो दिन में काटे 90 चालान, 10 हजार जुर्माना वसूला
चंबा। ट्रैफिक पुलिस ने मनचले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पिछले दो दिन में लगभग 90 चालान काटे हैं और 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसके अलावा अधिकांश वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जहां बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं, वहीं ओवर स्पीड, प्रेशर हार्न और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं। ओवर स्पीड को परखने…
Read More22 डिपो होल्डरों को कारण बताओ नोटिस
चंबा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अनियमितताएं बरतने वाले डिपो होल्डरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एवं निरीक्षक इन दिनों जिला भर के डिपो होल्डरों का औचक निरीक्षण करके रिकार्ड खंगाल रहे हैं। इसके अलावा राशन उठाने व इसके वितरण में देरी करने वाले डिपो होल्डरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान दो दर्जन के करीब डिपुओं में अनियमितताएं पाई गई हैं। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिले के 22 डिपो होल्डरों को कारण…
Read Moreविधायकों से बिना पूछे पैसा खर्च किया तो कार्रवाई
चंबा। विधानसभा कल्याण समिति ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बजट खर्च न करने वाले विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष मनसा राम ने कहा कि जिन विभागों ने कल्याणकारी योजनाओं का पैसा समस्त विधानसभा क्षेत्रों या ब्लाकों में नियमों के मुताबिक पैसा खर्च नहीं किया है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को स्थानीय बचत भवन में आयोजित विस कल्याण समिति की बैठक के दौरान जब हिम ऊर्जा के अधिकारी से अनुसूचित जाति बहुल आबादी वाले गांवों में लगाई गई सौर लाइटों की…
Read Moreपंजाब से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल में पंजाब से तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की 288 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ककीरा कस्बे में दबिश देकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्ति को उसके किराये के कमरे में रखी अवैध शराब के साथ पकड़ा है। एसपी जगतराम ने बताया कि कालाफाट निवासी…
Read More