निजी कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

सोलन। कैंटर आपरेटर यूनियन सोलन ने अपनी मांगों को लेकर ओच्छघाट स्थित एक निजी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन कर्मचारियों को कहना है कि कंपनी ने स्थानीय ठेकेदारों के साथ मिलकर कर्मचारियों के हकों को मार रही है, जिसके चलते उनका कामकाज रुक गया है। वहीं यूनियन प्रधान राजकुमार वर्मा ने बताया कि श्रम कानून के आधार पर निजी कंपनियों को मजदूर वर्ग को 70 प्रतिशत देना अनिवार्य है। वर्ष 2007 में कंपनी सोलन में आई थी। उस समय कंपनी 5500 रुपये में गाड़ी सोलन से अंबाला…

Read More

कत्ल, चोरी व लूटपाट का गढ़ बना सोलन

सोलन / बद्दी। जिला सोलन समेत बद्दी में सुरक्षा व्यवस्था हाशिये पर है। वर्ष 2013 में अब तक पुलिस की कार्यप्रणाली विवादों में रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 07 हत्या के मामले जिला सोलन में दर्ज हुए हैं। इसमें बद्दी जिला पुलिस में ही चार मुकदमे हुए हैं। जिला सोलन पुलिस में एक मुकदमा दाड़लाघाट और दूसरा परवाणू में हुआ है। तीसरा कत्ल का मुकदमा सोमवार को दर्ज हुआ है। जिला सोलन पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते विवादों में रहा है। सलोगड़ा के पास अश्वनी खड्ड में पुलिस के…

Read More

बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की मौत

शिलाई (सिरमौर) थाना शिलाई की पंचायत क्यारी गुंडाह के एक 48 वर्षीय व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को सुबह करीब 9 बजे सुबह हुआ। इस घटना से पूरी पंचायत में शोक छा गया है। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छान बीन शुरू कर दी है। सोमवार सुबह गांव गुंडाह निवासी अमर सिंह रोज की तरह घास पत्ती के लिए गांव से थोड़ी दूर गया था। वह पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काटने लगा। तभी पेड़ के साथ बनी बिजली…

Read More

बांध प्रबंधन बांटेगा ढाई करोड़ की राशि

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध प्रबंधन द्वारा 25 पंचायतों को वितरित की जाने वाली 10-10 लाख रुपये की राशि को लेकर विकास संबंधी योजनाओं का खाका तैयार कर लिया गया है। सभी पंचायतों से विकास की प्राथमिकताएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी पंचायतें इस राशि को अपने आधार पर विकास व कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च कर सकें। इस बारे में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीएस विनय कुमार ने कहा कि सभी पंचायतें प्राथमिकता के आधार पर इस राशि को खर्च कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा…

Read More

दलिगघाट-सेरशोक सड़क पर कब दौड़ेगी बस

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद के तहत आने वाली दलिगघाट – सेरशोक सड़क पर नाबार्ड द्वारा डेढ़ करोड़ की राशि खर्च करने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा। सड़क तैयार होने के चार वर्ष बाद भी इस सड़क पर अभी तक बस नहीं चली है। इसके चलते क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी सोमदत्त शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान मानगढ़ सुरेंद्र प्रकाश ठाकुर, विनोद शर्मा, घेंदो महिला मंडल प्रधान चंद्र शांता, सेर शोग महिला मंडल…

Read More

लोनिवि की लापरवाही पड़ न जाए भारी

नाहन (सिरमौर)। रोनहाट के समीप शिव मंदिर के पास गिरा डंगा चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। डंगे के गिरने से सड़क इतनी तंग हो गई है कि बड़ी मुश्किल से गाड़ियां निकल रही हैं। लेकिन पांच माह बाद भी लोक निर्माण विभाग ने डंगा पूरा नहीं कराया । यहां किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक मदन सिंह शर्मा, राजेंद्र कुमार, सतीश व शामी ने बताया कि डंगा नीचे से टूटा जिसके कारण सड़क खोखली हो गई है। इसके चलते…

Read More

स्कूल का दर्जा न बढ़ने पर रोष

जमटा (सिरमौर)। स्कूल का दर्जा बढ़ने की नई अधिसूचना जारी करने में हो रहे विलंब को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को धगेड़ा निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन तथा नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर ग्राम पंचायत धगेड़ा के बूथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश कुमार के समक्ष पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय मिडल स्कूल धगेड़ा का दर्जा राज्य सरकार की ओर से लगभग 2 माह पूर्व बढ़ा कर हाई स्कूल किया गया था, लेकिन 2 माह गुजरने के बाद भी शिक्षा…

Read More

सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो पुलिस उठा ले जाएगी

शिमला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर गाड़ियां पार्क करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 25 मई तक लागू रहेगी। मनमानी कर सड़क किनारे अगर किसी ने गाड़ी पार्क की तो पुलिस उसे जब्त कर लेगी। गाड़ी मालिक को उसे रिलीज करना होगा। डीएसपी ट्रैफिक पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को परेशानी न हो, इसलिए अस्थायी जगह मुहैया करवाई गई है। राष्ट्रपति भवन रिट्रीट से नवबहार सड़क मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन खड़े…

Read More

विश्वविद्यालय के एक दर्जन छात्रों को नोटिस

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के घेराव और कार्यकारी सदस्य के वाहन का शीशा तोड़ने के मामले में आरोपी छात्रों को नोटिस जारी किए हैं। कुलपति का समरहिल चौक पर एबीवीपी ने घेराव किया था, वहीं ईसी सदस्य को ज्ञापन सौंपने के समय गरमाए माहौल के मामले में सात छात्रों को नोटिस जारी कर दिया है। इन छात्र नेताओं से तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर ही प्रशासन की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एबीवीपी के पांच और एसएफआई के…

Read More

इलाज के पैसे चोरी, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए पैसों को सिक्योरिटी गार्ड उड़ा ले गया। बाल रोग वार्ड से एक तीमारदार के बैग से पैसे चोरी हो गए। वारदात रात करीब ढाई बजे हुई। चोरी के आरोपी को किसी ने बैग उठाते हुए देख लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर एक सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया। इसके पास से चोरी हुए पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस…

Read More