कुल्लू। साजन के लिए संवरना व पति के लिए लंबी उम्र की दुआ करने को समर्पित करवाचौथ पर्व के लिए कुल्लू की सुहागिनों ने खूब खरीदारी की। बिंदियाे से लेकर चूड़ियां, मेंहदी, मशकारा व काजल सहित अन्य सजने-संवरने के सामान की खरीदारी के लिए सोमवार को महिलाओं का मनियारी की दुकानों में सुबह से ही तांता लगा रहा। उन्होंने सजना के नाम की रंग बिरंगी चूड़ियां अपने हाथों में पहनी। दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर में सजी मनियारी की दुकानों में भी सुहागिन महिलाओं की करवाचौथ पर्व को लेकर भीड़…
Read MoreYear: 2013
16290 वेतनमान की जंग लड़ेगी पीटीएफ
मंडी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अब वेतन विसंगति से जूझ रहे जेबीटी अध्यापकों को 16290 रुपये का वेतनमान दिलाने की जंग लड़ेगा। संघर्ष मंच एवं पीटीएफ की सामूहिक बैठक में शिक्षक संघ ने मंच को समर्थन दिया है। बैठक में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लाल चंद मेहता, प्रदेश सचिव संजय अत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला मंडी पीटीएफ प्रधान इंद्र भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 16290 वेतनमान संघर्ष मंच की तरफ से राज्य अध्यक्ष अरुण धीमान, राज्य सचिव राजेश शर्मा, प्रमुख सलाहकार श्याम लाल,…
Read Moreबीमा कंपनी को दो लाख अदा करने के दिए आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 2,01,620 रुपये की राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 4000 रुपये हर्जाना और 2000 रुपये शिकायत व्यय के रूप में अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा और लाल सिंह ने सरकाघाट तहसील के धटोली (खुडला) निवासी जगदीश चंद पुत्र सूंका राम की शिकायत को उचित मानते हुए नेशनल इंश्योरेंस…
Read Moreहराबाग के छह एथलीटों का राज्य स्पर्धा को चयन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में रावमापा हराबाग के छह एथलीटों का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जोगिंद्रनगर कन्या स्कूल में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में हराबाग के खिलाड़ियों ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल से छह खिलाड़ी 29 अक्तूबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में हराबाग…
Read Moreहराबाग के छह एथलीटों का राज्य स्पर्धा को चयन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में रावमापा हराबाग के छह एथलीटों का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जोगिंद्रनगर कन्या स्कूल में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में हराबाग के खिलाड़ियों ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल से छह खिलाड़ी 29 अक्तूबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में हराबाग…
Read Moreकरुणामूलक नीति के विरोध में उतरी कमेटी
मंडी। प्रदेश करुणामूलक कमेटी ने सरकार की करुणामूलक नीति का विरोध किया है। साथ ही सरकार से इस नीति में शीघ्र सुधार लाने की मांग की है। चेताया है कि यदि मुख्यमंत्री से इस बारे जल्द कोई आश्वासन नहीं मिला तो कमेटी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। कमेटी अध्यक्ष हरमेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने हाल ही में करुणामूलक नीति लागू की है उसमें तय किया है कि इलमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आश्रितों को ही रखा जाएगा। यह सरासर अनुचित है। कमेटी सरकार की इस नीति और उत्तराधिकारी…
Read Moreदो बार शिलान्यास, काम शुरू नहीं
ऊना। मुख्यमंत्री से ऊना वासियों को कई उम्मीदें हैं। ऊना में 90 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक बस अड्डा बनना है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय वीरभद्र सिंह ने इसका नींव पत्थर रखा था। 2012 में विस चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने दोबारा इसका शिलान्यास कर डाला। एक कंपनी को निर्माण कार्य सौंपे जाने की भी बात कही लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र फेस टू की स्थापना क ो लेकर भी 2007 में वीरभद्र सिंह ने घोषणा की थी। काम शुरू न होने…
Read Moreठठल में बैल के हमले मे किसान गंभीर
अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय के समीपवर्ती ठठल में सोमवार को खेतों में काम कर रहे एक किसान पर एक बैल ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला में मवेशियों के हमले की दो दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व रविवार को जिले के फतेहपुर में घास काटने जा रही महिला पर एक जंगली सूअर ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी के मुताबिक जमालदीन निवासी ठठल अपने खेत…
Read Moreतलमेहड़ा में दो गुटों में चली तलवारें
ऊना। जिला के तलमेहड़ा क्षेत्र के रौणखर गांव में रविवार देर रात दो गुटों में हुई खूनी झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को नामजद कर लिया है, जबकि मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। तलवारों और लोहे की रॉडों के साथ हुई इस झड़प से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार रविवार रात रौणखर निवासी…
Read Moreमेहंदी स्पर्धा में दिखाया हुनर
ऊना। जिलाभर के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल पंडोगा में मेहंदी स्पर्धा में छात्रा चेतना, हर्षिता, कामिनी, मुस्कान, नैंसी, अंजलि, रीतिका, कविता, सूरज, श्वेता, पूनम ने भाग लिया। इसमें पूनम एवं नैंसी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय एवं कामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रेणू शर्मा ने सभी छात्रों को हर प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपप्रधानाचार्य रजनी बाला, स्टाफ सदस्यों में रीता धीमान, प्रवीण कुमारी, रीता देवी,…
Read More