ऊना। जिले में पारा धीरे धीरे नहीं बल्कि तेजी से नई ऊंचाइयां छू रहा है। ऊना जिले में पारा रविवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस से पार जा पहुंचा है। ऐसे में गर्मी बढ़ती ही जा रही है और लोगों का गर्मी के मारे हाल-बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्य मार्गों पर आवाजाही बेहद कम देखी गई। दुकानदारों को दोपहर के समय अधिक ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में गर्मी के कारण उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। यदि गर्मी का ऐसा ही…
Read MoreMonth: May 2013
भाई के सिर पर दे मारा दराट
ऊना। हंबोली में एक भाई ने दूसरे के सिर पर दराट से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर डाला। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने वारदात के संदर्भ में केस दर्ज मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। दराट लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल पुत्र हरमिंद्र सिंह निवासी हंबोली ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह रविवार सुबह कुछ काम कर रहा…
Read Moreरिश्वत मांगने का आरोपी क्लर्क रिमांड पर
ऊना। जिला मुख्यालय के एक कार्यालय में शनिवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए मोटर व्हीकल पंजीकरण विभाग के आरोपी क्लर्क को विजिलेंस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रविवार को आरोपी क्लर्क को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि विजिलेंस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी सलोह की शिकायत पर आरोपी…
Read Moreपेखूबेला में बनेगा आईओसी का डंप
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले के पेखूबेला में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भंडारण केंद्र स्थापित करेगी। जहां कंपनी पेट्रोल, डीजल तथा केरोसिन का भंडारण करेगी और मांग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब के सरहदी क्षेत्रों में सप्लाई करेगी। कंपनी ने पेखूबेला क्षेत्र में 65 एकड़ सरकारी जमीन खरीदी है, जहां पेट्रो डंप स्थापित किए जाने की योजना है। आईओसी के स्थानीय संयंत्र प्रबंधक नारो टंडप ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रो डंप स्थापित करने को लेकर सर्वे करवाया गया, जिसमें…
Read Moreससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज
ऊना। रायपुर में पिछले दिनों एक महिला की ओर से जहर निगलकर जान देने के मामले में पुलिस ने उसके पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता की मौत के बाद उसकी माता ने बेटी के ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेष्ठा देवी पत्नी परमेश्वरी दास निवासी संजय एनक्लेव मकान नंबर 535 दिल्ली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने अपनी बेटी रंजना की शादी वर्ष 2010 में संजीव कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी रायपुर…
Read Moreबाइक-स्कूटर में टक्कर, एक घायल
ऊना/मैहतपुर। मैहतपुर में रविवार को स्कूटर और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नाजुक हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर में रविवार शाम एक्टिवा स्कूटर एवं बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पूर्ण सिंह निवासी देहलां गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना…
Read Moreजवान से बाइक छीन लुटेरे फरार
चिंतपूर्णी (ऊना)। उपमंडल के गांव बधमाना में रविवार सुबह नाटकीय ढंग से तीन युवक एक होमगार्ड जवान से बाइक छीनकर फरार हो गए। इससे पहले तीनों ने होमगार्ड को पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सुबह के वक्त पेश आई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बार्डर एरिया पर नाकेबंदी कर दी है। लुटेरों युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड के पद पर तैनात भद्रकाली निवासी…
Read Moreशिक्षण संस्थानों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें : जगत
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के विधायक एवं विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में बायोमीट्रिक मशीनें लगवाई जाएंगी। इससे स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित होगी। स्कूलों में अध्यापकों की समय पर उपस्थिति जरूरी है तभी विद्यार्थियों में अनुशासन तथा आदर्श गुण आएंगे। जिले के रोघी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए विस उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले की हर पंचायत में सिंचाई सुविधा की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया…
Read Moreचिकित्सक ने युवक को धुन डाला
कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र के बडोगी कैंची के पास एक चिकित्सक और उसके दोस्त ने अपने गांव के साथ लगते दूसरे गांव के युवक की पिटाई कर डाली। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक वर्तमान में कुमारसैन अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसके चलते पिटाई में घायल युवक के परिजनों से यहां पर मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया। हालांकि, चिकित्सक ने भी बाद में युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डा. बिक्रांत वर्मा और विकास वर्मा…
Read Moreकृष्ण चंद बनाए किसान मोर्चा अध्यक्ष
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक में संगठन के मोर्चा तथा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। मंडल अध्यक्ष ने आम सहमति से युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान अनित परहेट, जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान अनीता नाथटा को सौंपी। भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर आम सहमति से कृष्ण चंद मच्छान को किसान मोर्चा अध्यक्ष, सतपाल घंपटा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष, नरेश भ्रांटा रोहड़ू शहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष, रविंद्र ठाकुर चिड़गांव शहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष, अनिल मल्होत्रा…
Read More