जानिए आप की सरकार में कौन बनेगा बिजली और जल मंत्री?

मंत्रियों के नाम तय होने के बाद अब विभागों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों को लेकर माथापच्ची जारी रही। इस दौरान मंत्रियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और काम करने की क्षमता जैसे मसलों पर विचार किया गया। सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसौदिया को परिवहन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जा रहा है। जबकि कानून, श्रम व उद्योग मंत्रालय का प्रभार सोमनाथ भारती को दिए जाने की उम्मीद है। भाजपा नेता ने की केजरीवाल…

Read More

AAP को फिर टक्कर देने उतरेगी BJP

सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने को लेकर मैदान छोड़ चुकी भाजपा अपनी पार्टी के विधायक को स्पीकर बनाने के लिए मैदान में कूदेगी। पार्टी ने यह तय किया है कि स्पीकर पद के लिए अपने पार्टी के विधायक को चुनाव में खड़ा करेंगे। सरकार बनाने में विफल साबित हुई भाजपा ने आम आदमी पार्टी से एक बार फिर दो-दो हाथ करने की तैयारी में है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के घर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में आम आदमी पार्टी को लेकर चिंता जताई…

Read More

जानिए, Health के लिए कैसे unlucky रहा 2013

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से अगर वर्ष 2013 पर नजर डालें तो परिणाम औसत से नीचे रहा है। सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकारी स्तर पर कई दावे किए गए। इनमें कुछ कागजों पर आगे भी बढ़े, लेकिन जमीनी हकीकत वास्तविकता से कोसों दूर ही रही। अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने के दावे व नई और आधुनिक चिकित्सा सेवा की शुरुआत का काम भी अधूरा रहा। वहीं उपलब्धियों के नाम पर अंगुली पर गिने जाने वाले कुछ काम रहे। नहीं शुरू हो सका ट्रामा सेंटर लोक नायक अस्पताल में शुरू होने वाला…

Read More

नहीं मिल रहे पांच और दस रुपये के स्टांप पेपर

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल क्षेत्र में लोगों को पांच और दस रुपये के स्टांप पेपर नहीं मिल रहे हैं। इससे लोगों को मंहगे दामों में स्टांप लेने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। लोगों को शपथ पत्र सहित अन्य कार्य के लिए स्टांप की आवश्यकता पड़ती है। इसमें कई शपथ पत्रों के लिए पांच और दस रुपये के स्टांप की जरूरत होती है, लेकिन पांच और दस रुपये स्टांप नहीं होने पर उन्हें 20 और 50 रुपये के स्टांप लेने पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, संदीप कुमार,…

Read More

कांग्रेस की रैली ने किया पैदल

हमीरपुर। परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की 57 बसें बुधवार को कांग्रेस की रैली में दौड़ी। इससे डिपो के कुल 28 रूटों पर बस सेवाएं ठप रही। इनमें 25 लोकल रूट शामिल हैं। जबकि शिमला, अमृतसर और लुधियाना को चलने वाली बस सेवा की हमीरपुर से नहीं चली। नियमित बस सेवाएं नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हमीरपुर डिपो में कुल 97 निगम की बसें हैं। जो कुल 124 रूटों पर दौड़ती हैं। इनमें 96 लोकल और 28 लंबे रूट शामिल हैं। लेकिन मंगलवार को हमीरपुर…

Read More

सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये

हमीरपुर। कांग्रेस की रैली के दौरान शहर में जाम की समस्या बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के चलते अधिकतर निजी बसों के रूट प्रभावित हुए। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रैली का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में किया गया। हालांकि रैली मैदान में सभी वाहन बस अड्डा के पास स्थित गेट से अंदर दाखिल हुए। इससे बस अड्डा के पास एनएच-88 पर जाम की स्थिति बनी रही। यहीं नहीं एलआईसी कांप्लेक्स के पास निकासी नाली में ट्राला कार के धंसने…

Read More

रजिस्टर में दर्ज करवाएं शिकायत

रजिस्टर में दर्ज करवाएं शिकायत धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत जाबली के कार्यालय में स्थानीय लोगों की मांग पर बिजली और पानी शिकायत रजिस्टर लगाया गया है। रजिस्टर के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न वार्डों के लोग बिजली और पानी से संबंधित शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। इस रजिस्टर को बिजली और आईपीएच विभाग के कर्मचारी रोजाना चैक करेंगे तथा जिस क्षेत्र की शिकायत दर्ज हुई है, वहां पर समस्या का समाधान करेंगे। पंचायत प्रधान गणेश दत्त अत्री ने बताया कि काफी समय से स्थानीय…

Read More

66केवी फीडर में जोरदार धमाका, लोग सहमे

66केवी फीडर में जोरदार धमाका, लोग सहमे नालागढ़ (सोलन)। विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ में 66केवी फीडर के ब्रेकर में अचानक ब्लास्ट होने से समूचा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके की धरती पूरी तरह से हिल गई और बत्ती गुल होने से लोग सहम उठे। धमाके के साथ ही एमओसीबी का पोस्ट इंसूलेटर (मेल फीमेल कांटेक्ट) दूर जा गिरा और आग की लपटें उठ गईं। विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग बुझाने के बाद 132 केवी फीडर…

Read More

विभिषणों ने उड़ाई एमसी की नींद

शिमला। नगर निगम के पार्षद और अधिकारी आजकल विभिषणों की हरकतों से परेशान हैं। इनकी हरकतों से पार्षदों से लेकर अफसरों की नींद उड़ी हुई है। ये विभिषण नगर निगम की हर छोटी-बड़ी बात को लेकर मुख्यमंत्री के पास शिकायत कर रहे हैं। बात पार्षदों के गुजरात दौरे की हो या एचपीसीए विवाद की। हर खबर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पार्षदों के गुजरात दौरे से लेकर एचपीसीए मामले का हर अपडेट मुख्यमंत्री को दिया जा रहा है। इस कारण कई पार्षदों और अफसरों को…

Read More

इधर की बिजली उधर देकर चलेगा काम

शिमला। सर्दियों में बिजली संकट न हो, इसके लिए इधर की बिजली उधर देकर काम चलाने की तैयारी है। जतोग सब स्टेशन में ओवरलोडिंग बढ़ने के चलते शिमला में सुबह और शाम बिजली कट लगाए जाएंगे। कट लगाने के लिए बिजली बोर्ड के अफसर क्षेत्रवार सूचियां बनाने में जुट गए हैं। वीरवार को अघोषित विद्युत कट के बजाय बिजली बोर्ड घोषित कट लगाने का फैसला सार्वजनिक करेगा। हर साल सर्दियों के मौसम में शिमला में बिजली की किल्लत होती है। सर्द मौसम के चलते घरों में हीटर, गीजर का अधिक…

Read More