‘हार्ड कौर के खिलाफ दर्ज हो अपराधिक मामला’

‘हार्ड कौर के खिलाफ दर्ज हो अपराधिक मामला’

सैक्टर-35 के एक होटल में बुधवार को एक स्टेज शो के दौरान आपत्तिजनक वाक्यों का प्रयोग कर सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली रैपर हार्ड कौर के खिलाफ शुक्रवार को लायर्स फॉर जस्टिस नामक संस्था ने एस.एस.पी. नौनिहाल को शिकायत दी गई है। पब्लिक विंडो के माध्यम से दायर इस शिकायत में पूरी घटना को निंदनीय करार देते हुए हार्ड कौर के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि हार्ड कौर ने अश्लील कृत्यों का इस्तेमाल किया है।…

Read More

स्पॉट फिक्सिंग: अब पछताए क्या होत, जब …

स्पॉट फिक्सिंग: अब पछताए क्या होत, जब …

आईपीएल फिक्सिंग के मामले में फंस चुके श्रीसंथ आजकल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की कस्टडी में अपने जिन्दगी के दिन काट रहे हैं। सूत्रों से मुताबिक स्पेशल सेल की कस्टडी में श्रीसंथ की हालत खराब बताई जा रही है। श्रीसंथ के द्वारा घबराहट की शिकायत करने पर सेल के ऑफिसरों ने एम्स के डॉक्टर से उसका मेडिकल चेकअप भी कराया है। यह भी बताया जा रहा है कि श्रीसंथ का तीन बार मेडिकल चेकअप हो चुका है। स्पेश्ल सेल के सूत्रों के मुताबिक श्रीसंथ डिप्रेशन में आ चुके हैं…

Read More

कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती को स्कूलों में पहुंच रहे विज्ञापन

हमीरपुर। प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए फर्जी विज्ञापन पहुंच रहे हैं। फर्जी विज्ञापन में आवेदन कर्ता से 650 रुपए फीस की मांग की गई है। विज्ञापन में पदों की कुल संख्या 19500 बताई गई है लेकिन हैरानी की बात यह है कि न तो सरकार की ओर से विज्ञापन जारी हुआ है। न ही शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन सर्व कंप्यूटर साक्षरता अभियान ने बिना किसी संस्थागत पते के निकला है। पैसे भेजने के लिए दर्शाया…

Read More

सड़क दुर्घटनाएं रोकने को पुलिस लेगी जनता की राय

हमीरपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आम जनता के सुझाव लेगी। साथ ही जनता को यातायात नियमों, नशा निवारण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने तीन हजार सुझाव पत्र प्रकाशित करवा लिए हैं। इन्हें पंचायत और स्कूल स्तर से आम जनता तक पहुंचाने को प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। हमीरपुर में सड़क दुर्घटनाओं, चोरी की घटनाओं और युवा पीढ़ी में नशे की प्रवृति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि तीनों मुद्दों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से…

Read More

20 दोपहिया वाहन चालकों के चालान

हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर ने बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के 20 चालान किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने 10 चालानों का जुर्माना मौके पर वसूल कर 4500 रुपए जुर्माना एकत्रित किया है। जबकि शेष चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने 20 वाहन चालकों का चालान कर 4500 जुर्माना वसूल किया है। जबकि शेष चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है।

Read More

भक्तों की सफाई व्यवस्था के आगे प्रशासन हुआ बौना

नादौन (हमीरपुर)। संत निरंकारी मिशन के प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 25 मई को नादौन (भड़ोली) में प्रादेशिक समागम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। भक्तों ने समागम की तैयारियों के तहत शुक्रवार को सुबह सबेरे से ही स्थानीय सड़काें पर सफाई अभियान तेज कर दिया। भीष्ण गर्मी के बावजूद सैकड़ों भक्त टोलियों में एनएच 88 नादौन-ज्वाला जी, नादौन-हमीरपुर तथा नादौन होशियार सड़क पर और आसपास बिखरी गंदगी को हटाने में जुटे रहे। बाबा जी के अनुयाइयों ने मात्र एक ही दिन में सफाई अभियान चलाकर…

Read More

बस-जीप भिड़ंत में आठ यात्री घायल, दो गंभीर

नादौन (हमीरपुर)। नादौन-अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहला में एक जीप और बस की टक्कर में आठ यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद एक को पीजीआई और दूसरे को टांडा रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस अम्ब से नादौन की ओर आ रही थी। कोहला के समीप एक मोड़ पर नादौन से अम्ब की ओर जा…

Read More

उहल अस्पताल के कर्मिर्यों को कारण बताओ नोटिस

टौणीदेवी (हमीरपुर)। उहल में बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना के दौरान पीएचसी के बंद रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है तथा ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मियों के गैर हाजिर होने पर उनपर गाज गिरना निश्चित है। पिछले माह परनाली गांव में सड़क दुर्घटना में दस लोगों को मौत हो गई थी तथा पांच घायल हो गए थे लेकिन एक किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उहल पर ताले लटके हुए थे। इसके चलते घायलों को हमीरपुर व टौणीदेवी अस्पताल लेकर जाना…

Read More

रेणु के इलाज को मदद की दरकार

हमीरपुर। लोन से वाहन खरीद मेहनत कर शाम को रोटी का जुगाड़ करने वाले घुमारवीं के एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक निजी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर तैनात महिला की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, बीमारी के कारण नौकरी भी छूट गई है। पत्नी का पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार चल रहा है। रेणु की जिंदगी बचाने को हर तीसरे दिन डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। एक माह में 20 से 22 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। पीड़िता की समय रहते किडनी…

Read More

चार पियक्कड़ वाहन चालकों के चालान

हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने चारों चालकों का चालान कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलाप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी नादौन, अशोक कुमार पुत्र केसर चंद निवासी कुठार, सूमित कुमार पुत्र किश्न कुमार निवासी भटेरा, नादौन और सुरेश कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी टिक्कर जयसिंहपुर, कांगड़ा का शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किया है। पुलिस ने चारों चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस…

Read More