सांगला (किन्नौर)। नेशनल हाइवे-22 पर नाथपा से कौरिक तक सफर करना खतरे से खाली नहीं है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन बर्फबारी और ल्हासा गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हाइवे की हालत सुधारने में अभी तक सफल नहीं हो सके हैं। ऐसे में जहां यहां के लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं पहाड़ में सुकून पाने आए सैलानियों का मजा भी किरकिरा हो रहा है। जिले के रल्ली, शोंगठोंग, पोवारी, पांगीनाला, ठोपन, आकपा, जंगी नाला, स्पीलो, नेसंग झुला, टिंकूनाला, भगत नाला, पूह के समीप मलिंग नाला, समदो…
Read MoreMonth: May 2013
किसान क्लब से मिलेगी किसानों को जानकारी
आनी (कुल्लू)। किसान बागवानाें को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसान क्लब द्वारा दी जाएगी। इसी कड़ी में आनी में करीब पचास किसान क्लबों का गठन किया जाएगा। यह क्लब किसानों और बागवानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया करवाएंगे। सोमवार को आनी पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आनी खंड की 32 ग्राम पंचायतों के दस किसान क्लब गठित किए गए। नावार्ड के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का आयोजन देव भूमि…
Read Moreएक वर्ष से मजदूरी के लिए भटक रहे ग्रामीण
रोहड़ू। संदासली पंचायत में लोनिवि के तहत मनरेगा में काम करने के बाद ग्रामीण एक वर्ष से मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम तथा लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मजदूरी के भुगतान का आग्रह किया है। एक सप्ताह में भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने न्यायालय में जाने की चेतावनी दी है। संदासली पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि एक अप्रैल 2012 से 29 मई 2012 तक जॉबकार्ड धारकों ने मनरेगा के तहत काम किया है। मनरेगा में 42 ग्रामीणों ने तीन मस्टररोल…
Read Moreपत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की बुच्छैर पंचायत के जाओं गांव का धर्मदास अपनी पत्नी को तलाश करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। हर जगह तलाश करने के बाद भी धर्मदास को उनकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि, कुछ लोग फोन कर धर्मदास को मारने की भी धमकी दे रहे हैं। इधर, पुलिस आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। किल्टे बनाकर गुजर बसर करने वाला धर्मदास अपनी नवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ममता और सातवीं में पढ़ने वाले बेटे सुनील…
Read Moreविकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी : नंदलाल
ज्यूरी (शिमला)। सीपीएस नंदलाल ने सोमवार को शाहधार, किन्नू और सराहन पंचायत का दौरा किया। उन्हाेंने इस दौरे में लोगों से मंडी उपचुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस मौके पर सीपीएस ने कहा कि क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जाएगी। सभी ठप पड़े कार्यों को पूरा करने के सभी विभागों को आदेश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सीपीएस के समक्ष समस्याएं भी उठाईं। सीपीएस ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। नाथपा झाकड़ी परियोजना के प्रभावितों ने सेंटर पावर…
Read Moreकार खाई में गिरी एक की मौत, तीन घायल
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर ब्राहोकड़ी नाले में एक इंडिका कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक और व्यक्ति कार में सवार था, जो घटनास्थल से फरार हो गया है। हादसा रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे पेश आया। कार में पांच पंडित पाठ के लिए पांगणा की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान पवन कुमार शर्मा निवासी भटवाड तहसील सदर के रूप में हुई है, जबकि…
Read Moreलेदा में दुकानदार पर जानलेवा हमला
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के लेदा में शरारती तत्वों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। शराब के नशे में युवकों ने दुकानदार की जमकर धुनाई कर डाली। इस घटना में दुकानदार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शरारती तत्वों ने लोहे की रॉड़ से दुकानदार को पीटा। ऐने वक्त पर पीड़ित की बीबी तथा बेटी के शोर मचाने पर शरारती तत्व भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे दुकानदार अच्छरू राम अपने सर्विस स्टेशन…
Read Moreझीड़ी बस हादसे में एक और युवती का शव मिला
नगवाईं (मंडी)। झीड़ी के समीप जोगणी माता मंदिर के पास हुई बस हादसे के 11 दिन बाद रविवार को लारजी डैम से एक और शव बरामद हुआ है। शव की पहचान चिंकी पुत्री किशन कालका जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। झीड़ी बस हादसे में लापता लोगों के शव मिलने शुरू हो गए हैं। अब तक लारजी डैम से…
Read Moreमैं एक कवि हूं, मुझे कवि ही रहने दो
बिलासपुर। जिला भाषा विभाग के तत्वावधान में मासिक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन सेवानिवृत्त सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी आनंद सोहड़ की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान साहित्यकार रतनचंद निर्झर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला भाषा अधिकारी अनीता शर्मा ने संगोष्ठी का संचालन किया। जिला भाषा अधिकारी अनीता शर्मा ने सर्वप्रथम रत्ना वर्मा को पाठ के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मैं एक कवि हूं, मुझे कवि ही रहने दो कविता सुनाई। अनिल मराठी ने नमक नमकीन नहीं रहा, चीनी मिठठी नहीं रही, अब हवाओं में वह पहले सी…
Read Moreसुनिधि सहित अन्य बच्चों को मिला सम्मान
बिलासपुर। हिमाचल शिक्षा समिति से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान का प्रांत सम्मेलन बिलासपुर के निहाल सेक्टर स्थित एसवीएम स्कूल में शुरू हो गया है। सम्मेलन के शुभारंभ मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के मार्गदर्शन अच्छर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्या भारती सामान्य जन की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्या भारती द्वारा देश भर में 26 हजार शिक्षण संस्थानों में एक लाख 31 हजार आचार्य-दीदियों द्वारा 30 लाख छात्र-छात्राओं को शिक्षण…
Read More