ऊना। एचआरटीसी कर्मचारियों की बैठक संयुक्त समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी इस दौरान हुई। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी डिपुओं में कर्मचारियों की कमी के कारण रोजाना सैकड़ों रूट रद किए जाते हैं। इससे एचआरटीसी को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। परिवहन मंत्री वैट लीजिंग को लेकर सरमाएदारों के हितों की पैरवी कर रहे हैं।…
Read MoreMonth: May 2013
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष क्लीनिक
ऊना। प्रदेश सरकार सामान्य नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। यह बात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए गठित रोगी कल्याण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिषेक जैन ने कही। बैठक में 2013-14 के लिए 2 करोड़ 32 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों तथा सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील कई श्रेणियों के रोगियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं…
Read More72 में से सिर्फ छह विद्यार्थी पास
ऊना। अंब क्षेत्र में पड़ते एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। रविवार सायं जारी हुए परीक्षा परिणाम में इस सरकारी स्कूल के 72 में से मात्र 6 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। मामले को लेकर अभिभावकों का पारा भी चढ़ गया है। अभिभावकों ने मामले को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के आला अफसरों के समक्ष भी उठाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व इसी स्कूल का जमा दो आर्ट्स का…
Read More72 में से सिर्फ छह विद्यार्थी पास
ऊना। अंब क्षेत्र में पड़ते एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। रविवार सायं जारी हुए परीक्षा परिणाम में इस सरकारी स्कूल के 72 में से मात्र 6 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। मामले को लेकर अभिभावकों का पारा भी चढ़ गया है। अभिभावकों ने मामले को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के आला अफसरों के समक्ष भी उठाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व इसी स्कूल का जमा दो आर्ट्स का…
Read Moreफर्जी तरीके से बेच डाली जमीन
चिंतपूर्णी (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत पड़ते गांव कुठेरा खैरला में फर्जी तरीके से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। हैरत है कि भूमि मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले की भनक लगने पर भूमि मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि मालिक आरके सोनी ने बताया कि वह शिमला में अपने परिवार सहित रह रहा है। पिछले दिनों जब वह अपने…
Read Moreकड़ाके की गर्मी में कारोबार मंदा
अंब (ऊना)। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। आलम यह है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। इससे व्यापारी वर्ग को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी के चलते शादी के सीजन होते हुए भी बाजार से ग्राहक नदारद है। दुकानदार पूरा दिन आराम कर समय व्यतीत कर रहे हैं। उपमंडल के तहत पड़ते दुकानदारों रमेश कुमार, विपिन, सचदेव, प्रवीण, आदित्य, सौरभ, कपड़ा व्यवसायी सुरेश अरोड़ा, प्रमोद, रिषभ, कमलेश, बर्तन व्यवसायी सुरेश,…
Read Moreहरोली में सड़कों का नेटवर्क होगा सुदृढ़
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र के अपने प्रवास के तीसरे दिन सोमवार को लोअर बढेड़ा से लोअर कांगड़ तक 75 लाख से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। उन्होंने सलोह एवं भदसाली सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 90-90 लाख की लागत से बनने वाली विज्ञान प्रयोगशालाओं की आधारशिला भी रखी। लोअर बढेड़ा, सलोह और भदसाली में उद्योग मंत्री ने जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। हलके के हर चौक का…
Read Moreदिग्विजय औक्टा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वेटरनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष दिग्विजय औक्टा चुने गए हैं। औक्टा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक बेक्टा को पंद्रह मतों से पराजित किया। रविवार को रोहडू एसडीएम कार्यालय सभागार में पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के चुनाव राज्य अध्यक्ष सुभाष राणा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव में राज्य महासचिव दिनेश नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष पद के लिए रोहड़ू से दिग्विजय औक्टा, ठियोग से अशोक बेक्टा तथा शिमला से रमेश चंद तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रक्रिया में शिमला जिला…
Read Moreएक रात में दो जगह टूटे ताले
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी की सदर पंचायत आनी के पंचायत घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का नाकाम प्रयास किया गया। जबकि, इसी रात को पंचायत घर से करीब 350 मीटर दूर लामीसेरी गांव में कुंभदास के मकान का ताला तोड़कर नकदी, बर्तन और कुछ चांदी के गहने चोर उड़ा ले गए। इधर, आनी पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचायत आनी के प्रधान विनोद चंदेल ने बताया कि पंचायत घर का ताला तोड़ा गया है। जबकि, पंचायत घर से…
Read Moreशारड़ा स्कूल होगा स्तरोन्नत : वीरभद्र
सुन्नी (शिमला) मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गत पांच माह में प्रदेश में विकास की गति में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों एवं समाज के सभी वर्गों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शारड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शारड़ा…
Read More