कैलाश की हत्या पर एसएफआई में रोष

सोलन। कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या पर एसएफआई इकाई ने पुलिस प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की है। इकाई अध्यक्ष देवी चंद रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पदाधिकारियों ने दावा है कि पुलिस को सूचित करने के बाद भी पुलिस ने चुस्ती नहीं दिखाई। अगर पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता तो कैलाश की जान बच सकती थी। इस संबंध में जिला एसएफआई इकाई ने कहा कि सोलन में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन उदासीन का रवैया अपना…

Read More

वाहन चपेट में आया बाइक सवार

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर संडोली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को नालागढ़ से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यह घटना देर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे की है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी पपू बाइक पर सवार होकर नालगढ़ की ओर जा रहा था। संडोली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से उसे अपने चपेट में ले लिया। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो…

Read More

सिरमौर, शिमला तथा किन्नौर के युवाओं को सेना में जाने का मौका

नाहन (सिरमौर)। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से सोलन जिले के डगशाई आर्मी पब्लिक स्कूल में 15 से 22 जून तक आर्मी की खुली भर्ती करवाई जा रही है। इसमें सोलन, सिरमौर, शिमला तथा किन्नौर के उम्मीदवार भाग ले सकेेंगे। यह जानकारी मंगलवार को कर्नल सीवी क्षेत्री ने उपायुक्त कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि सैनिक जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तथा सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन तथा सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए साढ़े 17 से 23 साल…

Read More

टायफाइड ने एक दर्जन पहुंचाए अस्पताल

शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र में टायफाइड ने पांव पसार लिए हैं। एक के बाद एक मरीज शिलाई अस्पताल में इलाज को पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक केंद्र शिलाई में लगभग एक दर्जन रोगियों को भरती किया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पंचराम 60, बसंती 50, रजनीश 10, दुर्गा देवी 50, राहुल एक वर्ष, नीटू 15 वर्ष, कमला देवी 30 वर्ष, श्वेता 28, प्रकाश एक वर्ष, संगीता 10 वर्ष, धनो देवी 50, छुमा देवी 30 तथा दुर्गा देवी 50 वर्ष को शिलाई अस्पताल में भरती करवाया गया। इन…

Read More

प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड से गलत सूचना हटाई

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लगे सरकार के नए बोर्ड पर गलत दूरियां दर्शाई गई थीं। इससे यात्रियों व श्रद्धालुओं में भ्रम पैदा हो रहा था। इसके बाद देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश की गलत दूरी को बोर्ड से हटा दिया गया है। पांवटा निवासी अतर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपाल, चेतन, कपिल, दिनेश तोमर, मनजीत सिंह, अरुण शर्मा व प्रेम चंद ने कहा कि गलत दूरी अंकित होने से भ्रम पैदा होता रहा। गुरु की नगरी में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सही दूरी का पता नहीं चल…

Read More

सरकार के निर्णय पर बिफरे पल्होड़ी वासी

नाहन (सिरमौर)। पंचायत पल्होड़ी वासियों में राज्य सरकार के प्रति भारी रोष है। राज्य सरकार के निर्णय ने पंचायत पल्होड़ी को पिछड़ी पंचायत से बाहर रखने के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में इन आदेशों को लेकर भारी रोष है। पंचायत उप प्रधान बली मुहम्मद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार की इस नोटिफिकेशन का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 65 साल भी पंचायत पल्होड़ी सभी प्रकार की सुविधाओं से महरूम है। न पीने का पानी। न गांव के लिए पक्की सड़कें और न ही…

Read More

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विवि में सफाई, पुताई

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 20वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वागत के लिए लगभग तैयार है। परिसर की सफाई से लेकर भवनों की सूरत रंगाई और पुताई से बदली जा रही है। सभागार की सूरत बदलने की प्रक्रिया विवि प्रशासन ने शुरू कर दी है। स्टेज के सभी परदों से लेकर कारपेट को बदलने का काम चल रहा है। परिसर के शुरू होने और यहां जाने वाले हर रास्ते की सफाई करवाई जा रही है। सभागार में विश्वविद्यालय के सफाई, बिजली से लेकर सभी कर्मचारियों की तैनाती…

Read More

वर्मा कंस्ट्रक्शन के नक्शों को रद करने तक की सिफारिश हो सकती है : एमसी

शिमला। चौपाल के विधायक और वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बलवीर वर्मा द्वारा छोटा शिमला के ऐरा होम में बनाए जा रहे फ्लैट्स के नक्शों को खंगाला जाएगा। नगर निगम के आर्किटैक्ट प्लानर राजीव शर्मा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। स्वीकृत नक्शों और निर्माण स्थल की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि वन मंडलाधिकारी ने मौके पर जाकर कुछ अनियमितताएं पाई हैं। इसके चलते आर्किटैक्ट प्लानर को नक्शों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। छोटा शिमला के ऐरा होम…

Read More

मिस शिमला प्रतियोगिता के लिए 38 ने दिया आडिशन

शिमला। समर फेस्टिवल में आयोजित होने वाले मिस शिमला कंपीटिशन के लिए मंगलवार को कालीबाड़ी हाल में आडिशन लिए गए। सुबह ग्यारह से शाम चार बजे के बीच आयोजित आडिशन में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, कद काठी, चाल-ढाल व प्रस्तुति के आधार पर आंकलन किया गया। आडिशन के दौरान फेस आफ द ईयर का खिताब जीत चुकी उजाला राजटा, मिस हिमाचल प्रतियोगिता की टॉप फाइव फाइनलिस्ट रहीं आषिता व भारती कनवाल बतौर निर्णायक मौजूद रहीं। मिस शिमला प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रमुख राजीव अरोड़ा ने…

Read More

विधायक कसूरवार पाए गए तो कानूनी कार्रवाई सुधीर शर्मा

शिमला। राज्य सरकार ने विधायक की कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच का जिम्मा नगर निगम आयुक्त को सौंपकर रिपोर्ट तलब की है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर वर्मा की कंपनी पर आरोप है कि दो पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया है। नगर निगम भी अपने स्तर पर सोमवार से मौके पर जाकर जांच में जुट गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी मौके पर पेड़ों को पहुंचाए गए नुकसान के साक्ष्य खोजे गए। वहीं, नगर निगम की वन शाखा ने मंगलवार को…

Read More