नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संकेत दिए कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है । साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को और संवाद करने की आवश्यकता है। उनसे जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष को और संवाद करने की जरुरत है तो उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि राहुल गांधी मीडिया, उद्योग जगत के लोगों से ज्यादा संवाद करें, उन्हें और ज्यादा खुलना होगा। बहरहाल सिंह ने इन सवालों को खारिज कर दिया कि राहुल…
Read MoreYear: 2013
भाजपा विधायकों ने की कांग्रेस से दोगुनी कमाई
नई दिल्ली (अभिषेक आनन्द): 5 साल बाद दोबारा चुने गए कांग्रेस विधायकों की संपत्ति में जहां औसत 7 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है वहीं भाजपा के दुबारा जीते हुए विधायकों की औसतन संपत्ति 14 करोड़ रुपए बढ़ गई है। एसोसिएशन ऑफ डैमोक्रेटिक रिफॉम्र्स के विश्लेषण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के 13 विधायक दोबारा चुने गएं हैं जबकि कांग्रेस से 8 एम.एल.ए. इस बार भी जीतने में कामयाब हुए हैं। 2008 से 2013 के बीच सबसे अधिक संपत्ति बढ़ाने वाले…
Read Moreविधानसभा तैयार, सरकार का हाे रहा इंतजार
नई दिल्ली (ताहिर सिद्दीकी): दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी है लेकिन विधानसभा में नई सरकार के स्वागत की तैयारी जोरों पर है। विधानसभा की ऐतिहासिक बिल्डिंग और परिसर को चमकाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी दिन-रात एक किए हुए हैं। 8 दिसम्बर को परिणाम आने के बाद त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरकर सामने आयी है। ऐसे में नई सरकार को लेकर भारी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। इन सब के बीच विधानसभा में रिनोवेशन का काम तेजी से चल…
Read Moreदो तिहाई बहुमत के साथ मिजोरम में कांग्रेस की वापसी
एजल: कांग्रेस ने दो तिहाई बहुमत के साथ मिजोरम में सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा है। पार्टी ने 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अब तक 33 सीटें हासिल कर ली हैं और वह एक सीट पर आगे चल रही है। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने पांच सीटें जीती हैं। मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ललथनहवला ने अपनी परंपरागत सेरचिप सीट के अलावा ह्गांटुरजो में भी जीत दर्ज की है। उन्होंने सेरचिप में 5719 मतों से और ह्गांटुरजो 5173 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को…
Read Moreआप’ के नवनिर्वाचित विधायक कोली पर लगा छेड़छाड़ का आरोप
नई दिल्ली: सोमवार को आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेंद्र सिंह कोली पर पूर्व विधायक के घर में घुसकर बदसलूकी करने व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है। धर्मेंद्र सिंह कोली दिल्ली सीमापुरी इलाके से विधायक चुने गए हैं। आज विजय जुलूस के दौरान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के घर पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। धर्मेंद्र कोली ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन पर…
Read Moreपति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एक दिसंबर को पोखरी रोड से बेहोशी का हालत में मिली विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एक दिसंबर को जजुट निवासी अनीता देवी (26) को पोखरी को जाने वाली सड़क के नीचे फुटसिल की कुछ महिलाओं ने बेहोशी की हालत में पड़ा देखा था। यह महिलाएं अनीता कोे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले आईं थी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…
Read Moreजीत पर फूले नहीं समा रहे भाजपा कार्यकर्ता
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन पर भाजपा ने जश्न मनाया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने चंपावत में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जिला महामंत्री गोविंद सामंत, मुकेश महराना, नवीन तड़ागी, प्रकाशनाथ, राजेश पनेरू, एनडी गड़कोटी, मुकेश कलखुड़िया, गोविंद फुलारा, नंदाबल्लभ कापड़ी, जयदत्त जोशी आदि थे। टनकपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाल मिष्ठान बांटा गया। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली और उर्मिला चंद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में दीपक पाठक, शिवराज चंद, भीम रजवार, कमल पंत, मुकेश साहू, गिरीश वर्मा, प्रीति टंडन, अल्पना ज्याल, कलावती कापड़ी, विनोद वर्मा, बचन अधिकारी…
Read Moreदस दिसंबर को टनकपुर में होगी क्रास कंट्री
टनकपुर। राज्य स्तरीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां गठित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से दस दिसंबर को राज्य स्तरीय क्रास कंट्री का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब तीन सौ से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजक एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि दौड़ का रूट तय करने…
Read Moreकाला पीलिया से एसआई की मौत
खटीमा। गोहाटी में तैनात सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक की काला पीलिया से उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को बीते दिवस दिल्ली और वहां से उसके गांव पचौरिया लाया गया, जिसका रविवार को शारदा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ की 175वीं बटालियन के उपनिरीक्षक पचौरिया निवासी जगदीश चंद्र (42) पुत्र राम प्रसाद गोहाटी असम में तैनात था। वह पिछले कुछ समय से काला पीलिया से गस्त था। जिसने उपचार के दौरान 6 दिसंबर रात्रि को दम तोड़ दिया। मृतक एसआई के पार्थिव…
Read Moreवार्ता का चल रहा दौर, कब मिलेगा स्मार्ट कार्ड
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की स्मार्ट कार्ड योजना के जल्द लागू होने के आसार नहीं है। कर्मियों के विरोध को देखते हुए मुख्यालय योजना को लागू करने में हिचक रहा है। अब इस संबंध में जल्द ही अफसर और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से दूसरे चरण की वार्ता होनी है, इसके बाद ही योजना कब लागू होगी, कार्ड निजी क्षेत्र बनेगा या फिर कर्मचारी बनाएंगे स्थिति साफ होगी। वर्तमान में परिवहन कर्मी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन बनाते हैं। अभी यह लेमिनेशन वाले कार्ड और कागजों पर मिलता है। विभाग की पंजाब, चंडीगढ़ आदि…
Read More