नोट पर कुछ लिखा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्लीन करेंसी पालिसी में बैंकों के लिए स्पष्ट गाइड लाइन जारी की है। आरबीआई ने कहा कि पहली जनवरी से लिखे हुए नोट स्वीकारने से कोई भी बैंक आनाकानी नहीं कर सकता है। बशर्ते नोट पर किसी भी राजनीतिक दल के प्रचार संबंधी स्लोगन न हो। असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी एक जनवरी से लागू हो रही क्लीन करेंसी पॉलिसी में नोट पर कुछ भी लिखना, नोटों की माला बनाना और हवा…
Read MoreYear: 2013
मंडेला के अंतिम दर्शन के लिए उमडी भीड़
प्रिटोरियाः दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के विरोध में आवाज उठाने वाले पूर्व राष्ट्रपति नेता नेल्सन मंडेला के अंतिम दर्शन के लिए आज हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री मंडेला का पार्थिव शरीर भारतीय समयानुसार आज रात 09 बजे तक राजधानी प्रिटोरिया की यूनियन बिल्डिंग में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पिछले तीन दिन के दौरान यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आये लोगों का तांता लगा रहा। आज अंतिम दिन होने के कारण सरकार को लोगों से अपील करनी पड़ी कि और…
Read Moreइराक में बंदूकधारियों की गोलीबारी में 18 लोगों की मौत
बाकुबाः इराक के पूर्वोत्तर शहर मुओडडिया में आज एक गैस पाइप लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर ईरानी नागरिक बताए गए हैं। आधिकरिक सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना उस समय हुई जब तेल एवं गैस कंपनी की एक पाइप लाइन में काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बंदूकधारी मौके पर पहुंचे और वहां काम कर रहे लोगों पर लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में 18 लोगों की मौत हो…
Read Moreइस्लामिक विद्रोहियों ने 120 सीरियाई कुर्दिर्शों का अपहरण किया
बेरूतः आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुडे इस्लामिक विद्रोहियों ने सीरिया के अलीप्पों प्रांत से कम कम से कम 120 कुर्दिश नागरिकों का अपहरण कर लिया। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लीवांट (आईएसआईएल) के लडाके एजाज शहर से 20 किलोमीअर दूर इहरास में धावा बोला और करीब 120 लोगों का अपहरण कर उन्हें किसी अज्ञात स्थान की ओर ले गए। अपहरण किए लोगों में कम से कम छह महिलायें भी हैं। पर्यवेक्षक के मुताबिक आईएसआईएल के लडाकों ने पदुलिब प्रांत में कुर्दिश डेमोक्रेटिक यूनियन…
Read Moreइफ्तिखार चौधरी ने पुख्ता सुरक्षा की मांग की
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने अपने लिए पुख्ता सुरक्षा और बुलेटप्रूफ वाहन की मांग की है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद पुलिस को आदेश दिया है कि चौधरी को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बीते बुधवार को चौधरी छह साल से अधिक समय तक प्रधान न्यायाधीश के पद पर बने रहने के बाद सेवानिवृत्त हुए। स्थानीय मीडिया के अनुसार मंत्रालय ने कैबिनेट प्रकोष्ठ को पत्र लिखकर कहा है कि चौधरी को बुलेटप्रूफ वाहन मुहैया कराए जाए। पद पर रहने के दौरान ही चौधरी को पुख्ता सुरक्षा प्रदान…
Read Moreलालबत्ती का इस्तेमाल करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत
हैदराबाद: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर यहां लालबत्ती वाली गाड़ी में यात्रा करने और इस तरह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ बंजारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। तेलुगू युवाथा के सदस्यों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि शहर में सिंह का काफिला इधर उधर गया और उनके वाहन समेत काफिले के अन्य वाहनों पर लालबत्ती थी। उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन को लेकर उनके खिालफ मामला दर्ज करने की मंाग की।…
Read Moreशिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को अपना नेता चुन लिया। चौहान आज समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में वरिष्ठ नेता बाबू लाल गौर ने चौहान के नाम का प्रस्ताव किया जिसका नरोत्तम मिश्रा ने अनुमोदन करते हुए कई अन्य विधायकों ने समर्थन किया। चौहान को नेता चुने जाने के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रुढ़ी, अनंतकुमार व रामलाल उपस्थित थे। चौहान…
Read Moreबुरी तरह लोकसभा चुनाव भी हारेगी कांग्रेस: आडवाणी
इंदौर: मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के लिये भ्रष्टाचार और महंगाई को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि केंद्र सरकार के कथित गलत कामों के चलते आगामी लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस की बुरी हालत होने वाली है। आडवाणी ने यहां अंतररराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने वर्ष 1952 से लेकर अब तक आजाद भारत के सारे आम चुनाव देखे हैं। चार राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जैसी दुर्गति…
Read Moreधारा 377 में बदलाव हुआ तो होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन: रामदेव
नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सरकार यदि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 में बदलाव करके देश की संस्कृति को विकृत करने का प्रयास करेगी तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि समलैंगिकता को अपराध की क्ष्रेणी में रखने वाली धारा 377 में बदलाव का प्रयास यदि किया गया तो पूरे देश में प्रचंड आंदोलन किया जाएगा। समलैंगिकता के मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वित्त मंत्री पी, चिदम्बरम एवं कानून मंत्री कपिल सिब्बल के…
Read Moreलापरवाही से वाहन दौड़ाने पर छह माह कैद
हमीरपुर। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक को छह माह का कारावास और एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सजा सत्र एवं जिला न्यायाधीश सीएल कोच्छड़ ने सुनाई। जिला न्यायवादी अशोक कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को सोहन सिंह, शेर सिंह, अनिल कुमार और अंकुश कुमार गाड़ी में सवार संधोल से शिमला शादी समारोह में जा रहे थे। गाड़ी को विनोद कुमार पुत्र सत्याधर निवासी संधोल चला रहा था। शेेर सिंह गाड़ी की अगली सीट पर बैठा था। जबकि सोहन, अनिल और अंकुश गाड़ी की…
Read More