कुल्लू। दशहरा उत्सव इस बार पर्यटन और अन्य कारोबार के लिए खुशी लेकर आया है। दशहरा में विश्व प्रसिद्ध कुल्लवी शॉल का धंधा भी खूब चमका है। बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष 30 फीसदी से अधिक कारोबार में इजाफा हुआ है। प्रदर्शनी मैदान में सजे शॉल, टोपी, जुराबें तथा मफलर व अन्य वस्त्रों के स्टाल संचालक खासे गदगद हैं। 30 फीसदी तक बढ़े कारोबार के पीछे घाटी में हुई सेब व अन्य फलाें की बंपर फसल को इसका कारण माना जा रहा है। उत्सव में शॉल के स्टाल लगाए…
Read MoreYear: 2013
सारीकोठी सड़क के लिए बजट मांगा
पतलीकूहल (कुल्लू)। बलोहणी में हुई मनाली विकास मंच की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक विकास मंच अध्यक्ष धर्मवीर धामी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विकास मंच ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा हरिपुर कालेज के उद्घाटन करने व कालेज का नाम जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखने पर खुशी प्रकट की। इस अवसर पर धर्मवीर धामी ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने मनसारी गांव तक सड़क निर्माण की घोषणा की है, उसी तरह मंच ने सारीकोठी गांव तक पहुंचने वाली सड़क के सुधार…
Read Moreसांस्कृतिक प्रतियोगिता में ढालपुर का दबदबा
कुल्लू। सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा में चल रही जिला स्तरीय अंडर 19 की 42वीं स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ढालपुर स्कूल का दबदबा रहा। पहले दौर में छात्र वर्ग की हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई है। समापन अवसर पर मुख्यातिथि जिला कांग्रेस महासचिव टहल सिंह राणा रहे। उन्होंने विजेता स्कूली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकलगान, समूहगान, एकांकी, भाषण, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र के मुकाबले हुए। एकलगान में जहां ढालपुर कुल्लू ने बाजी मारी, वहीं नग्गर स्कूल दूसरे तथा सैंज तीसरे स्थान पर रहा है।…
Read More15 लाख से संवरेगा जराक्सी मंदिर
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के तांदला में देवता जराक्सी के महाभारतकालीन मंदिर को 15 लाख की राशि से संवारा जाएगा। मंदिर में हूबहू वैसी ही नक्काशी की जाएगी, जैसे यह मूल रूप में विद्यमान था। काष्ठकुणी शैली का यह मंदिर 1978 में तांदला में लगी भयंकर अग्निकांड की भेंट चढ़ गया था। धन की कमी के चलते देवलुओं के लिए मंदिर का निर्माण करना मुश्किल हो गया था। तब से लेकर अब तक देवता अस्थायी डेरे में विराजमान हैं। देव जराक्सी ने गूर के माध्यम से मंदिर निर्माण की बात…
Read Moreरसगुल्ला, बर्फी, गुलाब जामुन के भरे सैंपल
लठियाणी (ऊना)। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए महकमे ने शिकंजा कस दिया है। जिला के बंगाणा उपमंडल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने वीरवार को छापामारी करते हुए तीन स्थानों से मिठाइयों के सैंपल भरे। इतना ही नहीं, टीम ने खराब और बिना ढके रखी गईं मिठाइयां भी नष्ट करवाई हैं। छापामारी की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया। कई कारोबारी दुकानें बंद करके इधर-उधर हो गए। जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डा.…
Read Moreकालिया के हलके में सबकुछ ठीक नहीं!
ऊना। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश कालिया अपने हलके को लेकर चिंतित हैं। विस चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने वाले कालिया के हलके गगरेट में चल रही कुछ ‘गड़बड़’ को लेकर लोगों में खूब चर्चा है। मुख्यमंत्री की कांगड़ जनसभा में राकेश कालिया आक्रामक नजर आए। कालिया ने कहा था कि वह इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। संगठन की जिम्मेदारी के कारण ज्यादातर दूसरे राज्यों के दौरों पर ही रह रहा हूं। जब उन्होंने मंच से कहा कि पहरेदार न होने के कारण खेत में आवारा पशु घुस…
Read More2.65 लाख लोगों को सस्ता राशन
ऊना। जिले में राजीव गांधी अन्य योजना का आगाज हो गया है। इसके तहत ऊना जिला की 5.21 लाख की आबादी में से 2 लाख 65 हजार 893 लोगों को सस्ता राशन मिलेगा। इन लोगों को अब गेहूं 2 रुपये एवं चावल 3 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। हिमाचल प्रदेश इस योजना को लागू करने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है। यह खुलासा डीसी अभिषेक जैन ने वीरवार को इस योजना के ऊना जिला में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित अधिकारियों की कार्यशाला में दी। उन्होंने…
Read Moreनगर पंचायत बनेगी निरमंड : वीरभद्र
रामपुर बुशहर। निरमंड को जल्द ही नगर पंचायत बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को निरमंड में वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की। मुख्यमंत्री की घोषणा से निरमंड वासी गदगद हैं। निरमंड को नगर पंचायत बनाने की मांग करीब एक दशक से की जा रही थी। इससे पहले सीएम ने निरमंड में बस अड्डे की आधारशिला भी रखी। एक दिवसीय दौरे पर निरमंड आए मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान हेलीपैड बनवाने, सिंचाई सुविधा के लिए बागीपुल से कोयल को नहर बनाने, निरमंड सामुदायिक अस्पताल के लिए…
Read Moreलालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कल भी होगी सुनवाई
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से फर्जी ढंग से 37 करोड़, 70 लाख रुपये निकालने के मामले की सीबीआई की विशेष अदालत की फाइलें कल उच्च न्यायालय पहुंचीं और मामले में लालू की अपील पर आज सुनवाई हुई और कल भी होगी। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर आर प्रसाद के निर्देशानुसार लालू यादव से जुड़े इस मामले की फाइलें कल सीबीआई की विशेष अदालत से झारखंड उच्च न्यायालय 15 बड़े बक्सों में भर कर एक मिनी ट्रक में…
Read Moreहरसिमरत कौर ने कहा, इंदिरा गांधी ने अपनी करतूतों की कीमत चुकाई
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुरू में भाषण के दौरान अपनी दादी भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा पिता राजीव गांधी की हत्याओं का जिक्र किया था। राहुल के इसी बयान पर पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। सांसद हरसिमरत ने कहा, “श्रीमती गांधी (इंदिरा गांधी) उस समय कर क्या रही थीं, जब वह दूसरों के बेटों और पतियों को मार रही थीं…? वह क्या सोच रही थीं…? एक पूजा की जगह, जिसके लिए हर सिख के दिल में श्रद्धा…
Read More