टैंपो की चपेट में आई महिला

कांगड़ा। मटौर पुल के पास एक महिला टैंपो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मटौर का पुल पार कर रही अनसोली निवासी 50 वर्षीय महिला चंपा देवी को एक टैंपो ने टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। यहां पर महिला का उपचार चल रहा है। टीएमसी के…

Read More

एचडीएफसी बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर

कुल्लू। एचडीएफसी बैंक कुल्लू शाखा ने क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुशील चंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदान का महत्व बताते हुए इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर संचालक एवं शाखा के उपप्रबंधक संजीव वालिया ने बताया कि शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि इनमें अरुण ठाकुर, शैलेश शर्मा, अजय कल्याण, राजेश, अजय शर्मा, अजय, पवन, यशीश, संजीव वालिया, राजकुमार, संजीव शर्मा, चेत राम, रजनीश, मोहन चंद, संजीव, अनुज वर्मा, गौरव सोनी, विकास, यशपाल, संजय शर्मा, अनमोल…

Read More

48 घंटे के भीतर बारिश के आसार

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू का मौसम 10 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को जिले में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे घाटी में ठंड बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान से यह जानकारी मिली है। डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कृषि मौसम सलाहकार सेवा इकाई सेऊबाग कुल्लू के प्रभारी डा. टीआर खजूरिया ने बताया कि छह से 10 दिसंबर तक कुल्लू घाटी का मौसम…

Read More

48 घंटे के भीतर बारिश के आसार

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू का मौसम 10 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को जिले में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे घाटी में ठंड बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान से यह जानकारी मिली है। डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कृषि मौसम सलाहकार सेवा इकाई सेऊबाग कुल्लू के प्रभारी डा. टीआर खजूरिया ने बताया कि छह से 10 दिसंबर तक कुल्लू घाटी का मौसम…

Read More

मारपीट करने पर क्रास एफआईआर दर्ज

कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र आनी के तिहनी में मारपीट करने पर पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भादंसं की धारा के तहत दोनों पक्षों पर 341, 323, 506, 504 और 34 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले तिहानी गांव निवासी भीमी दासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब वह अपने पति के साथ घर जा रही थी तो उसी दौरान गांव की ही सुषमा भारद्वाज और राम…

Read More

कोटखाई नपं अध्यक्ष और सदस्यों में ठनी

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण कोटखाई में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। वार्ड सदस्य विकास कार्य लटकने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र चौहान को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। वार्ड सदस्यों ने मांग उठाई है कि नगर पंचायत अध्यक्ष की शक्तियां छीनकर तहसीलदार को कार्यवाहक बनाया जाए। वार्ड सदस्य विकास नंदा, पूनम, प्रकाश गुप्ता, अमित सूद और नरेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में सभी विकास कार्य लटके…

Read More

ढाबों पर लुटे रहे एचआरटीसी के यात्री!

ऊना। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के यात्रियों से ढाबों में मनमानी वसूली की जा रही है। यात्रियों को निगम द्वारा अधिकृत ढाबों पर 100 रुपये की तीन रोटियां और थोड़ी सी सब्जी मिल रही है। चौथी रोटी यदि किसी ने खाई तो उसे 15 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। वीरवार रात शिमला से दिल्ली जा रही पथ परिवहन निगम की बस संख्या एचपी-63-5742 में सवार कई यात्रियों के साथ भी ऐसा ही हुआ। शिमला से ऊना आने के लिए ऊना के शशि पाल, सोहन लाल भी इसी बस…

Read More

अतिक्रमण से सिकुड़ा रेलवे रोड, प्रशासन मौन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार के साथ साथ रेलवे रोड पर कई दुकानदारों का सामान सड़क तक पहुंच चुका है, जिसके चलते इस अतिक्रमण से दिनोंदिन यह बेहद व्यस्त संपर्क रोड सिकुड़ता जा रहा है। यही वजह है कि रोड को बेहद चौड़ा करने के बावजूद दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों के सड़क तक बिखरे सामान तथा सड़क किनारे कई-कई घंटों तक बेवजह खड़े रहने वाले वाहनों के कारण दोपहिया वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। लोगों का…

Read More

उड़द की दाल में काला!

ऊना। बौल में उचित मूल्य की दुकान के औचक निरीक्षण में राशन वितरण में गोलमाल सामने आया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों राजीव शर्मा और भूपिंद्र अधिकारी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के निकट बौल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सरकार की तरफ से जो राशन उपभोक्ताओं को वितरण के लिए आया था, उसके वितरण का कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादवेंद्र पाल ने यह खुलासा करते हुए वीरवार को बताया कि इस उचित मूल्य की दुकान पर सरकार…

Read More

12 पुलों के निर्माण में वीजा का पेंच

ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधीन अंब से मैहतपुर तक के दायरे में 12 पुलों का निर्माण लटक गया है। चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के पास सड़क और पुल निर्माण का कार्य है। चीनी कंपनी के ढीले रवैये से अधिकारियों के साथ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चीनी कंपनी तर्क दे रही है कि वीजा न मिलने के कारण चीन से कंपनी के इंजीनियर भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब इंजीनियर आएंगे तो पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी। वीजा को लेकर पेंच दिल्ली…

Read More