
सोलन। कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या पर गुस्साए लोगों ने शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा के बैनर तले भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और लोगों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। सोलन के रेस्ट हाउस से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन रैली निकली। पुराना बस स्टैंड से माल रोड होते हुए रैली डीसी चौक तक पहुंची। हत्या आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार के साथ-साथ एसपी सोलन से पद छोड़ने की पुरजोर मांग उठाई गई। वहीं शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर करनी की मांग पुलिस के समक्ष रखी। रैली के दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की बहसबाजी भी हुई। पुलिस की संयम बरतने की सख्ती के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी भी तीखी होती गई। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बैनर और तख्तियों लेकर लोगों ने माल रोड पर कैलाश ठाकुर की हत्या को लेकर गुस्सा निकाला।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव सहजल, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोरचा रितु सेठी, सचिव कमला शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा रविंद्र परिहार, शैलेंद्र गुप्ता, तीर्थानंद शर्मा, जिला महिला मोरचा की अध्यक्ष सोमा ठाकुर, कांता ठाकुर, मीरा बाखरू, मदन ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, संजीव ठाकुर, विवेक डोभाल, तिलक राज, बाबू राम, रमेश्वर कौशिक, नरेंद्र ठाकुर, बादल नाहर, चंद्रकांत शर्मा, हतिंद्र शर्मा, मुकेश वर्मा, नंद राम, भरत साहनी, मनु शर्मा, संजीव मोहन, अनिल चौहान, भीष्म शर्मा और धर्मेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
नाम से पूछ रही पुलिस कौन है यह
रैली के दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों के नाम खंगालती दिखी। पुलिस की इस मुहिम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रैली में कौन-कौन प्रदर्शन कर रहा है, पुलिस इस को लेकर काफी उत्सुक दिखी।
माल रोड छावनी में तब्दील
प्रदर्शन के वक्त माल रोड पर काफी पुलिस बल दिखा। रैली निकलने पर चार पुलिस के जवान मौजूद थे। वहीं रैली के डीसी चौक तक पहुंचते-पहुंचते काफी संख्या में पुलिस के जवान एकत्र हो गए।
