शिमला। नेशनल आइस स्केटिंग की मेजबानी में हिमाचल ने हैट्रिक लगाई है। इस वर्ष भी चैंपियनशिप हिमाचल में होगी। राजधानी के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में 3 से 5 जनवरी को प्रतियोगिता होगी। लगातार दो बार सफल मेजबानी के लिए अब तीसरा मौका मिला है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इसके लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। इससे पहले एसोसिएशन की ओर से देश भर के स्केटरों के लिए अभ्यास शिविर भी लगाया जाएगा। यह 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक जारी रहेगी। आइस स्केटिंग एसोसिएशन के…
Read MoreYear: 2013
लापरवाही की हर हद पार कर गया एचपीयू
शिमला। परीक्षाओं में एचपीयू की चूक फिर से सामने आई है। स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में गलतियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एमएमसी चौथे सत्र की परीक्षा में छात्रों को आठ प्रश्नों का प्रश्नपत्र ही बांट दिया। इससे शिमला से लेकर नोएडा केद्र में परीक्षा दे रहा छात्र परेशान रहे। हालांकि, विवि प्रशासन ने गलती का पता लगते ही मूल प्रश्नपत्र की प्रति को निकाल कर आधे घंटे में दो प्रश्नपत्र फोटो स्टेट कर सभी केंद्रों में भिजवा दिए। इससे परीक्षा रद्द करने या अतिरिक्त अंक…
Read Moreवेस्ट खाना जमा करने के लिए लगेंगे बॉक्स
शिमला। कालयोग सेवा ट्रस्ट ने वेस्ट खाना जमा करने के लिए शहर में जगह-जगह फूड कलेक्शन बॉक्स लगाने की योजना तैयार की है। इन बॉक्स में जमा होने वाले खाने को ट्रस्ट के लोगों द्वारा प्रतिदिन जमा कर हरि गऊ सदन सुन्नी में पहुंचाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत माल रोड, कालीबाड़ी मंदिर के पास और छोटा शिमला वार्ड में छह बॉक्स लगाए जाएंगे। सेवा ट्रस्ट ने नगर निगम से बॉक्स स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। निगम ने सेवा ट्रस्ट को बॉक्स के डिजाइन दिखाने को कहा है।…
Read Moreवाम संगठनों का मंडी में प्रदर्शन
मंडी। स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण और राशन कोटे में की गई कटौती के खिलाफ वाम संगठनों ने मंडी में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीटू, किसान सभा, नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति और एसएफआई ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रविकांत, सह सचिव नरेश कुमार, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष परस राम, सह सचिव गोपेंद्र शर्मा, जोगिंद्र वालिया, परमानंद शर्मा, बेली राम भाटिया, रमेश गुलेरिया, महिला समिति की जिला प्रधान हरदीप कौर, सचिव जैंवती शर्मा,…
Read Moreन्यायिक हिरासत में भेजे दोनों आरोपी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में एक छात्रा से दुराचार के प्रयास के मामले में आरोपी युवक व पीड़िता की सहेली को दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश चौहान की अदालत ने गत सोमवार शाम ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा के अनुसार वह अपनी मां के साथ किराये के एक मकान में रहती…
Read Moreकमाई के चक्कर में लोगों की जान दांव पर
रामपुर बुशहर। शहर में ऑटो का सफर खतरे से खाली नहीं है। ऑटो चालक मोटी कमाई के चक्कर में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। हालत यह है कि सात से आठ लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। यही नहीं चालक अपनी सीट पर भी दोनों ओर लोगों को बैठाकर सफर कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि यातायात पुलिस के सामने सब कुछ हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी ऑटो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा पा रही है। क्योंकि जहां से…
Read Moreरामपुर में सस्ते राशन का संकट
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लोगों को सस्ता राशन समय पर नसीब नहीं हो रहा है। यहां करीब दो माह से लोगों को चीनी नहीं मिली तो वहीं तेल और चावल भी कई उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में राशन के लिए लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक नुकसान बीपीएल परिवारों को उठाना पड़ रहा है। अगर राशन आपूर्ति का हाल सीएम के गृहक्षेत्र में ही ऐसा है तो अन्य क्षेत्रों में स्थिति क्या होगी, इससे सहज ही अंदाजा लगाया…
Read Moreउमंग और उल्लास के साथ बूढ़ी दिवाली की धूम
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड के प्रसिद्ध बूढ़ी दिवाली उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को आनी के विधायक खूब राम आनंद ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बूढ़ी दिवाली उत्सव निरमंड ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश की प्राचीनतम लोक परंपराओं का प्रतीक है, और प्रदेश सरकार हिमाचल की प्राचीन लोक संस्कृृति व परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई नई सड़कों का निर्माण किया गया है और अब शीघ्र ही इन सभी मार्गों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें चलाई जाएंगी। इस…
Read Moreप्रदेश सरकार के खिलाफ सीटू का हल्ला बोल
रोहड़ू। सीटू और हिमाचल किसान सभा इकाई ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगाें से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। हिमाचल किसान सभा संयोजक सुखदेव चौहान, सीटू क्षेत्रीय कमेटी महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद खाली…
Read Moreविशेष बच्चों को सहानुभूति नहीं सम्मान दें
कुल्लू। विश्व विकलांगता दिवस पर मंगलवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में युवा सेवा एवं खेल विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान से विशेष खिलाड़ियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने की। उन्होंने कहा कि विशेष अक्षम खिलाड़ियों एवं व्यक्तियों को दया एवं सहानुभूति की दृष्टि से नहीं, बल्कि समाज को इन्हें सम्मान और समानता की नजर से देखना चाहिए,…
Read More