ट्रक यूनियन ने रोके उद्योगपतियों के वाहन

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में ट्रक यूनियन के कुछ पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल से लदे तीन ट्रक रोक दिए। तीन दिन तक यूनियन ने इन ट्रकों को रोककर रखा। इस दौरान टाहलीवाल में विवाद बढ़ गया। इससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बताया जा रहा है कि रोके गए यह ट्रक उद्योगपतियों ने खुद खरीदे हैं। ट्रक यूनियन का तर्क था कि उद्योगपति माल ढुलाई के लिए यूनियन से ही ट्रक मंगवाए। यदि उद्योगपति अपने ट्रकों से ही माल ढुलाई करते रहे तो ट्रक आपरेटरों को परिवार का पेट पालना मुश्किल…

Read More

स्वां चैनलाइजेशन में करोड़ों की गड़बड़ी

ऊना। स्वां नदी तटीकरण परियोजना के तहत निपटाए गए 235 करोड़ के कार्य में घपले के आरोपों के चलते जिला परिषद अपने स्तर पर इसकी जांच के लिए आगे आई है। इसके लिए बाकायदा जिप अध्यक्ष रानी रणौत के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जिला परिषद उपाध्यक्ष अवतार सिंह, जिप सदस्य सोमदत्त और अवतार सिंह घुघी भी शामिल हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि जांच कमेटी के साथ परियोजना के अधिकारियों ने स्पॉट विजिट भी किया है। जिसकी बाकायदा वीडियोग्राफी की…

Read More

कांग्रेस व्यापार सैल ने राजीव को किया याद

ऊना। जिला कांग्रेस व्यापार सैल की ओर से मंगलवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने विशेष रूप से शिरकत कर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने बताया कि वीरेंद्र धर्माणी ने आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य पर सभी से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। राजीव गांधी की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलने की भी बात कही। व्यापार सैल के…

Read More

विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी : नंदलाल

ज्यूरी (शिमला)। सीपीएस नंदलाल ने सोमवार को शाहधार, किन्नू और सराहन पंचायत का दौरा किया। उन्हाेंने इस दौरे में लोगों से मंडी उपचुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस मौके पर सीपीएस ने कहा कि क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जाएगी। सभी ठप पड़े कार्यों को पूरा करने के सभी विभागों को आदेश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सीपीएस के समक्ष समस्याएं भी उठाईं। सीपीएस ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। नाथपा झाकड़ी परियोजना के प्रभावितों ने सेंटर पावर…

Read More

चूड़धार में पांच महीने से बिजली गुल

चौपाल (शिमला)। चौपाल उपमंडल के अंतर्गत धार्मिक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चूड़धार में हिमपात के बाद बिजली बहाल नहीं हुई है। गर्मी के मौसम में चूड़धार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने बोर्ड से बिजली बहाल करने की मांग की है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिनंद मेहता, सदस्य दिनेश मेहता ने कहा कि जनवरी माह में भारी बर्फ बारी के बाद चूड़ेश्वर में टूटी बिजली की लाइन को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। एक महीना पहले…

Read More

भाजपा-कांग्रेस के लिए आसान नहीं उप चुनाव

रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है लेकिन रामपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही आगे की राह आसान नहीं है। रामपुर में दोनों ही दल कई धड़ाें में बंटे हुए है। ऐसे में दोनों ही दलों के नेताओं को रामपुर क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी को बढ़त दिलाना आसान नहीं होगा। रामपुर के विधायक नंदलाल के सीपीएस बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। रामपुर में भाजपा के नेता राज्य कार्यकारिणी और अन्य प्रकोष्ठों के चयन को लेकर…

Read More

मां-बेटे के मिलन के साथ जागर मेला शुरू

दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की व्युुंगल पंचायत में दो दिन तक चलने वाला जागर मेला देव मिलन के साथ मंगलवार को शुरू हो गया। इस दौरान दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा। सैकड़ों लोगों ने देवी-देवता के दर्शन किए। मेले में कुईकंडा नाग देवता और बूढ़ी नागिन आए हुए हैं। मेले में हर तीन वर्ष के बाद मां और बेटे का मिलन होता है। इस वर्ष भी जब मां-पुत्र का मिलन हुआ तो नजारा देखने लायक था। बूढ़ी नागिन माता के 9 पुत्र हैं। इनमें से सबसे छोटे पुत्र कुईकंडा…

Read More

सेब की फसल रोगों की चपेट में

कोटखाई (शिमला)। क्षेत्र की रतनाड़ी, बाघी और कलबोग पंचायतों में बागवानों को कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। बागवानों की सेब की फसल पर पत्ता मुड़न, सुंडिया, पउडरी मिल्डयू रोगों ने हमला बोल दिया है। सरकारी स्तर पर दवाइयां न मिलने से बागवानों को निजी दुकानों में महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। बागवान हर रोज सरकारी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन दवाइयां नहीं मिल रहीं। कीट हमले से अब बागवानों को फसल की चिंता सताने लगी है। बाघी पंचायत के उप प्रधान मदन भींटा,…

Read More

नित्थर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रामपुर बुशहर। ग्रामीणों ने मंगलवार को नित्थर में स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। नित्थर समेत आसपास की पंचायतों से आए लोगों ने किसान सभा के बैनर तले यहां की समस्याएं हल न होने पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। किसान सभा के बैनर तले नित्थर, देहरा समेत आसपास की पंचायतों के लोग नित्थर में इकट्ठे हुए और नारेबाजी की। लोगों ने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि यहां उप तहसील को खुलवा दी गई परंतु इसमें स्टाफ की व्यवस्था पर कोई ध्यान…

Read More

चोरी के आरोपी खाई में कूदे, शिमला रेफर

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह भी 2:30 बजे नित्थर के रैची से दो लोग एक बाइक उड़ा ले गए। चोर अभी कुछ ही दूर पहुंचे थे कि लोगों ने उन्हें देख लिया। एक व्यक्ति ने बाइक भी पहचान ली। लोगों को अपने ओर आते देख चोरों ने झाड़ियों में छलांग लगा दी और गहरी खाई में जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को नाले से बाहर निकाला और उपचार…

Read More