पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से शिलाई एनएच-72बी मार्ग की हालत बेहद खस्ता हो गई है। सतौन से कमरऊ के बीच पारलों में विगत वर्ष बरसात में डंगा ढहा था। इस स्थल पर एक वर्ष से सड़क बेहद तंग है। कभी भी कोई बढ़ा अप्रिय हादसा हो सकता है। लेकिन, एनएच और लोक निर्माण विभाग इस संभावित जानलेवा खतरे पर आंखें मूंदे बैठा है। इस स्थल पर न तो सड़क के नीचे डंगा लगाया जा रहा और न ही ऊपर की ओर कटाई करवा कर सड़क चौड़ी की जा रही है।…
Read MoreMonth: May 2013
मिनी सचिवालय में मुश्किलों में घिरे लोग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र का तापमान 41 डिग्री पार कर चुका है। झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। चढ़ते पारे और उमस से हालत खराब है। ऐसे में मिनी सचिवालय में प्रमाणपत्र आदि बनवाने आ रहे लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। तहसीलदार कार्यालय के बाहर लोगों का जमघट लग रहा है। बरामदे में लगे पंखे खराब पड़े हैं। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को पांवटा मिनी सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों में लोगों का जमघट लगा रहा।…
Read Moreशिमला शहर में चोरों ने मचाया कोहराम
शिमला। शिमला शहर में पुलिस राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है। वहीं इस का फायदा उठाते हुए चोरों ने शहर में चोरी और सेंधमारी की ताबतोड़ वारदातों को अंजाम दे डाला। न्यू शिमला में एक दवा विक्रेता के घर में दिन के उजाले में सेंध लगाकर सोने के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं छोटा शिमला में एक मकान में दाखिल होकर घर से कीमती सामान चुरा लिया। बैम्लोई से एक गाड़ी चुराने का मामला सामने आया है। न्यू शिमला में रहने वाले हर्ष शर्मा ने…
Read Moreन पानी न पार्किंग ऊपर से जाम और गंदगी
शिमला राजधानी के टुटू बाजार में मुश्किलों का अंबार है। किसी समय में टूटु घणाहट्टी, सायरी, धामी सहित आसपास के क्षेत्र की मुख्य मार्केट हुआ करती थी। समय के साथ छोटे कस्बों में मार्केट जरूर बनी मगर आज भी टुटू बाजार की अहमियत कम नहीं हुई है। बाजार की शक्ल और सूरत में दिन रात का बदलाव आया। सड़क किनारे पार्किंग के अभाव के कारण खड़ी गाड़ियों के कारण बाजार की सड़क तंग हो गई है। मार्केट से ग्राहक का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं बाजार में…
Read Moreपेड़ कटान पर निगम का यू टर्न
शिमला। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा रविवार देर रात को प्रकाश में लाए गए छोटा शिमला के ऐरा होम में दो पेड़ों के अवैध कटान के मामले पर निगम अफसरों ने चुप्पी साध ली है। दो पेड़ों के कटे होने के मामले में नगर निगम का कोई भी अफसर अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सोमवार को मौके का दौरा कर अफसरों ने वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ चालीस हजार रुपये की डैमेज काटने का दावा किया था। लेकिन वीरवार को निगम अफसर अपने इस दावे से साफ मुकर गए…
Read Moreविश्वविद्यालय का चप्पा-चप्पा छावनी में तब्दील
शिमला। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे परिसर और विवि को जाने वाले हर रास्ते को छावनी में तबदील कर दिया गया है। विवि ही नहीं बल्कि इसके साथ लगते वन क्षेत्र में भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। विवि के मुख्य सहित परिसर को जाने वाले हर छोटे बड़े रास्ते पर गेट लगा दिए गए हैं। जहां से आवाजाही कम रहती है। उन रास्तों को बंद कर दिया गया है। परिसर के हर कोने पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। हास्टलों से आने वालों रास्तों पर भी पूरी सुरक्षा…
Read Moreपानी की बर्बादी पर 16 कनेक्शन काटे
शिमला। राजधानी में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वीरवार लेबर ब्यूरो के कार्यालय में लगी पानी की टंकी के ओवरफ्लो होेने पर दफ्तर का पानी कनेक्शन प्लग (अस्थायी तौर पर) काट दिया गया है। इसके अलावा छोटा शिमला, संजौली और कैथू में भी कनेक्शन प्लग किए गए हैं। अब दो हजार रुपये का जुर्माना चुकाने के बाद ही कनेक्शन जुड़ेगा। दूसरी बार अगर पानी की टंकी ओवर फ्लो होते हुए पाई गई तो पांच हजार रुपये का जुर्माना…
Read Moreधूमधाम से निकली लखदाता पीर की जलेब
पधर (मंडी)। पीर बाबा लखदाता को समर्पित कुफरी का दो दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। लगभग छह दर्जन पहलवानों ने कुश्ती के दंगल में दमखम दिखाया। इससे पूर्व आराध्य देव पाईंदल ऋषि डोलरा, माता जालपा भगवती सरौण और करनाल के रथों के सानिध्य में लखदाता पीर की जलेब कुफरी चौक पर पहुंची। आस्था स्वरूप ग्रामीणों ने अपनी मन्नतें पीर बाबा को कुश्ती के अखाड़े में चढ़ाई। कुश्ती का फाइनल मुकाबला रोपड़ पंजाब के पहलवान गोपाल और चंडीगढ़ के पहलवान प्रदीप कुमार के बीच खेला गया। कुफरी कुश्ती मेला…
Read Moreसुंदरनगर में अवैध कब्जों की निशानदेही शुरू
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे सरकारी भूमि पर कुंडली जमाए बैठे लोगों से कब्जा छुड़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। राजस्व विभाग के चार सदस्यीय दल को प्रथम चरण में भोजपुर स्थित सिनेमा चौक से लेकर पुराना बस अड्डा तक क्षेत्र में निशानदेही करने के लिए प्रशासन ने आदेश दिए हैं। वीरवार को निशानदेही के पहले दिन सिनेमा चौक से लेकर गोपाल मंदिर की गली तक हुई निशानदेही में दर्जनों कब्जे होने की बात सामने आई है। यहां पर पांच फीट से लेकर 15 फीट तक…
Read Moreदेवदार की लकड़ी सहित तीन गिरफ्तार
उरला (मंडी)। पधर पुलिस ने महिंद्रा जीप में देवदार की अवैध लकड़ी लेकर जा रहे तीन तस्करों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीनाें आरोपियाें और वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि पधर पुलिस दल ने एसएचओ संजीव सूद की अगुवाई में झटींगरी-कटींढ़ी मार्ग पर डायनापार्क के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक जीप सवार तस्कर पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। इन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। वाहन की…
Read More