नहीं बुझती आग तो जल जाता स्कूल

डरोह (कांगड़ा)। इलाके के गांव मूंढी में वीरवार लगी आग से भारी तबाही होने से बच गई। स्कूल के पास जंगल में लगी आग दोपहर को इतनी प्रचंड हुई कि आग स्कूल तक जा पहुंची। आग पर स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि स्कूल के करीब 150 छात्रों और अध्यापकों को इस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आग पर करीब तीन घंटे बाद काबू पाया गया। अन्यथा स्कूल का सारा भवन जल कर राख हो जाता। लेकिन बड़ी बात यह…

Read More

बिल नहीं चुकाया तो खेल नगरी में अंधेरा

धर्मशाला। नगर परिषद बिजली बोर्ड की कर्जदार हो गई है। नप पर एक करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। ऐसे में बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए नप को बिजली बिलों की अदायगी करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। अब भी नगर परिषद निर्धारित समय के अंदर बिजली के बिल अदा नहीं करती है तो पूरे शहर की बिजली के कनेक्शन काटे जाएंगे। नगर परिषद से बोर्ड ने बिलों का लगभग 1 करोड़ रुपए वसूल करना है। पहले भी नगर परिषद को बिलों की अदायगी…

Read More

पपरोला में आग से नुकसान

पपरोला (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के कस्बा पपरोला में वीरवार देर रात्रि बेकरी स्टोर चलाने वाले रमेश चंद के घर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान और 3 वाशिंग मशीनें राख हो गईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। जानकारी केअनुसार पपरोला के मुख्य बाजार में बेकरी की दुकान करने वाले रमेश चंद की दुकान की चौथी मंजिल पर स्थित एक स्टोर…

Read More

गोल्ड लोन मामले में 12 नामजद

पालमपुर( कांगड़ा)। शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक में हुए गोल्ड लोन के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने वीरवार को बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बैंक के एवेल्यूटर समेत 12 ऋणधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में लोन लेने वाले उपभोेक्ताओं ने ही बैंक से नकली सोने के नाम पर धोखाधड़ी की। इसमें बैंक द्वारा अधिकृत एवेल्यूटर ने इन ऋणधारकों का…

Read More

सिकुड़ता जा रहा है पुरानी फसलों का उत्पादन

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू कृषि और बागबानी के लिए मशहूर है। फल-सब्जियों ने ऊंचाइयां छू ली है। कुल्लू के किसान-बागबान परंपरागत खेती से पूरी तरह मुंह मोड़ चुके हैं। पौष्टिक तत्त्वों और प्रचुर कैल्यिशयम प्रदान करने वाले परंपरागत काऊणी, चीणी, काठू और कोदरा की खेती यहां लगभग विलुप्त हो गई है। जिला के किन्हीं कोने में ही अब इसकी खेती कम मात्रा में की जा रही है। बावजूद इसके सरकार की ओर से परंपरागत खेती का वजूद बचाने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। आलम यह है कि अन्य…

Read More

एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

बंजार (कुल्लू)। रोजगार की तलाश में घर बैठे बेरोजगार युवाआें के लिए खुशखबरी है। जिला कुल्लू के करीब एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए 28 मई को साक्षात्कार लिए जाएंगे। सोलन की कंपनी कंपीटेंट सर्नजिक प्राइवेट लिमिटेड यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय में लेगी। रोजगार कार्यालय बंजार के रोजगार अधिकारी मुकेश भारद्वाज ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा बीए…

Read More

सुरेंद्र नेगी किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

सैंज (कुल्लू)। बंजार भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने वीरवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। लगातार दूसरी बार किसान मोर्चा का पदभार संभालने पर शेर सिंह नेगी ने रैला के सुरेंद्र नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। शांघड के कपूर चंद, बलागाड़ के सुनील भारद्वाज, थनैली के ज्ञान चंद, थरास के राजेश शर्मा और सरची के जीवन लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनहम के महेंद्र सिंह को सचिव, पीपलाआगे के नवल महंत और सुचैहण के रामदेव को सह सचिव बनाया है।…

Read More

26 से रोहतांग का दीदार करेंगे पर्यटक

पलचान (मनाली)। मनाली आने वाले पर्यटकों की रोहतांग में घूमने और बर्फ से खेलने की आस जल्द ही पूरी होने जा रही है। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग को पर्यटकों के लिए 26 मई को खोला जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी ने विनय धीमान ने बताया कि बीआरओ से उन्हें इसकी क्लीयरेंस मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि लाहौल की तरफ आने जाने वाले वाहनों के लिए पहले ही अनुमति दी जा चुकी है। बीआरओ बर्फ हटाने के काम में लगा हुआ था। कार्य में कोई खलल ने पड़े इसके…

Read More

रिश्वत लेने का आरोपी क्लर्क सस्पेंड

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित वाहन पंजीकरण विभाग में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीएम ऊना धनवीर ठाकुर ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। 18 मई को आरोपी क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जबकि, एसडीएम ने विजिलेंस की ओर से इस संदर्भ में लिखित एवं विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को अमलीजामा पहना दिया है। वहीं वर्तमान समय में आरोपी क्लर्क 14…

Read More

हृदय गति रुकने से होमगार्ड की मौत

चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सोढ़ी राम निवासी बढेड़ा राजपूतां बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड सोढ़ी राम पिछले काफी समय से चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात था। रोजाना की तरह वह वीरवार को ड्यूटी पर सुबह 6 बजे जा रहा था तो अचानक…

Read More