कुमार विश्वास ने दी मोदी को चुनौती

कुमार विश्वास ने दी मोदी को चुनौती

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है और अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के सीएम का पद संभाल लिया है। वहीं आप के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी से लड़ने की घोषणा की है। विश्‍वास ने कहा कि एक परिवार ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया। अब इसको उखाड़ फेंकने का वक्‍त आ गया है। विश्वास ने बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि मोदी अपने भाषण के दौरान घंटो शाहजादे (राहुल) का जिक्र करते हैं…

Read More

केजरीवाल जनता दरबार: शिकायतें दूर करने के लिए मांगा समय

केजरीवाल जनता दरबार: शिकायतें दूर करने के लिए मांगा समय

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज अपने पहले जनता दरबार में लोगों की दिक्कते सुनी और उनसे आग्रह किया कि व्यवस्था ठीक करने के लिए कुछ दिनों का समय दें जिससे की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। गाजियाबाद में कौशांबी स्थित निजी आवास पर वैसे तो केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद ही जनता दरबार लगा रहे हैं किन्तु कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दरबार था। केजरीवाल के घर के बाहर मौजूद जनता ने उनका…

Read More

अटल, आडवाणी को पीछे छोड़ मोदीमय हुई भाजपा

अटल, आडवाणी को पीछे छोड़ मोदीमय हुई भाजपा

नई दिल्ली: अटल, आडवाणी रुपी वट वृक्ष की छत्रछाया में पली बढी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस वर्ष अलग छवि के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के इर्द गिर्द सिमट गई। मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव का सफर शुरू किया लेकिन उनके कारण वर्षों पुराने सहयोगी जनता दल यू से नाता टूट गया। भाजपा के लिए यह साल बेहद उठापटक वाला रहा और अध्यक्ष से लेकर लोकसभा चुनाव में नेतृत्व के मुद्दे पर उहापोह की स्थिति बनी। लोकसभा चुनाव में नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी के फैसले का विरोध…

Read More

मोदी के बाद अब केजरीवाल भी बने कांग्रेस के लिए सिर का दर्द!

मोदी के बाद अब केजरीवाल भी बने कांग्रेस के लिए सिर का दर्द!

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भले ही कांग्रेस के दम पर बनी है पर आप की सरकार से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सोनिया गांधी ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन हमें यकीन है कि हम इनसे मिलकर लडेंग़े और विजयी होंगे। केजरीवाल यहां एक तरफ नरेंद्र मोदी पार्टी को महंगाई और भ्रष्टाचार पर निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं को जेल…

Read More

AAP की फर्जी रसीदों पर सदस्यता देने वाला गिरफ्तार

AAP की फर्जी रसीदों पर सदस्यता देने वाला गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की फर्जी रसीदों के जरिए सदस्यता देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आप के रायपुर जिला संयोजक सूरज उपाध्याय ने कथित फर्जी रसीदों के जरिए पार्टी की सदस्यता दे रहे एक युवक निकेश सिंह को कल पकड़कर तेलीबांधा थाने की पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने दिल्ली में आप की सदस्यता लेने तथा रसीदों के जरिए 25…

Read More

जब ‘खूनी’ कोठी से निकलने लगे बच्चों के कंकाल

सात साल बाद एक बार फिर निठारी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। 29 दिसंबर, 2006 को ही नोएडा के कोठी नंबर डी-5 के पीछे खुदाई में नर कंकाल मिले थे। पर्दाफाश हुआ था कोठी के अंदर कई सालों से चल रही मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली की वहशियत का। यहीं कई मासूमों के साथ दरिंदगी की गई और कत्ल करके जमींदोज कर दिया गया। वह लोग आज भी सिहर जाते हैं, जिनके बच्चों के कंकाल कोठी के पीछे मिले। निठारीवासियों को वह मंजर याद आता है, जब…

Read More

केजरीवाल इफेक्ट: गांधीगिरी करती नजर आई पुलिस

भाई साहब दूसरी ओर से जाइये। प्लीज, आप यहां मत खड़े हों…। जी हां, इसे आम आदमी पार्टी का असर ही कहेंगे कि शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली पुलिस गांधीगिरी करती नजर आई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पुलिसकर्मी समारोह में आए लोगों से नियमों का पालन करने की गुजारिश करते दिखे। उम्मीद जताई गई थी समारोह का गवाह बनने के लिए एक लाख से अधिक लोग रामलीला मैदान में आएंगे और हुआ भी ऐसा ही। समारोह के लिए पुलिस ने अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। पुलिस के अलावा सुरक्षा बल…

Read More

केजरीवाल और मनीष के हाथ वादे निभाने की कुंजी

जिन वादों के बूते ‘आप’ की सरकार बनी, उन्हें पूरा करने की चाबी खुद अरविंद और मनीष ने अपने पास रखी है। जलबोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं, जबकि ऊर्जा विभाग भी केजरीवाल ने अपने पास रखा है। भ्रष्टाचार रोकना है और सुरक्षा दुरुस्त करनी है तो गृह विभाग भी मुख्यमंत्री ने खुद संभाला है। खर्च सोच समझकर हो इसलिए वित्त विभाग भी अरविंद के पास है। केजरीवाल ने पहले ही दिन जलबोर्ड, बिजली और आईजीएल के अधिकारियों के साथ बैठक करके रोडमैप पर बात की। बिजली के दाम आधे…

Read More

मोदी के बाद केजरीवाल बने कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भले ही कांग्रेस के दम पर बनी हो मगर पार्टी के अंदर यह बात घर कर गई है कि आप से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है।� कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शनिवार को स्वीकार किया कि पार्टी के आगे बड़ी चुनौतियां हैं, जिससे सबको मिलकर निपटना होगा। भ्रष्टाचार को लेकर अब केंद्र ही नहीं कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर भी कीचड़ उछल रहा है। आदर्श घोटाले को लेकर सोनिया ने सफाई दी कि यह मुद्दा जल्द सुलझा लिया जाएगा।…

Read More

केजरीवाल बोले, ‘डरें नहीं मैं कोई भूत-प्रेत नहीं हूं’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सचिवालय में दिल्ली सरकार के अधिकारियों को दो टूक कहा, ‘डरें नहीं। मैं कोई भूत-प्रेत नहीं हूं। किसी के पीछे नहीं पड़ूंगा। ज्यादातर लोग ईमानदार हैं। ईमानदारी से काम करें। अगर पहले कभी गलती हुई है तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। जो गलतियां पहले हुई हैं, उसे बाद में सोचेंगे क्या करना है।’ मसलन यह साफ नहीं किया कि पुराने भ्रष्टाचार या गलतियों का क्या होगा। केजरीवाल ने कहा कि जनता, राजनेता और ब्यूरोक्रेसी मिल जाएं तो दुनिया के सामने मिसाल पेश कर…

Read More