गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, जीना मुहाल

गगरेट (ऊना)। भयंकर गर्मी से गगरेट क्षेत्र के बाजारों में दिन के समय कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, इस गर्मी के सीजन में ग्राहकों की कमी से व्यापारी वर्ग भी हताश है। क्षेत्र के व्यापारियों प्रिंस, कपिल देव, राकेश कुमार, संजय शर्मा, संदीप जसवाल, अरविंद, रोहित, मनोज कुमार के अनुसार गर्मी के चलते बाजार से रौनक गायब हो गई है। ग्राहकों ने दोपहर के समय बाजार का रुख करना बंद कर दिया है। क्षेत्र के लोगों…

Read More

ऊना में स्कूलों का समय बदला

ऊना। जिला ऊना में स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। भीषण गर्मी में मुश्किलें झेल रहे बच्चों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त ऊना ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं कि 24 मई से 30 जून तक स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और साढ़े बारह बजे स्कूलों में छुट्टी होगी। मंगलवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिले में प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के बाद…

Read More

हिमाचल एक्सप्रेस में फर्जी टीटी पकड़ा

ऊना। दिल्ली से ऊना आ रही हिमाचल एक्सप्रेस रेल में फर्जी टीटी बनकर यात्रियों को ठग रहे एक शख्स को पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक करनाल निवासी एक युवक पिछले कई दिन से हिमाचल एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर यात्रियों से अवैध रूप से जुर्माना वसूल रहा था। इस गाड़ी में सफर कर रहे ऊना ग्राहक सुरक्षा समिति के प्रतिनिधि एसके जैन तथा कुछ अन्य लोगों ने संदेह होने पर रेलवे पुलिस को सूचित किया। ट्रेन में यात्रा कर रहे एसके जैन, धीरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिरुद्ध ठाकुर,…

Read More

जैव विविधता पर बच्चों को किया जागरूक

ऊना। अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में ईको क्लब के सदस्यों और बच्चों ने साथ लगते जंगल का भ्रमण करके जैव विविधता की जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की अद्वितीय जैव-विविधता के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से होने वाले नफे-नुकसान पर विशेष रूप से छात्रों को व्यापक रूप से जागरूक करना है। इसी कड़ी में स्कूल के 40 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों के दल ने पिछले दिनों अंब-अंदौरा पहुंची विशेष रेलगाड़ी…

Read More

उद्योग के सामने गाड़ दिए तंबू

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में ट्रक यूनियन और उद्योग प्रबंधकों में माल ढुलाई को लेकर विवाद और गहरा गया है। यूनियन ने सहमति न बनने पर एक उघोग के सामने मंगलवार देर रात से ही टैंट गाड़ लिए हैं। ट्रक आपरेटरों ने टैंट में से ही ट्रक यूनियन का काम शुरू कर दिया है। जिससे ट्रक यूनियन एवं उद्योगपतियों के बीच माल ढुलाई को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ गया। बढ़ते तनाव के मद्देनजर पुलिस की एक टीम को भी मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस हर तरह की…

Read More

मंदली पंचायत के प्रधान पर हमला

ऊना। बीहडू चौक पर मंदली पंचायत प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में आरोपी ने तैश में आकर प्रधान के सिर पर कांच का गिलास फोड़ डाला। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। प्रधान को घायलावस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान महेंद्र पाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि…

Read More

कोटखाई पहुंचने पर रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत

कोटखाई (शिमला)। सीपीएस बनने के बाद पहली बार कोटखाई पहुंचने पर रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। उनके अभिनंदन के लिए एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने रोहित ठाकुर से कहा कि बिजली और पानी की समस्या कोटखाई में आम हो गई है, जिसका समाधान जल्द किया जाए। रोहित ठाकुर ने कहा कि पराला सब्जी मंडी को जल्द से जल्द लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा कोटखाई में बन रहे विकास भवन के लिए तीन…

Read More

कांग्रेस ने बदले की भावना से किया काम : भाजपा

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने केवल बदले की भावना से काम किया है। इसके चलते रामपुर के ननखड़ी में खोला गया कालेज तक बंद कर दिया गया। लोगों को मिलने वाले सस्ते राशन पर भी कैंची चलाई गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

कई घंटे मुसीबत में फंसे रहे मुसाफिर

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला के नेसंग झूला के पास सड़क को चौड़ा करने के दौरान पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के आने से एनएच-22 देर रात से बंद हो गया। इसके बाद बुधवार दोपहर तक सड़क मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। पूह और काजा की ओर से आने वाले लोगों को पैदल रास्ता पार कर सफर करना पड़ा। हालांकि, सीमा संगठन के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोपहर दो बजे के करीब यातायात के लिए बहाल कर दिया। मंगलवार…

Read More

सापनी में नकदी फसलों पर संकट

सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सापनी में किसानों को सिंचाई सुविधा न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आईपीएच विभाग ने इस क्षेत्र के लिए कूहल का निर्माण भी कर रखा है लेकिन कूहल के जगह-जगह से टूटे होने के कारण बागवानों और किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी का मौसम होने से नकदी फसलें सूखने के कगार पर हैं। सापनी पंचायत के तहत आने वाले गांव कारमो, चौकचरा, ब्रैयानंग, चुलेनदैन तथा शनादैन के करीब पांच…

Read More