बीडीओ समेत तीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

नूरपुर (कांगड़ा)। विनोद आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किए गए बीडीओ सुशील चौधरी, अश्वनी शर्मा, इंद्रजीत पठानिया को बुधवार को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद नूरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी बृज मोहन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन तीनों आरोपियों को कोर्ट की ओर से 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

Read More

आईटीआई शमशी के 245 छात्रों को मिलेगा रोजगार

कुल्लू। टाटा मोटर्स पंतनगर उत्तराखंड ने बुधवार को आईटीआई शमशी में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में मोटर मकैनिक, टर्नर, वेल्डर, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रिशियन तथा सीओई के करीब 270 प्रशिक्षणार्थ्यों ने भाग लिया। मोटर मकैनिक के 75, फिटर के 49, टर्नर के 29, वेल्डर के लिए 30, पेंटर जनरल के 5, इलेक्ट्रिशियन के 29 और सीओई पदों के 28 प्रशिक्षणार्थी साक्षात्कार में चयनित हुए। 245 प्रशिक्षणार्थी साक्षात्कार में चयनित हुए। संस्थान के प्राचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि आईटीआई शमशी से चयनित हुए छात्र-छात्राएं जुलाई माह में अपना कोर्स पूरा…

Read More

यात्रियों की जान से खिलवाड़ क्यों?

काईस (कुल्लू)। खटारा बसों के दम पर हिमाचल परिवहन निगम कुल्लू डिपो अपनी नैया पार लगाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। निगम के बेडे़ में शामिल करीब 19 बसें निधार्रित एक्सपायरी तिथि की अवधि पूरी कर चुकी हैं। बसों की हालत खराब होने से यात्री भी इनमें सवारी करने से परहेज करने लगे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो को करीब 10 बसों की कमी है। खटारा तथा बसों की कमी के कारण अब निगम की बसों की बजाय लोग टैक्सियों से सफर करने को मजबूर हैं।…

Read More

लाहौल-स्पीति में बिना संगठन उप चुनाव लडे़गी भाजपा?

केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्या प्रदेश भाजपा हाईकमान लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में मंडी संसदीय उप चुनाव की जंग बिना संगठन के लड़ने के मूड में है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि जनजातीय विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार से लेकर रणनीति तय करने का जिम्मा भाजपा हाईकमान खुद शिमला से ही रिपोर्ट के जरिए संचालित करेगी। हाईकमान को लगता है कि लाहौल-स्पीति भाजपा के भीतर वर्चस्व को लेकर सुलग रही गुटबाजी की चिंगारी पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव पर भारी पड़ सकती है। कार्यकारिणी का गठन करके चुनाव के ऐन मौके…

Read More

27 मई से चुनाव प्रचार में जुटेंगे कर्ण सिंह

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव का बिगुल बजते ही नेता भी सक्रिय हो गए हैं। बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह 27 मई से प्रचार अभियान बंजार क्षेत्र में शुरू करेंगे। कर्ण सिंह बंजार हलके में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेेंगे। युवा मतदाताओं की कमान बेटे के हाथ में रहेगी जबकि महिला वर्ग की जिम्मेदारी उनकी पत्नी देखेंगी। पत्रकार वार्ता में विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए उनकी ओर से कोई कसर नहीं…

Read More

वन रक्षकों की भर्ती बबेली में आज से

कुल्लू। वन विभाग द्वारा वन संपदा की रक्षा करने के लिए की जा रही वन रक्षकों भर्ती के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है। वन वृत्त कुल्लू में 23 मई को प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता के लिए भर्ती की जा रही है। 23 से 30 मई तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया जिला मुख्यालय के साथ सटे आईटीबीपी के प्रशिक्षण संस्थान बबेली में आरंभ होगी। वन वृत्त कुल्लू के अरण्यपाल गिरीश होजूर ने बताया कि आठ दिन तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में उम्मीदवारों को…

Read More

फुलमून पार्टी के विरोध में सराज टूरिज्म विकास संघ

ब्ंाजार (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से जुड़े इको जोन के क्षेत्र शाईरोपा में विदेशियों के मनोरंजन के लिए आयोजित 24 से 26 मई तक तीन दिनों तक चलने वाली फू लमून पार्टी के विरोध में क्षेत्र के लोग मुखर हो गए हैं। इसके लिए सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहर सिंह व संस्था के सदस्यों ने विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की पार्टियों से क्षेत्र की संस्कृति व लोक परंपराओं पर दुष्प्रभाव पडे़गा। इस तरह की पार्टियों में मनोरंजन के लिए खुलेआम नशे का सेवन…

Read More

शाईरोपा में राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन 24 मई से

कुल्लू। हिमालय नीति अभियान के तहत 24 मई से बंजार के शाईरोपा में तीन दिवसीय देशव्यापी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश में वन अधिकार कानून 2006 को लागू करने में जल विद्युत परियोजनाओं व वन विभाग के दबाव होने से हो रहे विलंब को लेकर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश भर से 50 व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके लिए हिमाचल सरकार, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों को भी न्योता दिया गया है ताकि आम सहमति…

Read More

किश्तवाड़ में हुई घटना पर लोग हैरान

थानाकलां (ऊना)। किश्तवाड़ में तैनात एसएसबी का जवान विजय कुमार छुट्टी आने पर गांव के सभी लोगों से मिलता है। आस पड़ोस के बच्चों के लिए चाकलेट एवं टाफी आदि लेकर आता है। गांव के सभी बच्चे बेसब्री से विजय के आने का इंतजार करते थे। उपमंडल बंगाणा की बोहरू पंचायत के गांव लिदकोट का विजय करीब 22 वर्ष पहले सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुआ। सोमवार देर रात जम्मू के घटनाक्रम में विजय ने दो सैनिकों को गोली मार दी और दो को गोली मार कर घायल कर दिया…

Read More

बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं पर उपभोक्ताओं ने रोष जताया

दौलतपुर चौक (ऊना)। बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं के चलते हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि गगरेट क्षेत्र में पिछले कई दिन से मोबाइल सिग्नल की आंख मिचौनी चल रही है। वहीं, ब्राडबैंड सेवा भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिससे लोगों को रिश्तेदारों से बात करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को मजबूरन अन्य संचार सेवाओं का प्रयोग करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं पर उपभोक्ताओं ने गहरा रोष जताया है।…

Read More