कुल्लू। एनसीसी सप्ताह के उपलक्ष्य पर एयर विंग एनसीसी कुल्लू की ओर से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को एनसीसी के कैडेट्स ने पर्यावरण बचाओ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारों से पूरा कुल्लू शहर गूंज उठा। रैली में कुल्लू के करीब 75 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। यह रैली एनसीसी के वारंट आफिसर सतीश की अगुवाई में निकाली गई। एनसीसी आफिस कार्यालय से शुरू हुई रैली ढालपुर होते हुए दोबारा एनसीसी आफिस पहुंची। रैली में कैडेट्स ने पेड़…
Read MoreYear: 2013
डीएवी मनाली में वार्षिक समारोह की धूम
मनाली। एसडीएम मनाली विनय धीमान का कहना है आधुनिक भारत के निर्माण की नींव का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इसलिए, इनकी नींव पक्की करना आवश्यक है। एसडीएम रविवार को डीएवी स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। स्कूल के नन्हे बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। नवीं और दसवीं के बच्चों ने लघु नाटक के माध्यम से वायु…
Read Moreजहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
ऊना। क्षेत्र के कांगड़ में एक महिला ने किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगड़ निवासी 40 वर्षीय महिला प्रवीण ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। परिजन उसकी बिगड़ती हालत को देख महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हाल के…
Read Moreबागियों को भाजपा के विरुद्ध लडा रही हैं कांगेस : वसुधरा
जयपुर : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कई छोटे दलों एवं बागियों को पैसा पहुंचाकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा रही हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने झुंझुनूं एवं श्रीगंगानगर जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आज आरोप लगया कि एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एबीसीडीई है तो दूसरी तरफ भाजपा और जनता। उन्होंने कहा कांग्रेस कई छोटे दलों एवं बागियों को पैसा पहुंचाकर हमारे खिलाफ लडा रही है। पर हमारे पास जनता का प्यार और ईश्वर का…
Read Moreकेजरीवाल पर काली स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को नहीं जानता हूं: हजारे
रालेगन सिद्धि: गांधीवादी अन्ना हजारे ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर काली स्याही फेंकने वाले व्यक्ति से खुद को अलग करते हुए कहा कि वह उसे नहीं जानते हैं। हजारे ने कहा, ‘‘ मैं हंगामा करने वाले व्यक्ति को नहीं जानता हूं। जब मैंने समाचार देखा तो उसमें वह भाजपा का एक कार्यकर्ता होने का दावा कर रहा था। मैं नहीं जानता कि यह व्यक्ति कौन है।’’ ज्ञातव्य है कि भाजपा का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक…
Read Moreकम भीड़ का कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : शीला
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में कम भीड़ जुटने के बाद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और रैली स्थल पर नेताओं का इंतजार कर रहे लोगों को पानी लेकर जाने की अनुमति नहीं देने को जिम्मेदार ठहराया। राहुल के कल दक्षिणपुरी रैली में भाषण से पहले लोगों के चले जाने और रैली में कम भीड़ जुटने के बारे में पूछे जाने पर शीला ने कहा कि सुरक्षा बहुत कड़ी थी। लोगों को पानी की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं थी।…
Read Moreउम्र विवाद: वीके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी
नई दिल्ली : सेना के पूर्व प्रमुख वी के सिंह ने अपनी आयु संबंधी विवाद के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कुछ टिप्पणियां करने को लेकर आज ‘बिना शर्त माफी’ मांगते हुए कहा कि उनका इरादा संस्था या न्यायाधीशों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना नहीं था। सिंह ने कहा कि वह न्यायपालिका विशेषकर उच्चतम न्यायालय का ‘अत्यधिक सम्मान’ करते हैं। सिंह ने अवमानना नोटिस के अपने जवाब में कहा, ‘‘ मैं न्यायपालिका विशेषकर इस माननीय अदालत का बहुत सम्मान करता हूं। कुछ मामलों में यदा कदा आलोचना के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 सीटों पर मतदान शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का काम रविवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया था। इस चरण में 1,39,75,470 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 72 सीटों पर कुल 843 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें सबसे अधिक प्रत्याशी रायपुर दक्षिण में 38 तथा सबसे कम पांच प्रत्याशी सराईपाली से मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ के निर्वाचन अधिकारी सुनील कुजुर ने बताया कि 19 जिलों में 72 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से…
Read Moreअपनी ऐसी-तैसी पर भी खामोश है नौकरशाही
देहरादून स्थित सचिवालय में बैठे आईएएस अधिकारियों के बीच हर शाम यही चर्चा है अब कौन कहां गया। विभाग बदलते ही प्रमुख सचिव एस. रामास्वामी का एक महीने की छुट्टी पर चले जाना पुख्ता करता है कि नौकरशाही बुरे दौर से गुजर रही है। एक-दो अफसर चला रहे पूरा देश एक-दो अफसर पूरा प्रदेश चला रहे हैं, बाकी किसी के लिए कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें दिया गया विभाग कितने दिन उनके पास रहेगा। कहीं मंत्री से टकराव तो कहीं ऊपर का दबाव। ऐसे में आईएएस एसोसिएशन की खामोशी…
Read Moreसिडकुल ने हरियाली पर डाला ‘डाका’
उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) ने सारी सीमाएं लांघकर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट को बेच डाला। सुझाव को किया दरकिनार सुप्रीम कोर्ट मॉनीटरिंग कमेटी के सुझाव को दरकिनार करके यह कदम उठाया गया है। इस प्रकरण में इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव महेश शर्मा ने लोकायुक्त में वाद दायर किया है। वह इस प्रकरण को हाईकोर्ट तक में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे ग्रीन बेल्ट को बचाया जा सके। पढ़ें, इधर सीएम कुर्सी से उठे, उधर सचिन आउट अमर उजाला ने 27 अप्रैल…
Read More