ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विपिन राणा और महासचिव कु लदीप सिंह दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अभिषेक जैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति ऊना की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया। जिससे लंबित पड़ी मांगों का निपटारा हो सके और प्रभावित कर्मचारियों को राहत मिल सके। इस पर उपायुक्त ने 1 नवंबर को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में कर्मचारियों से जुडे़ ज्वलंत मुद्दों…
Read MoreYear: 2013
फिर आना चाहूंगी चिंतपूर्णी मंदिर, अनुराधा पौडवाल ने नवाया शीश
चिंतपूर्णी (ऊना)। लोकप्रिय भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का कहना है कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने की तमन्ना आज बहुत दिनों बाद पूरी हो पाई है। काफी साल पहले भी वह यहां चुकी हैं और दोबारा भी आना चाहूंगी। मां के दर्शन कर मन को सुकू न मिलता है। सोमवार को छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में अनुराधा पौडवाल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी बृजमोहन भारती ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की। ध्यानू की तरह अंबे मेरा नाम अमर कर दो, फूलां…
Read Moreईसपुर के दो गुटों में संघर्ष, मां-बेटी समेत तीन घायल
ऊना। क्षेत्र के ईसपुर में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनाें गुटाें की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार तारो देवी पत्नी तारा चंद निवासी ईसपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार सायं दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवीर सिंह, जीतो देवी, सपना देवी, सुमन देवी सभी निवासी ईसपुर उनके घर में घुस आए और उनके एवं उनकी बेटी के साथ मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष से…
Read Moreतोड़फोड़ और आगजनी में 14 नामजद, पांच गिरफ्तार
रुद्रपुर। गंगापुर रोड पर साइकिल सवार दो छात्रों की मौत के बाद ट्रैक्टर ट्राली में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले मेें पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। शनिवार को गंगापुर रोड पर तपस्या विहार कालोनी निवासी रोहित उर्फ रिंकू (9) और तीनपानी निवासी रितिक तिवारी (10) की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत…
Read Moreरुद्रपुर दंगे के दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। दो अक्टूबर 2011 में रुद्रपुर में हुए दंगों के मामले में सीबीसीआईडी के गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद पुलिस ने कांग्रेसी नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाजपा विधायक समेत पांच लोग पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दो अक्टूबर 2011 को रुद्रपुर में दंगा भड़क गया था। इस दौरान चार लोगों की मौत के साथ ही पांच दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी राख हो गई थी। मामले की गंभीरता को…
Read Moreथ्री व्हीलर पलटने से सेवानिवृत फौजी की मौत
खटीमा। शहर से डीजल लेकर जा रहे थ्री व्हीलर के कंजाबाग रोड पर पलट जाने से थ्री व्हीलर स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में अन्यत्र ले जाते समय पूर्व फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रीपुर बिचुवा निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह (45) पुत्र मोहन सिंह निवासी मजरा फार्म श्रीपुर बिचुवा अपने थ्री व्हीलर पर खटीमा डीजल लेने आया था। घर लौटते समय कंजाबाग नहर के…
Read Moreशिक्षक समाज की आदर्श हैं पार्वती खेतवाल
बागेश्वर। पुंगर घाटी के करुली स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पार्वती खेतवाल ने पेशे के प्रति निष्ठा समर्पण और सेवा भाव की मिशाल कायम की है। शिष्यों को काबिल बनाना ही उनकी जिंदगी का मकसद है। लगातार अस्वस्थता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, उनके वेतन का एक हिस्सा गरीब बच्चों पर खर्च होता है। पहाड़ के ग्रामीण स्कूलों की व्यवस्था को लेकर तमाम तरह के सवाल खडे़ हो रहे हैं। ऐसे वक्त में पार्वती खेतवाल जैसी अध्यापिकाआें का समर्पण शिक्षक के प्रति गहरा सम्मान पैदा करता है। ग्रामीणों के…
Read Moreपांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं कुबेर
अल्मोड़ा। भिकियासैंण के विनायक इंटर कालेज को मॉडल स्कूल का दर्जा देने समेत छह सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय प्रांगण में आमरण अनशन सत्रहवें दिन भी जारी रहा। द्वितीय चरण में कुबेर सिंह बिष्ट को भूख हड़ताल में बैठे पांच दिन हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही आंदोलन की उपेक्षा पर रोष जताया और आंदोलन तेज करने की धमकी दी। विनायक इंटर कालेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सत्रह दिन से कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन चल रहा…
Read Moreसीएमओ साहब निरस्त करो तबादला
लोहाघाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के फार्मेसिस्ट जेएस अधिकारी के स्थानांतरण से यहां के लोग भड़क गए हैं। उनका तबादला पाटी से चंपावत जिला अस्पताल करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसकी भनक लगने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। भाजपा नेता सोबन सिंह मौनी, छात्रसंघ अध्यक्ष ललित पाटनी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कहा कि फार्मेसिस्ट अधिकारी ने यहां बेहतरीन सेवाएं दी है। उन्होंने ऐसे समय में यहां लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध…
Read Moreपुरस्कार वितरण के साथ खूनाबोरा महोत्सव संपन्न
लोहाघाट। खूना बोरा में पूर्णागिरि महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि रंगकर्मी प्रकाश राय ने महोत्सव की विभिन्न खेल, सांस्कृतिक तथा शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियाें को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। महोत्सव के मुख्य संयोजक नवीन बोहरा की अध्यक्षता तथा जितेंद्र बोहरा के संचालन में हुए समारोह में महोत्सव के दौरान लक्की ड्रा भी निकाला गया। पहला पुरस्कार फ्रीज के रूप में कफलेख मझेड़ा के मुकेश बिष्ट की झोली में गया। जबकि दूसरा पुरस्कार मिक्सी खूना बोरा की भाविका बोरा तथा रेखा बिष्ट, तीसरा…
Read More