प्याज कीमतों पर पीएम करें हस्तक्षेप : शांता

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य शांता कुमार ने लगातार प्याज मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर एक पत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा है। इसमें उन्होने प्रधानमंत्री से स्वयं हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि प्याज के मूल्यों पर वृद्धि को रोकने के लिए निर्यात पर अतिशीघ्र प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि प्याज के बढ़ते मूल्यों का लाभ किसानों को नही, बल्कि सरमाएदारों और बिचौलियों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि…

Read More

टांडा मल्टी स्पेिशयलिटी अस्पताल की डेडलाइन तय

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने तीन दिनी प्रवास के दूसरे दिन कांगड़ा के धर्मशाला में करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में निर्माणाधीन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की डेडलाइन तय कर दी है। मंगलवार देर शाम टांडा पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 नवंबर तक इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। अन्यथा इसके बाद प्रतिदिन के हिसाब से निर्माण कर रही कंपनी को पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। टांडा की सदरपुर पंचायत से पीएमटी पास…

Read More

राजन सुशांत की उद्घाटन पट्टिका हटाई

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा के सासंद राजन सुशांत की ओर से शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 6 अक्तूबर 2013 को लगाई गई सोलर पावर प्लांट की उद्घाटन पट्टिका को मंदिर प्रशासन ने उखाड़ दिया है। इससे अब सांसद समर्थकों और मंदिर न्यास के बीच बवाल मचने के आसार हैं। मंदिर न्यास ने नवरात्र के दौरान स्वयं ही सांसद राजन सुशांत से चिहिन्त स्थान पर उद्घाटन पट्टिका की विधिवत पूजा अर्चना करवाई, लेकिन मंगलवार को वहां से सांसद की उद्घाटन पट्टिका को स्वयं ही वहां से हटाकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया।…

Read More

नगरोटा बगवां में फिंकवाई 10 किलो मिठाई

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में घटिया गुणवत्ता की 8 से 10 किलोग्राम मिठाइयों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिंकवा दिया है। साथ ही दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता युक्त मिठाइयां बेचने की हिदायत दी है। दीपावली पर्व के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिठाइयों की दुकानों से सैंपल भरने का काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग जगहों से मिठाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने पर दुकानदारों के कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे। दीवाली पर्व के चलते दुकानदार मुनाफे के चक्कर में मिलावटी मिठाइयां…

Read More

पहाड़ी खिसकने का खतरा बढ़ा

सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना-3 की टनल से लीकेज का पानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे साथ लगते सपागणी गांव को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को पहाड़ी खिसकने का भी डर सताने लगा है। ऐसे में ग्रामीण रात को चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। टनल के लीक होने के बाद स्थानीय विधायक कर्ण सिंह ने गांव का दौरा कर स्थिती का जायजा लिया व एनएचपीसी को आडे़ हाथों लिया। रोजाना बढ़ रहे टनल के लीकेज को देख विधायक कर्ण सिंह ने एनएचपीसी…

Read More

204 पंचायतें, अग्निशमन केंद्र दो

कुल्लू। हर वर्ष सर्दी आते ही कुल्लू में आगजनी की घटनाओं का ग्राफ एकाएक बढ़ जाता है। दशकों से जिले की 204 पंचायतों के लिए मात्र दो अग्निशमन केंद्र है। ऐसे में लाखों लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते हैं। साथ ही लोग भी दशकों से राजनेताओं के झूठे आश्वासनों का दंश झेल रहे हैं। कई बार सूबे में आने-जाने वाली सरकारों के समक्ष लोगों ने मांग रखी, लेकिन उनकी मांगे सिरे नहीं चढ़ पाई। लोगों ने राज्य सरकार से जरूरतमंद जगहों में जल्द अग्निशमन केंद्र खोलने की…

Read More

बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले नपेंगे

ऊना। दिवाली के समय अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला दंडाधिकारी अभिषेक जैन ने आदेश जारी कर भारतीय दंड संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पटाखों, आतिशबाजियों को बनाने एवं भंडारण की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशों के अनुसार लाइसेंस धारक ही पटाखों का भंडारण एवं बिक्री कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने आगजनी की घटना का अंदेशा होने के मद्देनजर रखते हुए नगरपालिका के अंतर्गत एवं नगर पंचायत मैहतपुर, संतोषगढ़, गगरेट, दौलतपुर चौक सहित…

Read More

ट्रेनों पर भी रहेगी पैनी नजर

ऊना। त्योहारी सीजन के चलते जिले में बाहरी प्रदेशों से आने वाले मिठाइयों के रॉ मैटीरियल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब यातायात के तमाम साधनों पर भी नजर रखने की योजना बनाई है, जिससे जिले में मिलावटी मिठाइयों के कारोबार पर लगाम कसने में कामयाबी मिल सके। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग को साथ लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से प्रदेश के कई हिस्सों में मिठाइयों और मिठाइयां बनाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई ट्रेन के जरिये होती है, जबकि प्रदेश…

Read More

बारूद के ढेर पर रोहड़ू

रोहड़ू। दिवाली को लेकर पटाखों की खेप रोहडू़ पहुंच चुकी है। लेकिन नियमों को ताक में रख आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों के गोदाम बने हैं। ऐसे में रोहड़ू कस्बा बारूद के ढेर पर खड़ा है। आवासीय कालोनियों पटाखों का भंडारण किया गया है। यहां पर दमकल के वाहन पहुंचने का रास्ता तक नहीं है। आग की एक चिंगारी भी चंद मिनटों में पूरे कस्बे को खाक कर सकती है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। दिवाली के लिए बाजार में हर दिन…

Read More

स्टेडियम सीज के विरोध में चक्का जाम, बाजार बंद

कोटखाई। भाजयुमो ने कोटखाई के गुम्मा में करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने विधायक रोहित ठाकुर से मांग की है कि गुम्मा स्टेडियम पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे या पद से इस्तीफा दें। आंदोलन में पूर्व बागवानी मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा विशेषतौर पर उपस्थित रहे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान गुम्मा बाजार भी बंद रहा। भाजपा नेताओं ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि रात के अंधेरे में गुम्मा स्टेडियम का निर्माण कार्य बंद करना…

Read More