नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे विदू दारा सिंह को जहां एक ओर आज कोर्ट में पेश किया गया वहीं दूसरी ओर विंदू ने कोर्ट में अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। विंदू दारा सिंह ने कोर्ट में कहा कि गुरूनाथ मयप्पन का सट्टोबाजी में कोई रोल नहीं है। विंदू ने पहले मयप्पन के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि मय्प्पन भी सट्टेबाजी में शामिल है लेकिन आज उसने कोर्ट में पलटी मार दी और कहा कि मयप्पन का सट्टेबाजी में कोई रोल नहीं है। इससे…
Read MoreMonth: May 2013
आखिर बीजेपी ने राम जेठमलानी को बहार का रास्ता दिखा ही दिया
नई दिल्ली: बीजेपी में विरोध का सवार ऊँचा करने वाले राम जेठमलानी को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। बीजेपी ने कहा की जेठमलानी को पार्टी में अनुशासन भंग करने के लिए निकल गया है जेठमलानी को 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित किया गया है आज बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैंसला लिया गया । कर्नाटक में बीजेपी की करारी हार के बाद पार्टी पर आरोप लगाते हुए राम जेठमलानी ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नरम पड़ गई है। राम जेठमलानी…
Read Moreनाबालिग ने लड़की से किया दुराचार
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय थाना के अंतर्गत नाबालिग लड़की से नाबालिग लड़के द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। बीती रात आरोपी लड़की को घर के बाहर से उठाकर ले गया तथा नाले में जाकर दुराचार किया। वहीं उपस्थित एक अन्य साथी ने भी उससे दुराचार किया। पुलिस ने दो युवकों के साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को बड़सर थाना में नाबालिग लड़की ने मां के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात को करीब 12 बजे घर से बाहर…
Read Moreदो दिवसीय प्रादेशिक निरंकारी समागम का समापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में ब्यास नदी के तट पर आयोजित प्रादेशिक निरंकारी समागम रविवार देर रात सम्पन्न हो गया। बाबा हरदेव सिंह जी के दर्शन करने के लिए रविवार को भी भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई थी। समागम के समापन अवसर पर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों के सुखमय जीवन तथा आपसी प्रेम की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। नादौन व्यास पुल से लेकर नदी के तट के दूसरे छोर तक लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में समागम के लिए की गई व्यवस्था देखने…
Read Moreनिजी कंपनी करेगी 2000 पदों पर भर्ती
हमीरपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। रोजगार का अवसर उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। मोहाली स्थित निजी कंपनी जल्द ही दो हजार पदों पर पात्र युवाओं की तैनाती करने जा रही है। 30 मई से चार जून तक जिला हमीरपुर के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में पात्र युवाओं के चयन के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया जाने वाला है। साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से चयनित पात्र अभ्यर्थियों को 5100 रुपए से लेकर 5800…
Read Moreगर्मी में लोग बीमारियों से परेशान
हमीरपुर। … अब गर्मियों के मौसम ने मरीजों को बिस्तरों पर लिटा दिया है। जिला में उल्टी, बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। जिलाभर में प्रतिदिन करीब 500 मरीज उपचार को निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में इन बीमारियों के प्रतिदिन करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं। दूषित पेयजल के सेवन से अधिकतर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पेयजल योजनाएं दूषित पानी उगलने लगी हैं। दूषित पानी के सेवन से…
Read Moreमंजूरी की राह देख रहे बीबीएन में विकास कार्य
नालागढ़ (सोलन)। कई वर्षों से सरकार की मंजूरी की बाट जोह रहे बीबीएन के विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। बीबीएनडीए का 55 लाख रुपये की लागत से बना मास्टर प्लान, नप नालागढ़ विस्तारीकरण योजना का मामला सरकार की फाइलों की धूल फांक रहा है। नालागढ़ मुख्यालय में परिवहन निगम का अपना बस अड्डा बनाए जाना सरकार की घोषणा पर टिका हुआ है। नोएडा की तर्ज पर बीबीएन क्षेत्र को विकसित करने के लिए वर्ष 2006 में सरकार ने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) गठित किया। बीबीएनडीए ने…
Read Moreझाड़माजरी उद्योग के कामगार की मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के झाड़माजरी के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी निवासी उज्ज्वल देवनाथ (55) पिछले दो दिनों से बीमार चल रहा था। उसके साथ किराए के कमरे में रह रहे उसके भानजे सुभद्र देवनाथ ने उसे दवाई दिलाई। रविवार देर रात्रि उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसका भानजा उसे उपचार के लिए झाड़माजरी स्थित निजी चिकित्सालय ले जा रहा था कि उसकी रास्ते…
Read Moreबद्दी-बरोटीवाला के उद्योगों में काम ठप
बद्दी (सोलन)। बद्दी और बरोटीवाला क्षेत्र में तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र से सात फीडर बंद हो गए। विद्युत सप्लाई ठप होने से उद्योगों में उत्पादन बंद रहा। साथ ही लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बद्दी के बस अड्डे के समीप सफेदे का एक पेड़ तारों पर गिर गया। बरोटीवाला सब स्टेशन के समीप आम क ा पेड़ तारों पर गिरा। इससे 11 केवीए लाइन की तारें टूट गई। बगुवाला में पेड़ एलटी तारों पर गिरने से…
Read More10 डिग्री तक गिरा पारा
सोलन। जिला सोलन के पहाड़ी इलाकों में बारिश की बूंदे राहत बनकर गिरीं। बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सोलन, कसौली और चायल में गर्मी से राहत मिली। नालागढ़ में दो घंटे तक मेघ बरसे। दूसरी ओर जिले के मैदानी इलाकों बद्दी और बरोटीवाला में चंद मिनट की बारिश ने आद्रता को बढ़ा दिया। सुबह करीब दस बजे चंद…
Read More