सोलन । आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला कमेटी सीटू ने आंगनबाड़ी परियोजनाओं के निजीकरण और सुपरवाइजरों की भर्ती के नियमों में किए गए परिवर्तन की कड़े शब्दों में निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर 27 मई का जिला भर में आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस मौके पर कर्मचारी शिमला पहुंच कर सरकार को ज्ञापन भी सौंपेंगे। इसी संदर्भ में बुधवार को एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें आंगनबाड़ी कर्मचारी ममता वर्मा ने कहा कि सुपरवाइजरों की भर्ती के…
Read MoreMonth: May 2013
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के भाटियां स्थित टीवीएस कंपनी से दभोटा की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल को ढाणा की उतराई में विपरीत दिशा से आ रही एक इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां दोनों उपचाराधीन है। इनोवा का चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार टीवीएस कंपनी भाटियां में कार्यरत एवं बाइक राइडर…
Read Moreएसपी सोलन से पद छोड़ने की मांग
सोलन। कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या पर गुस्साए लोगों ने शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा के बैनर तले भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और लोगों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। सोलन के रेस्ट हाउस से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन रैली निकली। पुराना बस स्टैंड से माल रोड होते हुए रैली डीसी चौक तक पहुंची। हत्या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार के साथ-साथ एसपी सोलन से पद छोड़ने की पुरजोर मांग उठाई गई। वहीं शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर करनी की मांग पुलिस के…
Read Moreपुलिस बनी सरकार की कठपुतली
सोलन। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा राजीव सहजल ने सोलन पुलिस पर संगीन आरोप जड़े हैं। उनके अनुसार पुलिस सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रही है। कैलाश हत्याकांड को लेकर होने वाले प्रदर्शन के बाद वे रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एसएचओ सोलन पर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों को धमकाने के आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि मृतक कैलाश भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व सचिव था। उसने हत्या से पहले झगडे़ की सूचना पुलिस को दी थी। वहीं पुलिस लापरवाही बरतते हुए घटना स्थल…
Read Moreझूल रहे तार, लाइटें बंद, पानी भी नहीं
शिमला। मालरोड स्थित नगर निगम कार्यालय से करीब सौ मीटर दूर बसा मिडल बाजार कारोबारियों के लिए परेशानियों का अड्डा बन गया है। मिडल बाजार शहर की सबसे पॉश मार्केट माने जाने वाले मालरोड से सटा है पर यहां सुविधाएं उपनगरों से भी बदतर हैं। मिडल बाजार में ढाबों व रेस्टोरेंट की संख्या अधिक है। लंच ब्रेकफास्ट व डिनर के लिए न सिर्फ सैलानी बल्कि स्थानीय लोग भी यहां जुटते हैं। होटलों से निकलने वाला कूड़ा कारोबारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। नगर निगम कर्मी दिन में सिर्फ एक…
Read Moreआरएमएसए की राशि का हिसाब मांगा
शिमला। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला भर में चल रहे दसवीं और बारहवीं स्तर के 317 स्कूलों से 2009 से जारी राशि के खर्च का लेखाजोखा मांगा गया है। उच्च शिक्षा उप निदेशक ने सभी स्कूलों को छह जून को पोर्टमोर स्कूल में बुलाया है। सभी को डीडीओ की रब्बर स्टैंप सहित कैश बुक, बैंक पास बुक, खर्च राशि के बिल बाउचर साथ लाने को कहा गया है। इस दौरान स्कूल मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्यों को लेखा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीते अक्तूबर से आरएमएसए की खर्च…
Read Moreकेएनएच में आधे घंटे देरी से खुली टेस्ट लैब
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में बुधवार को तय समय पर टेस्ट लैब न खुलने के कारण जम कर बवाल हुआ। लैब खुलने से करीब आधा घंटा पहले ही मरीज पर्चियां लेकर लैब के बाहर जुट गए थे, लेकिन तय समय पर लैब न खुलने के कारण मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। केएनएच में टेस्ट लैब खुलने का समय सुबह साढे़ नौ बजे है, लेकिन दस बजे से पहले लैब खोलने की जहमत नहीं उठाई जाती। बुधवार को भी साढ़े नौ बजे लैब नहीं खुली जिसके कारण मरीज व उनके…
Read Moreभाजयुमो ने निकाली ‘घोटालों की बारात व शव यात्रा’
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को यूपीए-2 के चार साल पूर्ण होने पर ‘घोटालों की बारात व शव यात्रा’ निकाली। यह यात्रा लोअर बाजार से तार घर तक निकाली गई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार निकम्मी, भ्रष्ट और अत्याचारी है। इसने देश के करोड़ों लोगों के सपनों का चीरहरण किया है। भाजयुमो का इस सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। युवा मोर्चा का आरोप है कि इस सरकार ने देश को करोड़ों का कोयला घोटाला दिया।…
Read Moreराष्ट्रपति के काफिले के लिए दस मिनट रुकेगा ट्रैफिक
शिमला। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर में ट्रैफिक प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। केवल राष्ट्रपति के काफिले के लिए शहर का ट्रैफिक पांच से दस मिनट के लिए रोका जाएगा। संजौली और ढली सड़क मार्ग पर ट्रैफिक दस मिनट तक रोके जाने का दावा किया गया है। इसके अलावा पूरे शहर में पांच मिनट ट्रैफिक बंद रहेगा। यह व्यवस्था 25 मई तक रहेगी। उधर, थानों और चौकियों में तैनात स्टाफ को भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात किया गया है। लिहाजा थाने लगभग खाली…
Read Moreपीने लायक नहीं अश्वनी खड्ड का पानी
शिमला। अश्वनी खड्ड का पानी पीने लायक नहीं है। इसका खुलासा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) की रिपोर्ट में हुआ है। पीलिया फैलने की वजह भी अश्वनी खड्ड के पानी को बताया गया है। आईपीएच की सब कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मर्ज एरिया में सीवरेज की कनेक्टिविटी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। यही सीवरेज का पानी अश्वनी खड्ड में पहुंच रहा है। पानी ट्रीट करने के बाद भी पीने लायक नहीं है। इस पानी को पीने से…
Read More