जब भागने को मजबूर हुई थाईलैंड की PM

जब भागने को मजबूर हुई थाईलैंड की PM

बैंकाक: थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के हिंसक रूप अख्तियार करने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा को अपदस्थ करने के लिए प्रदर्शनकारी ‘जन तख्तापलट’ में लग गए हैं जिसके चलते उन्हें एक सुरक्षित पुलिस परिसर से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। अवरोधकों को तोडऩे और प्रधानमंत्री कार्यालय गवर्नमेंट हाउस की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों को काटने की कोशिश कर रहे करीब 30,000 प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। ये…

Read More

भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को लंदन के स्मारक में मिली जगह

भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को लंदन के स्मारक में मिली जगह

लंदन: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लडऩे वाले हजारों भारतीय सैनिकों की कुर्बानी को यहां एक स्मारक में जगह दी गई है। बैल्जियम में जिन जगहों पर पहला विश्वयुद्ध हुआ था वहां की मिट्टी लंदन में एक स्मारक बाग में रखी गई है। इस महायुद्ध में दुनिया भर के सैनिकों के जान गंवाने की याद में ऐसा किया गया है। अगले साल प्रथम विश्वयुद्ध के 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस साल के शुरू में बैल्जियम और ब्रिटेन के 1000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने ‘पवित्र…

Read More

न्यूयॉर्क में पटरी से उतरी मैट्रो, 4 की मौत, 67 जख्मी

न्यूयॉर्क में पटरी से उतरी मैट्रो, 4 की मौत, 67 जख्मी

न्यूयार्कः न्यूयार्क सिटी में एक मेट्रो रेल के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 67 अन्य जख्मी हो गए। स्थानीय समयानुसार यह दुर्घटना सोमवार की सुबह घटी। समाचार चैनल सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि न्यूयार्क सिटी के ब्रॉन्क्स में स्पूईटेन डाइविल स्टेशन के नजदीक मेट्रो ट्रेन की कम से कम दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिस कारण प्रमुख आपात सेवाएं लगानी पड़ीं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में राहत एवं बचावकर्मी तथा अग्निशमन दल के कर्मचारी पहुंच…

Read More

चीन के पिकासो कर पेंटिंग की कीमत 124 लाख डालर

चीन के पिकासो कर पेंटिंग की कीमत 124 लाख डालर

बीजिंग: चीन के पिकासो के नाम से मशहूर पेंटर जोऊ वू की की बनाई एक कलाकृतियों ने रविवार को हुये एक नीलामी मे नया रिकार्ड कायम करते हुए 124.7 लाख डालर में बिकी। अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सोथिबे नीलामीकर्ता समूह ने इस नीलामी का आयोजन किया था। नीलामीकर्ता समूह ने जोऊ बू की के पेंटिंग के खरीदार की पहचान उजागर कर दी है। यह व्यक्ति चीन के शांक्सी प्रांत का मशहूर कोयला व्यापारी झांग जियाजुन है। अपने अनोखे और आकर्षक कलाकृतियों के निर्माण के लिये मशहूर जाऊ ने इससे पूर्व…

Read More

लादेन को पकडने में मदद करने वाले डाक्टर ने मांगी जेल में सुविधा

लादेन को पकडने में मदद करने वाले डाक्टर ने मांगी जेल में सुविधा

पेशावर: पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन की सूचना देने वाले चिकित्सक डा. शकील आफरीदी ने जेल अधिकारियों से बेहतर सुविधा कराने का आग्रह किया है। डा. शकील वर्ष 2011 में अमेरिकी विशेष बल ‘नेवी सील्स’ के एक खुफिया अभियान में ओसामा को मार गिराए जाने के बाद देशद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे थे। पेशावर की एक अदालत ने डा. शकील को गत अगस्त में 33 साल की जेल की सजा सुनाई थी लेकिन दूसरी अदालत ने इस फै सले को बदलते हुए नए…

Read More

‘आप’ का दावा, दिल्ली चुनावों में हासिल होंगी 38 से 50 सीटें

‘आप’ का दावा, दिल्ली चुनावों में हासिल होंगी 38 से 50 सीटें

नई दिल्ली: एक न्यूज पोर्टल द्वारा हाल ही में अपने कुछ नेताओं के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) ने आज दावा किया कि 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में उसे 38 से 50 सीटें हासिल होंगी। अपने सर्वेक्षण के नतीजों के चौथे और पांचवें दौर के नतीजे जारी करते हुए ‘आप’ के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बावजूद उनका अनुमान है कि पार्टी का मत प्रतिशत 35.6 होगा और चुनावों में उन्हें…

Read More

राजस्थान चुनाव 2013: 199 सीटों पर 75% वोटिंग

राजस्थान चुनाव 2013: 199 सीटों पर 75% वोटिंग

जयपुर: राजस्थान में चौदहवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 199 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक महिला की हत्या, बूथ कब्जाने, दो मतदान केन्द्रों पर अद्र्धसैनिक बलों के हवा में गोली चलाने के बीच करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान इन घटनाओं के अलावा शेष जगहों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा…

Read More

तहलका सेक्स कांड: तेजपाल से 5 घंटे चली पूछताछ, रिमांड का दूसरा दिन आज

तहलका सेक्स कांड: तेजपाल से 5 घंटे चली पूछताछ, रिमांड का दूसरा दिन आज

पणजी: तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल को शनिवार 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया जिसके बाद रविवार अपराध शाख के अधिकारियों ने उनसे पांच घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। तेजपाल की रिमांड का आज दूसरा दिन है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार तेजपाल के साथ पूछताछ का सिलसिला रात के करीब 8 बजे खत्म हुआ और उन्हें वापस जेल में ले जाया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो तेजपाल से आज भी पूछताछ होगी। अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद तहलका…

Read More

केजरीवाल से नाराज अन्ना, कहा -‘नहीं साथ मेरा आशीर्वाद’

केजरीवाल से नाराज अन्ना, कहा -‘नहीं साथ मेरा आशीर्वाद’

नई दिल्‍ली: अन्‍ना हजारे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से इतने नाराज हैं कि उन्होंने एक कार्यक्रम में दो टूक जवाब देते हुए कि वह केजरीवाल के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। जब अन्‍ना से पूछा गया कि क्‍या केजरीवाल के साथ उनका आशीर्वाद है तो अन्‍ना ने कहा कि बिल्‍कुल नहीं। कार्यक्रम के दौरान अन्‍ना, केजरीवाल द्वारा अपने नाम का इस्‍तेमाल किए जाने से भी नाराज थे। अन्ना ने कहा कि मेरा काम आंदोलन करना है और मैं वही कर रहा हूं। मैं किसी राजनीतिक…

Read More

रेप आरोपी की तरह बयान बदल रही हैं मीनाक्षी लेखी: शकील अहमद

रेप आरोपी की तरह बयान बदल रही हैं मीनाक्षी लेखी: शकील अहमद

नई दिल्ली: तहलका मामले में बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ट्विटर पर पीड़ित लड़की का नाम लिखकर मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं। कांग्रेस महासचिव औऱ दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद ने मीनाक्षी लेखी पर निशाना साधते हुए कहा वह रेप आरोपी की तरह बयान बदल रही हैं। बतां दें कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मीनाक्षी लेखी को नोटिस जारी किया है और साथ ही 25 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। तहलका के एडिटर एंड चीफ तरुण तेजपाल के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली…

Read More