नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय से गुजर रही सीवर लाइन का पानी दो साल से सड़क पर बह रहा है। परेशानी से जूझ रहे स्थानीय लोग पालिका प्रशासन से कई बार लाइन की मरम्मत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे सड़क पर पड़ रहे गढ्ढे भी परेशानियों के सबब बन रहे हैं। नगर वासियों ने सीवर की मरम्मत न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अस्पताल गेट के सामने से तहसील आवासीय कालोनी की सीवर लाइन…
Read MoreYear: 2013
मातृभूमि और माता-पिता से किया वादा हुआ पूरा
देहरादून स्थित आईएमए पीओपी में शनिवार को उस वक्त ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब थल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने अपने बेटे कुलजीत कुमार को स्टार लगाए। वर्ष 1997 में लिया था गोद कुलजीत को जनरल ने अपने कार्यकाल के दौरान गोद लिया था। खास बात यह है कि सिंह ने कुलजीत के बाद एक और बेटा गोद लेकर उसे सहारा दिया है। जनरल सिंह ने कश्मीर निवासी युवक कुलजीत कुमार को वर्ष 1997 में गोद लिया था। पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद कुलजीत को…
Read Moreमोदी की रैली से होगा ढाई करोड़ का नुकसान
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली के लिए होने वाले सुरक्षा बंदोबस्त आम व्यापारी, दुकानदारों पर भारी पड़ने वाले हैं। तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट के बंद होने और संडे मार्केट न लगने से तकरीबन ढाई करोड़ का फटका लगने वाला है। अकेले तिब्बती मार्केट में 178 दुकानें हैं। तिब्बती मार्केट रहेगा बंद हर संडे लगभग डेढ़ सौ कपड़े, जूते, घड़ियों के सौदागर मार्केट में जुटते हैं। इनमें फड़, ठेली वाले सब शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरा मार्केट की सबसे पहले बात तिब्बती मार्केट की। माह में…
Read Moreदेहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद
अब से बस कुछ ही घंटों के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देहरादून में शंखनाथ रैली को संबोधित करेंगे। रैली से पहले ही शनिवार को शहर पूरी तरह से मोदीमय हो गया। कई रिकॉर्ड टूटने का भरोसा पर्वतीय जिलों से आई भारी भीड़ रैली में हिस्सा लेने के लिए ऋषिकेश व हरिद्वार की धर्मशालाओं में रुकी है। मोदी की गर्जना के साथ भाजपाइयों को भीड़ के मामले में कई रिकॉर्ड टूटने का भरोसा है। पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद माना जा रहा है कि…
Read Moreपुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन मजनू’
हल्द्वानी। गर्ल्स स्कूलों के बाहर खड़े होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ बनभूलपुरा चौकी पुलिस ने शनिवार को ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया। जिसमें मनचलों को स्कूलों के बाहर से खदेड़ा गया। तीन की बाइक के चालान किए गए। जबकि छह को काफी देर मौके पर ही खड़े रखा गया। चौकी इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ने वाले तमाम गर्ल्स स्कूलों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई छात्राएं, उनके परिजन और स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं। इसको देखते हुए…
Read Moreराष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान: सरिता
नैनीताल। डीएसबी परिसर के केनफील्ड छात्रावास का 33वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मंडी समिति हल्द्वानी के सभापति सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले कई छात्र विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन हैं जो अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने भी छात्रावास को 50 हजार रुपये की आर्थिक…
Read Moreनुक्कड़ नाटकों से सामाजिक बुराईयों पर किए कटाक्ष
भीमताल। ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में शनिवार को बी टेक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या, बिगड़ता पर्यावरण, अशिक्षा, अंतर जातीय विवाह और बढ़ते भ्रष्टाचार विषय पर वादविवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं की शुरूआत कन्या भ्रूण हत्या से हुई जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने देश में घटतेे लिंगानुपात पर गहरी चिंता जताई। विद्यार्थियों ने युवाओं का आह्वान किया कि वह सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.…
Read Moreनगर के एक तिहाई हिस्से में बिजली कटौती
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की एक तिहाई आबादी को शनिवार को पूरे पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने बिजली की लाइन में नई केबल लगाने का काम शुरू किया है। इस कारण आज दोपहर 12 बजे से सिल्थाम, नया बाजार और हाईडिल कालोनी इलाके की बिजली काट दी गई। बताया गया है कि ग्रिड से रोजाना दो घंटे की नियमित कटौती हो रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर हो रही कटौती से लोग खासे परेशान हैं। जाड़ों के सीजन में बिजली कटौती को लेकर…
Read Moreपहाड़ के लोगों के प्रति व्यवहार बदलें डाक्टर
पिथौरागढ़। सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी के कर्मचारियों और डाक्टरों को पहाड़ के लोगों के प्रति अपना व्यवहार बदलना पड़ेगा। पहाड़ के लोगों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति छोड़नी पड़ेगी। धारचूला के विधायक हरीश धामी का सुशीला तिवारी अस्पताल को लेकर गुस्सा कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल(एसटीएच) की व्यवस्थाओं को सुधारकर ही दम लूंगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल हटाया जाना चाहिए। किसी भी संस्थान में जब तक उसका मुखिया ठीक नहीं होगा तब तक संस्थान की व्यवस्था भी नहीं सुधर सकती। सुशीला तिवारी…
Read Moreप्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता को उभारा जाए
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में शैक्षिक नेतृत्व और प्रबंधन पर प्रधानाचार्यों की पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन करते हुए डायट के प्रधानाचार्य श्यामलाल आर्य ने नेतृत्व क्षमता विकसित करके छात्र-छात्राओं के भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। समापन करते हुए डायट के प्राचार्य ने कहा कि प्रधानाचार्यों के सामने वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा के कारण तमाम तरह की चुनौतियां हैं। प्रशिक्षण प्रभारी तरुण पंत ने कहा कि सामाजिक और अकादमिक क्षेत्र में प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता का लाभ समाज और शिक्षा जगत को मिल सकेगा। डा.…
Read More