चंबा। जिला चंबा में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। प्रचंड गर्मी के कारण कई बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रतिदिन क्षेत्रीय अस्पताल चंबा व आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में काफी संख्या में रोगी पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार को 150 के करीब तथा आयुर्वेदिक अस्पताल में 50 के करीब मरीजों ने अपना चेकअप करवाया। दिन भर अस्पताल में रोगियों की भीड़ रही। इसमें सबसे अधिक रोगी जलजनित रोगों के शिकार हुए हैं। डायरिया, टायफायड, वायरल फीवर, उल्टी व दस्त के…
Read MoreMonth: May 2013
ढांक के नीचे फेंक कर युवक की हत्या
पुखरी (चंबा)। तीसा थाना के तहत गांव तलोटा तहसील चुराह में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में नरेंद्र के बड़े भाई इंद्र प्रकाश की हनीश से पैसों के लेन देन को लेकर बहस हो गई। तब नरेंद्र ने भाई का बीच बचाव करके उन्हें झगड़े से रोका। इससे हनीश खफा था। रात को वापस लौटते वक्त उसने नरेंद्र को ढांक के नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत होे गई। पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी…
Read Moreगुच्छी का धड़ल्ले से हो रहा अवैध कारोबार
चुवाड़ी (चंबा)। क्षेत्र में अरसे से वन संपदा का अवैध रूप से कारोबार हो रहा है। प्रियंगुल, बनूनी, कैंथली, ददरियाड़ा, जोत और काहरी बीट में ग्रामीण काफी मात्रा में गुच्छियां एकत्रित करते हैं। हालांकि, इन बीटों में इक्का दुक्का कारोबारियों के पास ही परमिट है, जो गुच्छी की खरीद फरोख्त कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ कारोबारी बिना परमिट के ही अवैध रूप से कारोबार करके खूब मुनाफा कमा रहे हैं। इससे रॉयलिटी के रूप में वन विभाग के खाते में जमा होने वाली राशि विभाग को नहीं मिल पा…
Read Moreनरेंद्र 8वीं बार उद्यान कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
चंबा। जिला उद्यान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव उद्यान विभाग के सभागार में हुए। इसमें उद्यान विभाग कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रधान राजीव चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव रिटर्निंग आफिसर ईश्वर सिंह की देख-रेख में हुए। उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र कुमार को लगातार 8 वीं बार जिला महासंघ का प्रधान चुना। मदन कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, जीवन सिंह राणा को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। राज्य प्रधान द्वारा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान नरेंद्र कुमार…
Read Moreबृजमोहन बेदी को बनाया जिलाध्यक्ष
चंबा । अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सुरेंद्र मनकोटिया गुट ने जिला इकाई का चुनाव स्थानीय सर्किट हाउस में करवाया। चुनाव रिटर्निंग आफिसर राम सिंह व एआरओ पवन मरोल की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसहमति से बृज मोहन बेदी को महासंघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को रिर्टनिंग कमेटी ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई की कार्यकारिणी के भी चुनाव आयोजित किए गए। इसमें नगेंद्र गुप्ता को शहरी इकाई का अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार को महासचिव…
Read Moreआग की भेंट चढ़ गया मकान और सैकड़ों पौधे राख
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। वन रेंज डाडासीबा की वन बीट अमरोह के जंगल में लगी आग से संतोष कुमारी पत्नी स्वर्गीय प्रेम कुमार का मकान जलकर राख हो गया है। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। बीती रात आगजनी की घटना से मिड हिमालय प्रोजेक्ट के तहत लगाई गई सागवान, दरैक व कचराल की नर्सरी के सैकड़ों पौधे आग की चपेट में आने से राख हो गए। अमरोह पंचायत के ग्रामीण रात भर आग बुझाने में जुटे रहे। रातभर आग बुझाने का प्रयास करने के बावजूद भी बुधवार दोपहर एक बार…
Read Moreकेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
धर्मशाला। बीएसएनएन के चीलगाड़ी स्थित कार्यालय के बाहर फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीएसएनएल कर्मियों की सेलरी कम करना उनके साथ धोखा है। वृत्त सचिव तिलक राज ठाकुर, रमेश चंद, अमरजीत सिंह और एस घेई ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों को 78.2 प्रतिशत सेलरी देने की बजाय 68.2 प्रतिशत सेलरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दस प्रतिशत कम सेलरी देना उनके…
Read Moreअध्यापकों पर गाज के फैसले पर भड़का संघ
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में कम परिणाम आने पर शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों पर गाज गिराने के फैसले का जिला पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने कड़ा विरोध किया है। यही नहीं, संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र से शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसमें अध्यापकों के साथ अभिभावकों को भी बराबर का भागीदार बनाया जाए। संघ केप्रधान विजय परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विरोध जताया गया कि प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में आए कम…
Read More38 वर्षीय महिला की नाले में बहने से मौत
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की फटाहर पंचायत के करनाथू गांव की 38 वर्षीय बिंद्रा देवी की परेई नाले में बहने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करनाथू गांव की दो महिलाएं बीते दिन उतराला से ऊ पर पहाड़ियों पर स्थित पशुधन के लिए घोड़ों में सामान लादकर ले जा रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले परेई नाले को पार करते समय बिंद्रा देवी अचानक पानी में बह गई तथा उसके साथ चल रही वीना देवी ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाया। वीना देवी ने बताया कि नाले में…
Read Moreकारोबार पर गरमी की मार पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर में गर्मी ने दिनों दिन अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान ने लोगों को दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं, स्कूली छात्रों को मजबूरन गर्मी में बाहर निकलना पड़ रहा है। शहर के हर हिस्से में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते बाजारों में रौनक गायब हो रही है। गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तेज धूप तथा गर्म हवाओं के चलते नूरपुर…
Read More