रुड़की। फीस जमा न करने पर एक इंजीनियरिंग कालेज के 50 छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया। जानकारी होने पर डा. अंबेडकर जनता दल ने पीड़ित छात्रों के साथ मिलकर कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देख कालेज प्रबंधन ने छात्रों को परीक्षा में बैठाने की अनुमति दे दी। कलियर क्षेत्र में स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बृहस्पतिवार को बीटेक की परीक्षा थी। बीटेक सेकेंड इयर के 50 छात्र ऐसे थे जो विभिन्न कारणों की वजह से फीस जमा नहीं कर पाए थे। ऐसे में कालेज प्रबंधन ने…
Read MoreMonth: May 2013
हत्यारों को सजा न देने तक पाक का विरोध
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पहुंची सरबजीत सिंह की बहन दलवीर कौर ने कहा जब तक सरबजीत के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती तब तक देश की सरजमीं पर पाकिस्तान के मंत्रियों और खिलाड़ियों का विरोध किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने देशवासियों से सहयोग मांगा। साथ ही पाक की नवनिर्वाचित नवाज शरीफ सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। पंजाबी महासभा के बुलावे पर देहरादून से बृहस्पतिवार को दलवीर कौर हरकी पैड़ी पहुंची। गंगा सभा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में कौर ने कहा कि भारत सरकार संजीदगी से प्रयास करती…
Read Moreट्रक से कुचलकर किशोर की मौत
पिरान कलियर। ट्रक से कुचलकर एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अलीगढ़ के जायरीन एक ट्रक के नीचे सो रहे थे। किसी बच्चे ने ट्रक में चढ़कर उसे स्टार्ट कर दिया और ट्रक चल पड़ा। लोगो ने किसी तरह अन्य बच्चों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के महफूज नगर से कुछ जायरीन कलियर में जियारत के लिए आए थे। बताया गया कि दरगाह क्षेत्र स्थित जल…
Read Moreभाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
रुड़की। एक महिला ने अपने भाई पर फर्जी दस्तावेज के जरिए ताऊ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कनखल के कृष्णानगर निवासी सरला ने गंगनहर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रामनगर में उसके ताऊ शोभाराम का मकान और अन्य संपत्ति है। कई साल पहले उसके ताऊ की मौत हो गई थी। उनके ताऊ के कोई बच्चा नहीं था। उसकी ताई ने भी किसी बच्चे को गोद नहीं लिया था। 1993…
Read Moreतनावमुक्ति के लिए विदेशियों का हिंदू पद्घति से पुनर्विवाह
हिंदू रीति-रिवाजों से किए गए विवाह विदेशियों को न सिर्फ लुभा रहे हैं बल्कि कुछ विदेशी दंपति तो इसे दांपत्य संबंधों में तनाव से मुक्ति पाने का साधन भी मान रहे। बृहस्पतिवार को रूस के दो शहरों से आए दंपतियों ने तनावग्रस्त दांपत्य से मुक्ति पाने के लिए हिंदू रीति-रिवाजों से पुनर्विवाह किया। इससे पूर्व उन्होंने सूत के धागे तोड़कर ईसाई पद्धति से किए गए विवाह का मानसिक रूप से विच्छेद भी किया। रूस के शहर टोम्स निवासी अलेक्जेंडर और उनकी पत्नी एनथीशिया और सेंट पीटर्सबर्ग निवासी नताशा व उनके…
Read Moreतत्काल किया जाए डामरीकरण का कार्य
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के बेलणी मुहल्ले में सीवर लाइन बिछाने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने और लोनिवि को भी सड़क के डामरीकरण करने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के बेलणी मुहल्ले में रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग (कलक्ट्रेट रोड) पर विगत मार्च से लगभग 200 मीटर पैच में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई श्रीनगर की सुस्त रफ्तार से सड़क के हालात बहुत खराब है। स्थानीय लोगों सहित कलक्ट्रेट, चोपता,…
Read Moreअभियान के जरिए कर रहे जागरूक
रुद्रप्रयाग। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से चरित्र निर्माण, नशा उन्मूलन, पाखंड उन्मूलन, पशुबलि निवारण, कन्या भ्रूण हत्या निवारण और गो रक्षा जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जन जागरण अभियान बुधवार देश शाम रुद्रप्रयाग पहुंचा। वैदिक विरक्त मंडल के संयोेजक स्वामी आर्यवेश के नेतृत्व में 23मई से रुद्रपुर से अभियान शुरू हुआ था। 29 मई की शाम को यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। अभियान का समापन 31 मई को उत्तरकाशी और देहरादून में जनसभा के बाद होगा। अभियान में शामिल स्वामी आर्यवेश, स्वामी दिव्यानंद और अभियान के संयोजक गोविंद सिंह…
Read Moreगुलदार ने तीन मवेशी मारे
रुद्रप्रयाग। ग्राम भुनका में गुलदार ने तीन मवेशियों को निवाला बनाया। बैशाखी देवी ने बताया कि 29 मई की देर रात को गुलदार उनकी गोशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और तीन मवेशी मार डाले। ग्राम प्रधान सोहन सिंह ने बताया मवेशियों की मौत के कारण बैशाखी देवी के सम्मुख आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Read Moreअफसरों के बंद मोबाइल पर सांसद खफा
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि अफसरों के मोबाइल अक्सर ऑफ मिलते हैं। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए गढ़वाल सांसद ने कहा कि विभागों द्वारा आवंटित बजट का उपयोग समुचित रूप से नहीं किया जा रहा है। इस वजह से जिले में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों के निर्माण में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। महाराज ने मनरेगा…
Read Moreवर्षों से संचालित ढाबे नियमित किए जाएं: महाराज
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने वनाग्नि पर अंकुश लगाने के लिए बांज-बुरांस के जंगलों को विकसित करने की अपील की है। प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि यात्रा मार्ग पर वर्षों से ढाबा, होटल, दुकान चलाकर आजीविका चला रहे लोगों को नियमित किया जाना चाहिए। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ज़ानी चाहिए। उन्होंने हेलीकाप्टर सेवाओं की मनमानी से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की भी बात कही। महाराज ने कहा कि घोड़े-खच्चराें की संख्या कम करने के बजाय लीद के निस्तारण के लिए सफाई कर्मियों की…
Read More